DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, April 8, 2017

जनपदीय अधिवेशन देवरिया मे पुरानी पेन्शन बहाली को शिक्षकों ने भरी हुंकार , अ.भा.प्रा.शिक्षक संघ करेगा चरणबद्ध आंदोलन , 25 अप्रैल को पूरे भारत के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर होगा धरना-प्रदर्शन

जनपदीय अधिवेशन देवरिया मे पुरानी पेन्शन बहाली को शिक्षकों ने भरी हुंकार , अ.भा.प्रा.शिक्षक संघ करेगा चरणबद्ध आंदोलन , 25 अप्रैल को पूरे भारत के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर होगा धरना-प्रदर्शन

उ.प्र.प्राथमिक शिक्षक संघ ,देवरिया के सौजन्य से माँ वैष्णो मैरेज हाल,भाटपार रानी में पूर्व घोषित जनपदीय अधिवेशन,शैक्षिक संगोष्ठी व शिक्षक सम्मान समारोह 07 अप्रैल 2017 को मुख्य अतिथि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ(A.I.P.T.F) के राष्ट्रीय महासचिव मा. कमलाकान्त त्रिपाठी जी के गोरवमयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ जिसमें राष्ट्रीय संगठन के सलाहकार/पूर्व प्रदेशीय महामंत्री मा.वेदपाल सिंह,राष्ट्रीय संगठन मंत्री/पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  मा.संजय कुमार मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष मा.सतीश चन्द्र मिश्र,प्रदेश महामंत्री मा.उमाशंकर सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष मा.विश्वनाथ सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष मा.मालती सिंह,प्रदेश संगठन मंत्री मा.अर्जुन सिंह,प्रदेश आडीटर मा.शमीम अहमद सहित जिला संरक्षक मा. श्याम नारायण मिश्र, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भारती,जिला मंत्री/प्रदेशीय प्रचार मंत्री विजय कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष शिवाकान्त मिश्र ,विधायक भाटपार रानी मा.डा.आशुतोष उपाध्याय ,माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मा.अवधेश सिंह,खण्ड शिक्षा अधिकारी भाटपार रानी मा.प्रभात श्रीवास्तव, तथा जनपद के सभी ब्लाक अध्यक्ष/मंत्री व जिला कार्यसमिति के पदाधिकारीगण यथा-श्रीनिवास मिश्र,प्रियरंजन राय, राघवेन्द्र वीर शाही,अवनीश दीक्षित,गोविन्द सिंह,अनिल कुमार मिश्र,उमेश दीक्षित,विन्ध्याचल यादव, सत्यवान यादव,नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी,अरविन्द तिवारी,पुरुषोत्तम,अशोक सिंह,संजीव दूबे,रामबालक सिंह,करुणेश तिवारी,आनन्देश्वर सिंह,तेजेन्द्र मोहन सिंह,सैयद अली,विजय कुमार मिश्र,विनय सिंह,गिरीश कुमार तिवारी, अतुल कुमार मिश्र,धर्मेन्द्र कुमार ,शोएब अहमद,अवध बिहारी पान्डेय,वीरेन्द्र यादव सहित जनपद के सभी ब्लाकों के शिक्षक भारी संख्या में प्रतिभाग किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मा.सतीश चन्द्र मिश्र व संचालन देवरिया सदर ब्लाक अथ्यक्ष/जिला संयुक्त मंत्री गोविन्द सिंह ने किया ।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों/शिक्षिकाओं को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पुरानी पेंशन प्रणाली की बहाली सम्बन्धी चरणबद्ध आन्दोलन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय संगठन द्वारा प्रस्तावित 25 अप्रैल को पूरे भारत के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर धरना /प्रदर्शन तथा 05 अगस्त को जनपद मुख्यालयों पर पुनः05 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर मांगपत्र/ज्ञापन प्रेषण तथा 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस पर जन्तर/मंतर , दिल्ली में धरना/ प्रदर्शन व मा.प्रधान मंत्री को ज्ञापन दिए जाने सम्बन्धी कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गयी।
अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ,अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न के द्वारा प्रदेशीय प्रचार मंत्री/जिला मंत्री विजय कुमार सिंह,जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भारती,श्रीनिवास मिश्र,प्रियरंजन राय व भाटपार रानी की कार्यसमिति द्वारा किया गया।

No comments:
Write comments