DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, July 18, 2017

झांसी : शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को सौंपा दस सूत्रीय ज्ञापन

झांसी। शैक्षिक महासंघ,झांसी का प्रतिनिधिमंडल अपनी जिलास्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यकारणी के सदस्यों के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री हरिवंश कुमार के जनपद में नवीन पदस्थापन के उपलक्ष्य में उनका अभिनंदन करने  एवं शिक्षकों की ज्वलन्त समस्याओं के संदर्भ में मिला। सर्वप्रथम महासंघ के सभी पदाधिकारियों ने बुके देकर बेसिक शिक्षा अधिकारी का सम्मान किया, तदुपरांत महासंघ के जिला महामंत्री गौरव तिवारी ने बी.एस. ए साहब का माल्यार्पण किया एवं संगठन की मासिक एवं वार्षिक पत्रिकाओ को एक महासंघ के विद्वान द्वारा लिखी गयी पुस्तक सहित भेंट किया जिसकी महोदय ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके बाद संगठन के सभी पदाधिकारियों ने अपनी -अपनी समस्यायों को महोदय के सम्मुख रखा जिसके निस्तारण हेतु महोदय ने आश्वासन भी दिया। अध्यापिका सुवर्णा के समायोजन वाले प्रश्न के उत्तर में बी.एस. ए साहब ने कहा कि समायोजन ब्लॉक स्तर पर ही किया जाएगा एवं विकलांगों, महिलाओं तथा असाध्य रोग से पीड़ित शिक्षकों का समायोजन के समय विशेष ख्याल रखा जाएगा। महामंत्री गौरव तिवारी ने वेतन विलम्ब से आना, पेंशन पत्रावलियों, प्रमोशन, समायोजन, अवशेष इत्यादि विषयों पर गंभीरता से बीएसए के सामने बात रखी। जिला अध्यक्ष  अरविंद श्रीवास्तव ने भी विभिन्न समस्यायों को रखा। विनय शर्मा, महेंद्र वर्मा, बबली वर्मा ने भी अपनी शंकाओ को बीएसए के सम्मुख रखा। बी.एस. ए. ने सभी समस्यायों ने निराकरण का आश्वासन दिया। 

इस प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, जिला महामंत्री गौरव तिवारी, उपाध्यक्ष नेतराम जी, कोषाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, रिजवान उल्ला खान, विवेक तिवारी, सुधाकर महाजन, अरविंद झा, गिरीश श्रीवास्तव सरकार अहमद, जिला महिला इकाई में सुवर्णा आठवले, बबली वर्मा, रंजना वर्मा,ब्लॉक इकाई के तौर पर विनय कुमार शर्मा, चंद्रभान सिंह, आशिक अली, दीपेंद्र श्रीवास्तव, सलिल जैन, धर्मवीर सिंह, दीपक सैनी, सियाराम निरंजन, रामसजीवन राय, जितेंद्र कुमार बघेल, नरेंद्र पंथी, हरिशंकर वर्मा, मनीष कुमार, राजकुमार अग्रवाल, गजेंद्र जी, अजेंद्र जी, कृष्णकांत जी, राहुल पांचाल, संजीव कुमार झा, सुरेंद्र सविता, अंकित बाबू राय, लखन लाल सक्सेना, नबाब सिंह यादव, नूतन कुमार शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, विनय सक्सेना इत्यादि मौजूद रहे।                               

No comments:
Write comments