गुरुवार को साढ़े ग्यारह बजे तक ब्लॉक संसाधन केंद्र मुजेहना व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बंद था। लेखाकार ने दोपहर में पहुंचकर बीआरसी का ताला खोला। ब्लॉक के सूचना केंद्र का यह हाल है।
ब्लॉक संसाधन केंद्र मुजेहना के परिसर में गुरुवार को दोपहर में सन्नाटा पसरा था। जागरण की टीम ने केंद्र के नजदीक जाकर पड़ताल की तो बीआरसी कार्यालय व बीईओ कार्यालय में ताला लटका हुआ था। साढ़े ग्यारह बजे बीआरसी में कार्यरत लेखाकार अवधेश कुमार ने ताला खोला।
जागरण प्रतिनिधि ने शेष कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली तो बताया कि जिला मुख्यालय पर हैं। बीआरसी के बगल में ही बीईओ कार्यालय भी है। बीईओ व बीआरसी कार्यालय सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक कार्यालय खुलने का नियम है। यहां खंड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नरायन वर्मा, एबीआरसी सत्य नरायन दूबे व अनिल कुमार श्रीवास्तव, लेखाकार अवधेश कुमार व कंप्यूटर आपरेटर अखंड प्रताप तैनात हैं। इस संबंध में बीईओ यज्ञ नरायन वर्मा ने बताया कि दोनों एबीआरसी व स्वयं डीएम के यहां मीटिंग में थे। लेखाकार व ऑपरेटर निकाय चुनाव में व्यस्त हैं। इसलिए कार्यालय में ताला लगा था।
No comments:
Write comments