इलाहाबाद : प्रधानाध्यापिका की पिटाई के मामले में प्रधान व बेटा गिरफ्तार, रविवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान की थी पिटाई।
थरवई : थरवई थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका की पिटाई के मामले में पुलिस ने प्रधान राजपत्ती देवी व उसके पुत्र मनीष को मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस प्रधान के पति कन्हैयालाल यादव का सोमवार को ही शांति भंग में चालान कर दिया था।
बता दें कि प्रीति गुप्ता प्राथमिक विद्यालय पैगंबरपुर में प्रधानाध्यापिका हैं। रविवार को वह मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर विद्यालय गईं थी। इसी दौरान प्रधान राजपत्ती देवी, उसका पति कन्हैया लाल व पुत्र मनीष ने प्रधानाध्यापिका को पीटा था। प्रधानाध्यापिका ने प्रधान,उसके पति व पुत्र के खिलाफ तहरीर दी थी। डीएम के आदेश पर पुलिस ने प्रधान राजपत्ती व उसके पुत्र मनीष का चालान कर दिया।
No comments:
Write comments