नई नियुक्तियों पर रोक की मांग को लेकर रसोइयों ने मोर्चा खोल दिया है शनिवार को उन्होंने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया
नई नियुक्ति के विरोध में जिले भर के रसोइयों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को रसोइयों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि रोक के बाद भी जनपद में रसोइयों का चयन किया जा रहा है।
रसोइयां कार्यकत्री कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष राम ललित वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सभी प्रकार की नियुक्तियों पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद मध्याह्न् भोजन के जिला समन्वयक रसोइयों का चयन कर रहे हैं। इसके लिए वह फार्म भरवा रहे हैं। उनकी इस कार्यप्रणाली से सरकार की छवि धूमिल हो रही है।
पिछले वर्ष रसोइयों का नवीनीकरण किया गया था पर इस बार फार्म भरवाकर रसोइयों का चयन किया जा रहा है। पहले से तैनात रसोइयों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश महासचिव रामपाल पाण्डेय ने कहा कि यदि जिला समन्वयक को हटाया नहीं गया और रसोइयों का फिर से नवीनीकरण नहीं किया गया तो जुलाई माह से विद्यालयों में एमडीएम बंद कर प्रदर्शन किया जायेगा। धरनास्थल पर गीता देवी, रीता देवी, रामवृक्ष यादव, जगदीश यादव, संजू देवी, मंजू देवी, सरोज देवी, संगीता देवी, विRम गौड़, बिन्दरावती, रंगीता देवी, पार्वती देवी, देवी गौड़, आशा गौड़ आदि रसोइया उपस्थित थे।बीएसए कार्यालय पर धरना देतीं रसोइया ’ जागरण’रोक के बाद भी रसोइयों का चयन करने का लगाया
No comments:
Write comments