DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, April 18, 2018

31 हजार उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षकों को 11 माह से नहीं मिल रहा बढ़े वेतन का लाभ, बढ़ा वेतन मांगने पर मिलीं लाठियां

प्रदर्शन के दौरान लगा जाम

पुलिस बल ने उन्हें लक्ष्मण मेला मैदान जाने को कहा पर प्रदर्शनकारी नहीं माने। इसपर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान प्रदेश महासचिव भोलानाथ पाण्डेय घायल हो गए। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनकारी तेजस्व शुक्ला, विशाल श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, प्रिया दीक्षित, प्रिया दुबे भी घायल हुए जिनका उपचार निजी स्वास्थ्य केंद्रों में करवाया गया।
भाजपा मुख्यालय से नगर निगम मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर प्रदर्शन कर रहे अनुदेशक शिक्षकों पर पुलिस ने भांजी लाठियां। कई प्रदर्शनकारी हुए घायल। यातायात ठप होने से लोग हुए परेशान।

असोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष तेजस्वी शुक्ला ने बताया कि भारत सरकार ने मार्च 2017 से अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार रुपए प्रतिमाह स्वीकृत कर दिया है पर राज्य सरकार अभी तक संबंधित आदेश जारी नहीं कर रही है। उनकी मांग है कि जल्द इस शासनादेश को लागू किया जाए। वर्तमान में अनुदेशक शिक्षक को प्रतिमाह 8470 रुपए ही मानदेय मिल रहा है। वहीं, प्रदेश महामंत्री महेंद्र पाठक ने बताया कि 51 वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2018-19 मे अनुदेशकों का मासिक वेतनमान को 17 हजार रुपए से घटाकर 9800 करने का प्रस्ताव शासन के पास भेजा है। अब यह प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा। इसका अनुदेशक कड़ा विरोध कर रहे हैं।•

एनबीटी, लखनऊ : प्रदेश के 31 हजार उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षकों को बढ़ा हुआ 8530 रुपए का वेतनमान बीते 11 महीने से नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में इस संदर्भ में शासनादेश लागू करने की मांग को लेकर उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर असोसिएशन उत्तर प्रदेश ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी नगर निगम मुख्यालय मार्ग पर एकत्र हुए, ऐसे में यहां का यातायात घंटों बाधित हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इस दौरान कई अनुदेशक घायल हो गए। सुबह 11 बजे से ठप पड़ा यातायात दोपहर करीब ढाई बजे सामान्य हो सका।

सुबह दस बजे से ही प्रदर्शनकारी दारुलशफा में जमा होने लगे थे। इसकी भनक पहले से ही शासन को लग गई थी। जब प्ररदर्शनकारियों की रैली भाजपा मुख्यालय की ओर बढ़ी तो बैरीकेडिंग करके उन्हें पुलिस बल से बीच रास्ते में ही रोक लिया गया। इससे आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की कि 'नहीं किसी से भीख मांगते हम अपना अधिकार मांगते' और '31 हजार अनुदेशकों की यही पुकार, 17 हजार को हो हमारी पगार पूरी करो योगी सरकार की'।

No comments:
Write comments