गुरु के बिना ज्ञान नहीं संभव
माधौगढ़ : गुरू ही ज्ञान देता है। उसके बिना ज्ञान की कल्पना संभव नहीं है। यही वजह है कि गुरु के सर्वश्रेष्ठ कहा गया है। हर किसी को अपने गुरु का आदर करना चाहिए। यह बात माधौगढ़ क्षेत्र के विधायक मूलचंद निरंजन ने प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में सेठ गोविन्द दास इंटर कालेज माधौगढ़ में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि लोग गुरु से ही शिक्षा लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करते हैं। शिष्यों को गुरु ही सब कुछ देता है। जीवन संवारने में उसका ही अहम योगदान होता है। हर किसी को अपने गुरु का आदर करना चाहिए। जो लोग गुरु का अनादर करते हैं वह कभी सफल नहीं हो सकते हैं। विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी केके ओझा ने कहा कि आज हम लोग जिस मुकाम पर खड़े हैं वह गुरु की ही देन है। वह शिक्षित नहीं करता तो लक्ष्य की प्राप्ति कैसे की जा सकती थी। गुरु बच्चों के जीवन को संवारने का काम करते हैं। राष्ट्र के निर्माण में उनकी अहम भूमिका होती है। गुरुओं का आदर किया जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि एसडीएम शीतला प्रसाद यादव ने कहा कि ईश्वर ने भी गुरु को महान बताया है। गुरु से श्रेष्ठ कोई नहीं हो सकता है। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को गीता, श्रीफल आदि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटिया, ब्लाक अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह, ब्लाक महामंत्री विपिन कुमार उपाध्याय, बलराम, शिव प्रकाश, बलराम, राजा सिंह, अमित गुप्ता, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

No comments:
Write comments