DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, November 4, 2018

फतेहपुर : जिले में प्राथमिक शिक्षक संघ के दूसरे गुट की समानांतर कमेटी घोषित, खुद को बताया असली संगठन

विनोद को मिली प्राथमिक शिक्षक संघ की बागडोर



जागरण संवाददाता, फतेहपुर: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय व जलवीर सिंह यादव ने पूर्व में जिलाध्यक्ष रहे विनोद कुमार सिंह को एक बार फिर से जिले की बागडोर सौंप दी है। 


 वहीं महामंत्री का दायित्व भी मान सिंह यादव को दिया गया है। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन के बाद पहली बार आगमन पर शिक्षकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व मंत्री मान सिंह यादव ने कहा कि जल्द ही जनपदीय कार्यकारिणी गठित की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों के मान-सम्मान के साथ जायज मांगों के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक, शिक्षा व संगठन हित उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। मनोययन की जानकारी होते ही समर्थक शिक्षकों ने दोनों पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अदीप सिंह, मयंक शुक्ल, गणोशशंकर पांडेय, नवनीत मिश्र, कामता, उमेश कुमार, रामनरेश, अखिलेश त्रिपाठी, अमरेश सिंह, शिवओम आदि रहे।प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व मंत्री मान सिंह का स्वागत करते शिक्षक ’’ 

जिलाध्यक्ष व महामंत्री मान सिंह का शिक्षकों ने किया स्वागत 


जल्द ही जनपदीय कार्यकारिणी होगी गठित, शिक्षकों में उल्लास

No comments:
Write comments