जन शिकायतों के लिए लोगों को लखनऊ तक दौड़ना न पड़े इसीलिए जिला मुख्यालयों पर लगा जाएंगे लोक दरबार
उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि दुखी मन से अध्यापक पढ़ा नहीं सकते और तनाव में बच्चा पढ़ नहीं सकता। सरकार इसे दूर कर बेहतर शिक्षा के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की समस्याओं को दूर किया जा रहा है और उनके ऊपर अतिरिक्त कार्य का बोझ न हो, सरकार इसका भी प्रयास कर रही है। कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता में उप मुख्यमंत्री डा. शर्मा ने कहा कि जन शिकायतों के लिए लोगों को लखनऊ तक दौड़ना न पड़े इसीलिए जिला मुख्यालयों पर लोक दरबार आयोजित कराए जाएंगे। जहां पर प्रभारी मंत्री, जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं को सुनेंगे। सोमवार को लखनऊ में मंत्री कार्यकर्ताओं की बात सुनेंगे तो हर मंगलवार को मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री जन प्रतिनिधियों को समय देंगे। उन्होंने नवीन औद्योगिक नीति के तहत पूंजी निवेश को बढ़ाने, कालेजों में वाई-फाई सुविधायें मुहैया कराने, पुस्तकालयों को ई-सुविधा से युक्त करने, शोध के लिये आनलाइन व्यवस्था आदि करने के विषय मे भी विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी।
उप मुख्यमंत्री ने विधायक को पढ़ाया अनुशासन का पाठ : भाजपा अनुशासन का पाठ पढ़ाती है लेकिन उप मुख्यमंत्री की वार्ता में विधायक को ही उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाना पड़ा। उप मुख्यमंत्री के सामने कुछ पत्रकारों ने लोक निर्माण विभाग में बैठक के दौरान एक विधायक के उन्हें बाहर कर देने की बात उठाई। हालांकि पत्रकारों ने किसी विधायक का नाम नहीं लिया था लेकिन उसी बीच मल्लावां- बिलग्राम विधायक आशीष सिंह आशू बोलने लगे। तो उप मुख्यमंत्री ने उन्हें समझाया। बात आगे बढ़ी लेकिन विधायक चुप नहीं रह पाए और खड़े होकर बोलने लगे तो डा.शर्मा ने उन्हें अपने अंदाज में समझाया और उसी के बाद वार्ता भी समाप्त हो गई।
No comments:
Write comments