DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, August 26, 2017

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उ० प्र० के एक और सदस्य का त्यागपत्र

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र की सदस्य अनीता यादव ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने चयन बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव को त्यागपत्र सौंपा है। अनीता चयन बोर्ड की तीसरी सदस्य हैं, जिन्होंने पद छोड़ा है। अब भी दो सदस्यों ने त्यागपत्र नहीं दिया है। चयन बोर्ड अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने 10 अगस्त को पद छोड़ा था और शासन ने 21 अगस्त को उनका त्यागपत्र मंजूर भी कर लिया है। उनके हटने के बाद सदस्यों को भी पद छोड़ने को कहा गया। पहले मनोज यादव और फिर कुमारी रमेश शर्मा ने कुछ दिन पहले ही इस्तीफा दिया है। शुक्रवार को चयन बोर्ड की अहम सदस्य अनीता यादव ने भी बॉय-बॉय कर दिया है। अनीता चयन बोर्ड की कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और उन पर नियम विरुद्ध कार्य करने के कई आरोप भी लगे। सपा सरकार ने उन्हें दूसरी बार सदस्य पद पर तैनात किया था और चयन बोर्ड में करीब तीन वर्ष से अधिक से हैं। अनीता यादव के इस्तीफा देने के बाद वर्तमान में दो सदस्य डॉ. आशालता सिंह और नरेन्द्र सिंह यादव बचे हैं। वहीं, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग उप्र के अध्यक्ष प्रभात मित्तल भी पहले ही पद छोड़ चुके हैं लेकिन, अभी शासन ने उसका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। उच्चतर के एकमात्र सदस्य ने भी शासन की मंशा के अनुरूप पद छोड़ा है। प्रतियोगी मोर्चा के अभिषेक सिंह व विक्की खान का कहना है कि चयन बोर्ड के बाकी दोनों सदस्यों को भी जल्द ही त्यागपत्र सौंप देना चाहिए, ताकि चयन बोर्ड का पुनर्गठन हो सके। यदि सदस्य पद छोड़ने में आनाकानी करेंगे तो प्रतियोगी आंदोलन के रास्ते पर चलेंगे।

No comments:
Write comments