DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, June 20, 2018

लखनऊ: प्राइवेट स्कूल : स्कूलों में शादी और समारोह पर देना होगा टैक्स, नगर निगम वसूलेगा टैक्स

एनबीटी संवाददाता, लखनऊ : निजी स्कूलों में अगर शादी, समारोह या पार्टियां होंगी तो नगर निगम अलग से टैक्स वसूलेगा। इसकी दरें जल्द ही तय की जाएंगी। नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी के मुताबिक, स्कूलों का व्यावसायिक इस्तेमाल होने या सड़क पर पार्किंग करने वालों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, इसी माह 27 या 28 तारीख को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जानी है। इसके लिए तैयार प्रस्तावों में स्कूलों से जुड़े मामले भी शामिल किए गए हैं। साथ ही हवाई यात्रा करने वालों और आइसक्रीम कंपनियों को भी झटका देने की तैयारी है।

नगर निगम की महापौर संयुक्ता भाटिया के मुताबिक, कार्यकारिणी के संभावित प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं। इसपर चर्चा के बाद उसे मंजूरी के लिए कार्यकारिणी में रखा जाएगा। इसमें निजी स्कूलों, हवाई यात्रा करने वालों और आइसक्रीम पार्लरों पर अलग से टैक्स लगाने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, आइसक्रीम कंपनियों के पार्लरों पर सफाई टैक्स लगाया जाएगा। नगर आयुक्त के मुताबिक, शहर के कई अहम चौराहों और स्थानों पर आइसक्रीम के ठेले खड़े रहते हैं, इससे काफी गंदगी होती है। इनकी साफ सफाई में नगर निगम के काफी कर्मचारी और गाड़ियां लगानी पड़ती हैं। वहीं, नगर निगम की नई नियमावली के मुताबिक, हवाई यात्रा करने वालों से भी नगर निगम टैक्स वसूल सकते हैं। इसे लागू करने का प्रस्ताव भी कार्यकारिणी में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। यही नहीं सड़क पर पार्किंग लगाने वाले स्कूलों से अलग से शुल्क वसूलने की तैयारी है।

No comments:
Write comments