DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, November 11, 2017

एडेड कॉलेजों में 2134 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भर्तियां पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही होंगी


■ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का मामला

■ बोर्ड एवं उच्चतर आयोग के विलय की योजना समाप्त हो चुकी



सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 2134 रिक्त पदों की सूचना उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को मिल चुकी है। चयन बोर्ड और उप्र उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के विलय की योजना रद्द होने के बाद अब माध्यमिक स्कूलों में भर्तियां पुरानी व्यवस्था से ही होंगी। अध्यक्ष के एक एवं सदस्यों के 10 पदों पर भर्ती के लिए 26 अक्तूबर को प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्रतियोगी छात्रों को उम्मीद है कि शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के खाली पदों पर नियुक्ति भी जल्द शुरू होगी। चयन बोर्ड में अध्यक्ष एवं सदस्यों की भर्ती के लिए 16 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। चयन बोर्ड को प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के 794, प्रवक्ता 260 एवं सहायक अध्यापक के 1180 पदों पर भर्ती के लिए जिलों से सूचना मिल चुकी है।



इलाहाबाद। एडेड कॉलेजों में शिक्षकों व प्रधानाचार्यों के 12720 पदों पर भर्ती प्रक्रिया बाकी है। बोर्ड ने 2011 से 2016 तक विज्ञापनों के जरिये प्रधानाचार्यों के 1554, प्रवक्ता 2854 व सहायक अध्यापकों के 15457 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। इनमें से 1117 प्रवक्ता, 6028 सहायक अध्यापकों के चयन की कार्रवाई हो चुकी है। 12720 पदों पर चयन होना बाकी है।


No comments:
Write comments