महराजगंज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि यह दीपावली शिक्षकों व शिक्षामित्रों के लिए अंधेरों से भरी हुई है। एक लाख 40 हजार शिक्षामित्रों के पेट पर लात मारने का कार्य किया गया है वहीं शिक्षाकर्मियों के हितों की भी निरंतर अनदेखी हो रही है। शिक्षकों व कर्मचारियों की समस्या को लेकर संघ द्वारा 21 नवंबर को बड़ा आंदोलन प्रस्तावित है। सभी शिक्षक व कर्मचारी इसमें बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करें।
No comments:
Write comments