DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, April 22, 2017

रामपुर : गर्मी में स्कूलों का समय बदला, कक्षा आठ तक के सभी स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेंगे

प्रभारी जिलाधिकारी एमपी सिंह ने भीषण गर्मी में परिषदीय और कक्षा आठ तक के समस्त स्कूलों का समय बदल दिया है। बच्चों को आधा घंटा सुबह और आधा घंटा दोपहर को गर्मी से राहत मिलेगी। अप्रैल माह के अब चंद रोज बचे हैं और गर्मी का पारा चरम पर पहुंच रहा है। दिनोदिन मौसम की तल्खी पढ़ती जा रही है। जनपद का पारा 42 डिग्री के पार हो गया है। ऐसे में छोटे बच्चों के सामने भी समस्या है। स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे हैं। ऐसे में बच्चों को परेशानी हो रही है। गर्मी में उनके बीमार होने का खतरा भी बना है। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को गर्मी से बचाने के साधन नहीं हैं। अधिकतर स्कूलों में बिजली और पंखे भी नहीं हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ कई रोज से स्कूलों के समय में संशोधन की मांग कर रहा था। प्रभारी जिलाधिकारी एमपी सिंह ने स्कूलों के समय में संशोधन किया है। अब स्कूल सुबह आधा घंटा पहले साढ़े सात बजे खुलेंगे और दोपहर को 12:30 पर बंद होंगे। यह आदेश समस्त परिषदीय, निजी स्कूल, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त स्कूलों पर भी लागू होगा। बीएसए त्रिलोकी नाथ ने बताया कि अधीनस्थों को आदेश का पालन कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. राजवीर ने इस आदेश का स्वागत किया है।
शुक्रवार को सिर पर बैग रखकर गर्मी से बचने का प्रयास करते स्कूली बच्चे।

No comments:
Write comments