DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, August 31, 2018

महराजगंज : पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर धरने में शामिल हुए कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी, मांग अनसुनी हुई तो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के विरुद्ध मतदान करने की पदाधिकारियों ने दी चेतावनी

महराजगंज : पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय व अन्य स्थानों पर कर्मचारी व शिक्षक संगठनों ने हुंकार भरते हुए आंदोलन पर डटे रहे। कहा कि हम पुरानी पेंशन के अधिकार को लेकर रहेंगे, इसके लिए चाहे जितनी बड़ी भी कुर्बानी देनी पड़े, सभी लोग तैयार हैं। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच द्वारा जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्य बहिष्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक श्रीभागवत सिंह ने कहा कि यदि सरकार पुरानी पेंशन को लेकर शिक्षक व कर्मचारी हित में निर्णय नही लेगी तो शिक्षक-कर्मचारी लोकसभा चुनाव में भाजपा के विरुद्ध मतदान करेंगे। धरने को जिलाध्यक्ष केशवमणि त्रिपाठी, कमलेश सिंह, अखिलेश्वर त्रिपाठी, गिरींद्रनाथ मिश्र, सतेंद्र मिश्र, महेंद्र कुमार वर्मा, प्रद्युम्न सिंह, चंद्रशेखर सिंह, संजय सिंह, वेदप्रकाश त्रिपाठी, भगवंत प्रसाद आदि ने संबोधित किया। सदर बीआरसी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सदर इकाई पर धरने को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा सम्मान है, उसे बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। संचालन पंकज मौर्या ने किया। इस दौरान अखिलेश पाठक, मनोज वर्मा, अमरेंद्र सिंह, कैरोलीन, विभा शर्मा, निमिषा सिंह, किरन त्रिपाठी, कृष्णा मद्धेशिया, शशिकला, प्रीति निरंजन, मौसम, डा. हरीतिमा आदि ने मौजूद रहकर अपने विचार व्यक्त किए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पर हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनीता पटेल एलटी किशोर प्रसाद, बजरंगी पांडेय, फार्मासिस्ट शशिविंद मिश्रा, संजीव मिश्रा, आरएन मौर्या, उमेश त्रिपाठी, घनश्याम, एमकादरी, अमित, संजीव मनीष सुबाष, सीमा राय, संत प्यारी सिंह, रूकमणी, रागनी, संगीता, बबिता, प्रभुनाथ, अधीक्षक राकेश कुमार ने कालीपट्टी बांधकर विरोध जताया।
          आनंदनगर, कार्यालय के अनुसार कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले फरेंदा तहसील परिसर में दूसरे दिन धरने को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार सिंह ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल नही करती है, तो वर्तमान सरकार को 2019 के चुनाव में सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा। संगठन के संरक्षक व वरिष्ठ अपाध्यक्ष सुरेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार, श्रीचंद, विजय प्रताप पांडेय, देवेंद्र मिश्र, अलाउद्दीन, विजय प्रकाश साहनी ने भी संबोधित किया। संचालन मंत्री आनंदपाल गौतम ने किया। इस अवसर पर बेचू विश्वकर्मा, विजय मिश्र, पवन गुप्ता, अजय त्रिपाठी, भीमसेन गौतम, युवराज, अखिलेश द्विवेदी, शिवसरन सिंह, बृजेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, मनीष, विपीन, सरिता मिश्र, निलाम्बुज, हाजी मोहम्मद यासीन सहित कई लोग मौजूद रहे। बृजमनगंज क्षेत्र के महात्मा गांधी इंटर कालेज व रमानाथ उमाशंकर इंटर कालेज फुलमंहा शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक राय तथा प्रधानाचार्य डा. रामअवतार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो कर्मचारियों व शिक्षकों के परिवार वाले आगामी चुनाव में नोटा का प्रयोग करने का काम करेंगे।
       नौतनवा कार्यालय के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली के आयोजित धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जायज है। संगठन के अध्यक्ष राघवेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सरकार ने पेंशन को खत्म कर कर्मचारियों व अधिकारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। धरने को किसान नेता नागेंद्र शुक्ल एडवोकेट ने समर्थन दिया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार गौतम ने किया। निचलौल कार्यालय के अनुसार यहां आंदोलन के क्रम में धरने को संबोधित करते हुए राजस्व संग्रह अमीन संघ के उपाध्यक्ष नाथू चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों के आशाओं का मर्दन करना है। इस दौरान धरने को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र भारती, राम कुमार वर्मा, मुक्तिनाथ, वेद प्रकाश चौरसिया, शैलेष कुमार आदि ने संबोधित किया।


No comments:
Write comments