‘काम नहीं तो दाम नहीं‘ का आया आदेश
जासं, फतेहपुर: 25 अक्टूबर से पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल को देखते हुए यूपी सरकार ने कर्मचारियों की घेरेबंदी अभी से शुरू कर दी है। गुरुवार को मुख्य सचिव अनूप पांडेय द्वारा जारी निर्देश पत्र जिला प्रशासन के पास पहुंचा। जिसमें कहा कि हड़ताल पर जाना और अपने तय कार्य से विरत रहना कर्मचारी नियमावली के विरूद्ध आचरण हैं। अगर कर्मचारी हड़ताल करते है तो उनके ऊपर नो वर्क नो पे का नियम लगाया जाए। उन्होंने यह भी कहाकि कर्मचारी हड़ताल या प्रदर्शन करते है तो उनके खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली 1999 के तहत कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी संघों के नेताओं ने इसे सरकार का घबराहट पत्र करार दिया है।
No comments:
Write comments