DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, May 31, 2017

इटावा : प्रधानमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

प्रधानमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले महेवा के खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आक्रोशित भाजपाई खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर एकत्रित  गिरफ्तारी की मांग जिलाधिकारी से की।

खंड शिक्षा अधिकारी महेवा गजेंद्र सिंह ने तीन तलाक के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ भाजपा सांसद व पूर्व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, सांसद कानपुर मुरली मनोहर जोशी, दिवंगत विश्व हंिदूू परिषद नेता अशोक सिंघल व आरएसएस पर अभद्र टिप्पणी अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर की थी। इसके चलते भाजपा नेताओं में उनके प्रति भारी आक्रोश है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने खंड शिक्षा अधिकारी के इस कृत्य की आलोचना करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। वहीं मंगलवार को भाजपा नेता डॉ. राम गो¨वद त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी, संजय गगन, मिंटू दीक्षित, जगवेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बीआरसी बकेवर पर एकत्रित हुए और खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी गिरफ्तारी व निलंबन की मांग की। जगवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री व आरएसएस के लोगों पर की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय है

No comments:
Write comments