DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, April 17, 2018

महराजगंज : केन्द्रीय विद्यालय निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण, भूमि स्थानांतरण तथा जीजीआईसी के अतिरिक्त कक्षा-कक्ष में अस्थाई रूप से केन्द्रीय विद्यालय कक्षा संचालन हेतु दिया आवश्यक दिशानिर्देश

महराजगंज : जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने जिले में केंद्रीय विद्यालय बनवाने के लिए चिन्हित भूमि का सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि चिन्हित भूमि अभी तक विद्यालय के नाम स्थानांतरित नहीं हो पाई है। उन्होंने अस्थाई तौर पर केंद्रीय विद्यालय का संचालन प्रारंभ किए जाने के लिए जीजीआईसी के पश्चिम तरफ बने भवन को भी देखा तथा जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिले में केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की दृष्टि से हमेशा से केंद्रीय विद्यालय की जरूरत महसूस की जाती रही है। जिला प्रशासन ने पहल करते हुए केंद्रीय विद्यालय के लिए धनेवा में साढ़े छह एकड़ भूमि भी उपलब्ध करा दिया था मगर भूमि अभी केंद्रीय विद्यालय के नाम से स्थानांतरित नहीं हो पाई है। कर्मियों की मांग व शासन की मंशा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने इस सत्र से अस्थाई रूप से धनेवा के राजकीय बालिका इंटर कालेज में बने अतिरिक्त कक्षा कक्ष भवन को अस्थाई तौर चलवाने के लिए चिन्हित किया है। साथ ही स्थाई भूमि को केंद्रीय विद्यालय के नाम से स्थानांतरित करने व अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की योजना बनाई है। बैठक के बाद ही स्थाई विद्यालय के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी। भूमि हस्तानांतरित होने के बाद केंद्रीय विद्यालय के उपायुक्त को रिपोर्ट भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्र, प्रधानाचार्य दमयंती यादव, हरीप्रकाश चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:
Write comments