DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, October 27, 2017

अब माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के गठन की बारी, विलय के बजाय अब होगा उच्चतर और माध्यमिक चयन बोर्डों का पुनर्गठन

■ अब माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र की बारी


इलाहाबाद : प्रदेश की भाजपा सरकार ने उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग उप्र और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का विलय करने की बजाए दोनों आयोगों का अलग-अलग गठन करने का निर्णय लिया है। उसी के बाद उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में चयन का आदेश जारी हो गया है। अब चयन बोर्ड की बारी है। माना जा रहा है कि जल्द ही चयन बोर्ड के पुनर्गठन का फिर से आदेश जारी होगा। 


असल में प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद दोनों आयोगों के अध्यक्ष व सदस्यों से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। कहा गया कि ‘राजनीतिक शिष्टाचार’ के तहत ऐसा करना जरूरी है। उस समय दोनों आयोग अध्यक्षों ने अपना चयन नियमानुसार होने का तर्क देकर इस्तीफा देने से एक तरह से इन्कार कर दिया था। ऐसे में शासन ने दोनों आयोगों का विलय करने का दांव चला। इसके बाद दोनों अध्यक्षों माध्यमिक के हीरालाल गुप्त व उच्चतर के प्रभात मित्तल ने इस्तीफा दे दिया। उनके त्यागपत्र के बाद दोनों आयोगों के सदस्यों ने भी पद छोड़ दिया।


No comments:
Write comments