DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, September 30, 2017

गोरखपुर : तीन अक्टूबर से बदल जाएगा स्कूलों का समय, 2 अक्टूबर को सुबह आठ बजे ध्वजारोहण अनिवार्य 

तीन अक्टूबर से परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के समय बदल जाएंगे। परिषदीय विद्यालय सुबह नौ से तीसरे पहर तीन बजे तक संचालित होंगे, जबकि माध्यमिक विद्यालय सुबह 8:50 से दोपहर 2:50 बजे तक चलेंगे। 31 मार्च तक विद्यालयों का समय यही रहेगा।


विद्यालयों का समय एक अक्टूबर से बदल जाता है, लेकिन पहली को रविवार है। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित होने हैं। ऐसे में तीन अक्टूबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। परिषदीय और यूपी बोर्ड से संबद्ध माध्यमिक विद्यालय दो चरणों (शीतकाल और ग्रीष्मकाल) में संचालित होते हैं। परिषदीय विद्यालय एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक संचालित होते हैं। एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ से तीसरे पहर तीन बजे तक चलते हैं। वहीं माध्यमिक विद्यालय एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक चलते हैं। एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 8:50 से दोपहर 2:50 बजे तक संचालित होते हैं।


गांधी जयंती पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम:परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय खुलेंगे। सुबह आठ बजे ध्वजारोहण अनिवार्य है। इसके बाद शिक्षक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। छात्रों के बीच विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

No comments:
Write comments