DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, September 1, 2018

महराजगंज : कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर कार्य बहिष्कार के तीसरे दिन जिला मुख्यालय पर आयोजित हुआ विशाल धरना-प्रदर्शन, एनपीएस का पुतला फूंक जताया गया विरोध, पदाधिकारियों ने डीएम प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन-पत्र

महराजगंज : कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले पुरानी पेशन बहाली की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में कर्मचारी, शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। इसके बाद सभी ने अपने-अपने स्कूलों, कार्यालयों व ओपीडी में तालाबंदी करते हुए कामकाज ठप कर बारिश के बीच जिला मुख्यालय पर पहुंचकर धरना दिया। सरकार विरोधी नारेबाजी की और अपनी एकजुटता का अहसास कराया। साथ ही पेंशन हमारा अधिकार, हर कुर्बानी को तैयार की हुंकार भरते हुए निर्णायक संघर्ष का एलान किया।  धरने को संबोधित करते हुए मंच के जिलाध्यक्ष केशवमणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार हमे एनपीएस का झुनझुना थमा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंच के संयोजक श्री भागवत सिंह ने कहा कि सांसद, विधायक एक बार चुन कर जाएंगे और पेंशन लेंगे, लेकिन हमें एनपीएस देंगे, ऐसा कदापि नहीं होगा। जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि पेंशन हमारा अधिकार है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री कमलेश सिंह, टेट मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह, विकास भवन कर्मचारी संघ के मंत्री अखिलेश्वर त्रिपाठी, सदर तहसील अध्यक्ष अभय दुबे ने कहा कि पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे, इसके लिए चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े हैं, हम सभी तैयार हैं। सभा को रामदयाल यादव नलकूप चालक संघ, ब्रजभूषण पटेल अध्यक्ष विकास भवन कर्मचारी संघ, ई. कौशल किशोर दुबे, घनश्याम पांडेय, भोला गुप्ता, सत्यवान नायक, डा. गिरींद्र नाथ मिश्र, चंद्रशेखर, रामसुग्रीव वर्मा, जगदीश नारायण पटेल, विनोद मिश्र, महेंद्र प्रताप वर्मा, लाल बिहारी, बैजनाथ सिंह, राजीव जायसवाल, टीपी सिंह, देवेश पांडेय, जगदीश पटेल, गोपाल पासवान, विजय पांडेय, मनौवर अली, विरेंद्र संहि, होशिला चौरसिया, सुरेंद्र प्रसाद, प्रदुम्मन सिंह, आनंद कुमार पाल, विजय प्रताप शुक्ला, कौशलनाथ मौर्या, विजय कांत सिंह, उमेश शाही, अंजनी सिंह, नीलम सिंह, मीरा पटेल, शारदा मौर्या, ¨पकी, सुधा भार्गव, हेमवंती, सरोज, साधना मद्धेशिया, सुशीला सिंह, शीरा राय, त्रिपुरारी सिंह, आदित्य सिंह, मुन्ना कुमार, पवन पटेल, वेद प्रकाश चौरसिया, गौरीशंकर, उमेश गुप्ता, ओम प्रकाश पटेल, राजेंद्र, रामसुग्रीव, सूर्य प्रकाश सिंह, शमीउद्दीन अंसारी, अशोक कुमार सिंह, विष्णु कुमार, दिलीप श्रीवास्तव, सतीश दुबे, आमोद कुमार, सीताराम जायसवाल, शैलेश कुमार, विजय यादव आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी, शिक्षकों ने नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) का फूंका पुतला। इसीक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शिक्षक गोपाल शाही के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई।
       आठ अक्टूबर को लखनऊ में होगी रैली :महराजगंज: मंच के जिला संयोजक श्रीभागवत सिंह व जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि अगर सरकार ने अभी भी पुरानी पेंशन बहाल नहीं किया तो आगामी आठ अक्टूबर को लखनऊ में विशाल रैली में जनपद के सभी शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे।

No comments:
Write comments