DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, September 28, 2017

अब पुरस्कृत शिक्षकों को भी दो वर्ष का सेवा विस्तार, राज्य पुरस्कारों में सरस्वती पुरस्कार, शिक्षकश्री सम्मान, विज्ञान सम्मान पुरस्कार, विज्ञान गौरव व विज्ञान रत्न शामिल

प्रदेश सरकार ने राज्य विश्वविद्यालयों एवं उनसे संबद्ध सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को दो वर्ष का सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय पुरस्कारों में पद्म पुरस्कारों एवं राज्य पुरस्कारों में सरस्वती व शिक्षकश्री पुरस्कार को भी शामिल किया गया है। शासन के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को जारी शासनादेश में राष्ट्रीय पुरस्कारों व राज्य पुरस्कारों का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है। दो वर्ष का यह सेवा विस्तार पूर्व निर्धारित 62 वर्ष की रिटायरमेंट उम्र प्राप्त कर लेने के बाद दिया जाएगा। राष्ट्रीय पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री, शांति स्वरूप भटनागर अवार्ड, ज्ञानपीठ अवार्ड, डॉ. बीसी रॉय अवार्ड, नेशनल ग्रास रूट इनोवेशन एंड ट्रेडिशनल नॉलेज अवार्ड व अजरुन पुरस्कार को शामिल किया गया है। राज्य पुरस्कारों में सरस्वती पुरस्कार, शिक्षकश्री सम्मान, विज्ञान सम्मान पुरस्कार, विज्ञान गौरव व विज्ञान रत्न को शामिल करते हुए उसके आधार पर दो वर्ष का सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया गया है। सरस्वती व शिक्षकश्री सम्मान उच्च शिक्षा विभाग की ओर से ही दया जाता है।

No comments:
Write comments