DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, September 8, 2017

फतेहपुर : शिक्षामित्रों ने दी सामूहिक गिरफ्तारी, पुलिस लाइन की अस्थाई जेल में बंद किए गए, शिक्षामित्रों के इरादे भांप छावनी बनी नहर कालोनी


■  सुबह पहर से रही नाकेबंदी


फतेहपुर : दस हजार के मानदेय को ठुकरा कर आंदोलन की राह पकड़े शिक्षामित्रों पर शासन का रुख सख्त हो गया है। प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस और पीएससी बल के साथ अग्निशमन की दो गाड़ियों धरना स्थल नहर कालोनी में लगा रखी थी। सामूहिक गिरफ्तारी के बाद शिक्षामित्रों को छह बसों के माध्यम से पुलिस लाइन मैदान के अस्थाई जेल में ले जाया गया। जहां पर हाजिरी-दस्तखत के बाद शिक्षामित्रों को छोड़ दिया गया। 



आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर और मंत्री शिव कुमार यादव की अगुवाई में गुरुवार को धरना दिया गया। सुबह पहर से शिक्षामित्रों का आना शुरू हो गया था। इसके साथ ही 13 थानों का पुलिस बल भी धीरे-धीरे जुट गया। इसके साथ ही एक कंपनी पीएसी, दमकल विभाग के जवान और ¨बदकी, सदर कोतवाल के साथ थानाध्यक्ष निगहबानी में जुटे रहे। धरने की निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने खागा एसडीएम अमित कुमार भट्ट को लगा रखा था। माइक पकड़कर शिक्षामित्रों ने सरकार पर आरोप जड़े। जिलाध्यक्ष श्री गौर ने कहाकि शुक्रवार को निर्धारित समय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में पांच से ऊपर शिक्षामित्रों ने गिरफ्तारी की। 



नहर कॉलोनी धरना स्थल तक शिक्षामित्र न पहुंच पाएं और संख्या बल के आधार वह प्रशासन पर भारी न पड़ जाएं इसके लिए प्रशासन सतर्क रहा। जिले के विभिन्न थानों में शहर आने वाले वाहनों की चेकिंग हुई। हुसेनगंज थाने के सात मील पर सुबह पहर से पुलिस प्रशासन की निगाह लगी रही। पुलिस की गिरफ्त में आते ही शिक्षामित्रों का साहस टूट गया वह घरों को भी लौट गए। 



■ जिलाध्यक्ष पर मुकदमा 

शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह पर पुलिस ने बुधवार की रात भडकाऊ भाषण देने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिसिया कार्रवाई से शिक्षा मित्र दिन भर धरने में हुंकार भरने के बाद भी सहमे रहे। शिक्षामित्रों की संख्या 2981 है लेकिन धरने में पांच सैकड़ा के आसपास ही शिक्षामित्रों की शिरकत रही।

No comments:
Write comments