DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, January 30, 2016

शिक्षा में वैदिक गणित की भूमिका महत्वपूर्ण, गृह मंत्री राजनाथ ने कहा, गणित विषय सबके लिए उपयोगी

ग्रेटर नोएडा : प्राथमिक शिक्षा में वैदिक गणित की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। इसके महत्व को देखते हुए ही प्रदेश में शिक्षा मंत्री रहने के दौरान मैंने इसे प्राथमिक शिक्षा में लागू कराया था। छात्रों को इससे फायदा भी हुआ। बावजूद इसके बाद की सरकारों ने इस व्यवस्था को समाप्त करा दिया। 1केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शारदा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गणित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि यह बात कही। इस सम्मेलन में गणित से जुड़े राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रोफेसर व विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि गणित विषय सभी के लिए उपयोगी है। यह इंडस्ट्री व बिजनेस की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। आवश्यकता है कि इसका उपयोग सही दिशा में हो। कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें इसका उपयोग अहित के कामों में कर रहे हैं। हम सभी को उनसे सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि गणित की दुनिया में शून्य व दशमलव भारत के विशेषज्ञों की खोज है। गणित के क्षेत्र में भारत के विशेषज्ञ भाष्कराचार्य, आर्यभट्ट, रामानुजम सहित अन्य ने बहुत ही उपयोगी जानकारी देश-दुनिया को दी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में दुनिया के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। सभी को चाहिए कि अपने प्रयास से गणित को और सरल बनाएं।

No comments:
Write comments