प्रदेश सरकार पुष्टाहार के रूप में बच्चों को लड्डू भी खिलाएगी। कैबिनेट ने पुष्टाहार के नए ई-टेंडर ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है।
कैबिनेट द्वारा मंजूर नए ई-टेंडर ड्राफ्ट के अनुसार छह माह से छह साल की आयु तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और 11 से 18 साल तक की आयु की किशोरियों को पुष्टाहार के रूप में आंगनबाड़ी केंद्रों पर लड्डू, नमकीन, नमकीन और मीठा दलिया प्रमुख रूप से सप्लाई किया जाएगा।
सप्लाई की व्यवस्था आंगनबाड़ी केंद्र तक होगी। 14 मंडलों, मंडलीय समूहों के अनुसार टेंडर की कार्यवाही एवं बार कोडिंग होगी। टेंडर में पुष्टाहार सप्लाई का एग्रीमेंट दो साल के लिए किया जाएगा। सप्लाई संतोषजनक पाए जाने पर इसे एक साल और बढ़ाए जाने का प्राविधान किया गया है।
- बाल विकास सेवा नियमावली में संशोधन
कैबिनेट ने यूपी बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार समूह-क एवं ख सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दे दी है। ऐसे समन्वित बाल विकास योजना के सफल संचालन के लिए किया गया है। जिसके तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी की भर्ती और प्रमोशन के लिए कुछ संशोधन किए गए हैं।
No comments:
Write comments