DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, August 15, 2017

दस्तावेजों से छेड़छाड़ की सूचना पर हलचल : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में रविवार रात हुई छानबीन


✍ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को किसी ने फोन कर दी थी सूचना मौके पर कुछ नहीं मिला, जांच करने का दिया निर्देश


इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में अभिलेखों से छेड़छाड़ की सूचना से रविवार शाम शासन से लेकर शिक्षा विभाग के मुख्यालय तक में हलचल मच गई। किसी अनजान व्यक्ति की फोन कॉल से विभागीय अधिकारी एक-एक करके बोर्ड कार्यालय पहुंच गए। देर रात तक हुई छानबीन में अधिकारियों को ऐसी कोई बात नहीं मिली।




किसी ने रविवार रात उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को फोन करके बताया कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में कुछ लोग दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम ने अपर सचिव संजय अग्रवाल को पूरे मामले की जानकारी देते हुए तत्काल चयन बोर्ड का निरीक्षण कराने का निर्देश दिया। अपर सचिव ने जिला प्रशासन को जानकारी देने के साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों भी सूचना से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव को तत्काल चयन बोर्ड पहुंचकर जांच करने का निर्देश दिया।




सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी पहुंचे : शासन से निर्देश मिलते ही यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव व शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी आनन-फानन में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड कार्यालय पहुंचे। जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट अपने दलबल के साथ पहुंच गए। रात करीब साढ़े आठ बजे चयन बोर्ड को खुलवाया गया। मामले की जानकारी होते ही चयन बोर्ड के उप सचिव नवलकिशोर भी पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया गया। चयन बोर्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध चीजें सामने नहीं आयी। जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।





अपर सचिव के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चयन बोर्ड गई थी। वहां पर सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज को भी देखा गया। कोई संदिग्ध चीज नहीं पाई गई। 1नीना श्रीवास्तव, सचिव, यूपी बोर्ड।यूपी बोर्ड की सचिव से जानकारी मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड कार्यालय पहुंचे थे। वहां तीन कमरों का कार्यालय है। सभी कैमरों की फुटेज देखी गई, लेकिन कोई संदिग्ध बात नहीं पता चली। - अशोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट।


No comments:
Write comments