DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, May 2, 2017

उरई (जालौन) : कर्मचारी-शिक्षक मोर्चा ने मनाया मजदूर दिवस, गांधी चबूतरा पर एकत्रित होकर सभा की

उरई। कर्मचारी शिक्षक मोर्चा जनपद जालौन द्वारा 1 मई मजदूर दिवस गाँधी चबूतरा उरई में मनाया गया। सभा की अध्यक्षता रामेश्वर दयाल त्रिपाठी ने की व सभा का संचालन अतर सिंह राठौर एवं धर्मेन्द्र बबेले ने किया। सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिह चौहान ने कहा कि अमेरिका के शिकागो शहर में 1857 में जब मजदूर काम करने का समय तय करने हेतु  सफ़ेद झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तभी वहां की पूंजीवादी सरकार ने अंधाधुंध गोलियां चलवाईं जिसके कारण अनेक श्रमिक शहीद हो गये तथा सफ़ेद झंडा खून से रंगकर लाल हो गया, तभी से मजदूरों के झंडे का रंग लाल है। मजदूरों ने निरंतर संघर्ष किया और अंत में सरकार को झुकना पड़ा और काम करने के घंटे 8 तय किये। तभी से 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस  के रूप में मनाया जाता है। 
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत ने 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई व कर्मचारी-शिक्षक मोर्चा द्वारा किये जाने वाले हर संघर्ष में कदम से कदम मिलाकर चलने का भरोसा दिलाया। 
सभा को अरविन्द स्वर्णकार, सुन्दर लाल यादव, अतर सिंह राठौर, रामबालक व्यास, जहीरुद्दीन मिर्जा, डॉ0 रामसिंह यादव, देवेन्द्र गुप्ता, हरीशंकर याज्ञिक, आदित्य मिश्रा, धर्मेन्द्र बबेले, डॉ0 रामाधीन, जयदेव यादव, राममोहन निरंजन, भागीरथ, वीरेन्द्र सिंह चौहान, महेंद्र वर्मा, कृष्णानन्द बुधौलिया, दिनेश कुमार वैज्ञानिक, शकुन्तला पटेल, स्वदेश अग्निहोत्री, विकास शुक्ला, लक्ष्मीकांत रावत, श्रीराम श्रीवास, चंद्रशेखर आजाद, रामेश्वर दयाल बाजपेयी आदि ने संबोधित किया।
अरुण पांचाल, बृजेश श्रीवास्तव, सुरेश वर्मा, विकास गुप्ता, सुशील राजपूत, संतोष विश्वकर्मा, नृपेन्द्र देव सिंह, मनोज बाथम आदि मौजूद रहे।








No comments:
Write comments