समायोजन रद्द होने के सदमे में हसनपुर तहसील के ग्राम भोगपुरा निवासी शिक्षा मित्र की मौत हो गई। शिक्षा मित्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
गांव भोगपुरा निवासी शिक्षा मित्र राजेश ठाकुर (42) की समायोजन के बाद अमरोहा ब्लाक के ग्राम चक घी का नगला के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति हुई थी। हफ्ता भर पूर्व समायोजन रदद होने के बाद वह सदमे में आ गया। कई दिन धरना प्रदर्शन में जाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बीमार होने पर परिजन उसका रहरा के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। बुधवार को दोपहर तीन बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी प्रवेश देवी के अलावा तीन बेटी व दो मासूम बेटों को छोड़ा है।
परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। साथी शिक्षा मित्र उसकी मौत सदमे से ही होने का दावा कर रहे हैं। वहीं प्रशासन के पास ऐसी कोई सूचना नहीं है।हसनपुर : समायोजन रद्द होने के सदमे में हसनपुर तहसील के ग्राम भोगपुरा निवासी शिक्षा मित्र की मौत हो गई। शिक्षा मित्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है
No comments:
Write comments