DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, March 28, 2016

हरदोई : विद्यालयों की रसोइयों में अब चमकेंगे बर्तन , जनपद को मिलेंगे एक करोड़ 22 लाख रुपए

हरदोई, जागरण संवाददाता: परिषदीय विद्यालयों की रसोइयों में अब जुगाड़ के बर्तन पर बन रहे मिड-डे मील से निजात मिलेगी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर ही सही बर्तनों के लिए मध्यांहन भोजन प्राधिकरण ने तिजोरी खोल दी है। पूरे प्रदेश के 45 हजार 539 विद्यालयों को 52 करोड़ 61 लाख 70 हजार जारी किए गए हैं। हरदोई के हिस्से में एक करोड़ 22 लाख रुपए आएं हैं। जिससे 2441 विद्यालयों में बर्तनों का इंतजाम किया जाएगा।विद्यालयों में बच्चों के मिड-डे मील को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार गंभीर है। विद्यालयों में किचन शेड बनाए गए हैं और बर्तनों का भी इंतजाम किया गया लेकिन मांग के अनुरूप सभी विद्यालयों में पूरे बर्तन नहीं हैं। कुछ में बर्तन आए ही नहीं थे तो ऐसे भी विद्यालय थे जहां पुराने बर्तन टूट गए। इन सभी विद्यालयों में जुगाड़ से किसी तरह खाना बन रहा है पर अब ऐसा नहीं होगा और बर्तनों के लिए धनराशि जारी कर दी गई है। शैक्षिक सत्र 2006- 07 और 2008-09 में खरीदे गए बर्तनों को बदलने व शैक्षिक सत्र 2014-15 के नवीन विद्यालयों में बर्तन खरीदने के लिए पूरे प्रदेश में एक मुश्त धनराशि भेजी गई है। इस धनराशि में हरदोई के हिस्से में 2441 विद्यालयों के लिए एक करोड़ 22 लाख रुपए आए हैं। जिसमें 2006-07 के 29 और 2008-09 के 2054 विद्यालयों के बर्तनों को बदला जाएगा जबकि शैक्षिक सत्र 2014- 15 के 358 नए विद्यालयों में बर्तन खरीदी जाएंगे। मध्यांहन भोजन प्राधिकरण की निदेशक श्रृद्धा मिश्र ने वित्तीय वर्ष तक धनराशि का उपयोग करने का फरमान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी स्थिति में धनराशि न तो वापस हो और न ही इसका दुरुपयोग किया जाएगा। अब जानकारों का कहना है कि देर से ही सही चलो बर्तनों का इंतजाम तो हुआ

No comments:
Write comments