महराजगंज : अखिल भारतीय मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ ने हाथों में काली पट्टी बांधकर शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुहम्मद अहमद राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि आज शिक्षक दिवस है, परंतु अफसोस हो रहा है कि मदरसा अध्यापकों के साथ शासन-प्रशासन द्वारा जगह-जगह पर उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश प्रवक्ता जमशेद आलम अंसारी ने कहा कि शासन, प्रशासन की गलत नीति के कारण शिक्षक भुखमरी के कगार पर है। मदरसों की जांच की वजह से जो सही मदरसे हैं, उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष आफताब आलम ने जांच के नाम पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन्हें अगर जल्द से जल्द नहीं हटाया गया तो भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य हाऊंगा। जिला महामंत्री अबरार खान ने कहा कि 1446 लाट का 2015-16 का 45 दिनों का बकाया मानदेय आया हुआ है। लेकिन अभी तक मानदेय नहीं मिला। इस दौरान राही मासूम, विनोद श्रीवास्तव, जावेद अहमद, अख्तर हुसैन,नसिर,रिजवान, दिनेश,राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Write comments