DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, May 15, 2018

महराजगंज : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई का हुआ निर्वाचन, बलराम निगम अध्यक्ष तथा अंबरीश शुक्ल बने महामंत्री

महराजगंज : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई का निर्वाचन सोमवार को सदर बीआरसी स्थित शिक्षक भवन में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। प्रांतीय निर्वाचन समिति की देखरेख में हुए निर्वाचन में बलराम निगम को अध्यक्ष, अंबरीश शुक्ल को महामंत्री, रणंजय सिंह को संयुक्त मंत्री , दिलीप विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष व वीरेंद्र यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन के बाद कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण हुआ। प्रांतीय निर्वाचन अधिकारी अजरुन सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह व प्रांतीय पर्यवेक्षक विश्वनाथ सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में वीरेंद्र यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शशिकेश तिवारी, नीरज राय, चंदन द्विवेदी, शकील अहमद व मीरा देवी को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र पांडेय, राममूरत तिवारी, अख्तर हुसैन, राजेश धारिया व अर्चना सिंह खरवार को मंत्री चुना गया। राजकुमार सिंह, दिनेश कन्नौजिया, रिजवानुल्लाह खां, मुकेश सिंह व वसीम बानो को संगठन मंत्री, राजेंद्र वर्मा, रामेश्वर मौर्य, बेचू मद्धेशिया, रवि मिश्र व मोनी सैनी को प्रचार मंत्री, सच्चिदानंद मिश्र को एकाउंटेट व सुमित पटेल को आय-व्यय निरीक्षक नियुक्त किया गया। राकेश तिवारी व मुकेश कुमार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा कि शिक्षकों के प्रति संगठन की अहम जिम्मेदारी है। चुने गए पदाधिकारी अपने जिम्मेदारियों व दायित्वों को बेहतर तरीके से निभाकर ही अपनी सार्थकता के सिद्ध कर सकते हैं। कलेक्ट्रेट कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीनाथ धर दुबे ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही पदाधिकारियों की पहचान होती है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय मिश्र ने कहा कि निर्वाचन से सभी पदाधिकारियों की शिक्षकों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ गई है। निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे शिक्षक हितों को लेकर सदैव संघर्षरत रहेंगे। इस दौरान सभासद राघवेंद्र मिश्र, अनिल भारती, राजेश जायसवाल, टीपी सिंह, अखिलेश, अश्विनी, विवेक, परमात्मा, श्रीचंद, नीरज, अरूण कुमार, कीर्ति, रजनी, विनोद, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।

No comments:
Write comments