DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, April 19, 2017

बदायूं : बा विद्यालय में सप्लाई के लिए टेंडर की तैयारी, चयनित होने वाली संस्था ही करेगी बा विद्यालयों में सामान की सप्लाई

गरीब बच्चों के लिए संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सामान सप्लाई के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार शाम तक कई सप्लायरों ने टेंडर डाले। आज अधिकारियों की मौजूदगी में टेंडर खोले जाएंगे।

बा विद्यालयों में खाद्यान्न, स्टेशनरी व दैनिक उपभोग की चीजों की सप्लाई के लिए हर वर्ष टेंडर प्रक्रिया की जाती है। पिछली सत्र में शासन स्तर से राज्य कर्मचारी कल्याण निगम को चयनित किया गया था। इस बार अन्य लोगों ने टेंडर मांगे गए थे और 18 अप्रैल तक का समय दिया गया था।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक बॉक्स बनाया गया। जिसमें लोगों ने टेंडर डाले। बॉक्स को सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी धर्मेंद्र यादव, बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक सीमा रानी चौहान, समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह के हस्ताक्षर कराकर सील किया गया। आज दोपहर दो बजे सिटी मजिस्ट्रेट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी की उपस्थिति में टेंडर खोले जाएंगे। चयनित होने वाली संस्था ही बा विद्यालयों में सामान की सप्लाई करेगी।

No comments:
Write comments