आयोग की तर्ज पर समस्याएं सुनेगा मुक्त विश्विद्यालय, क्षेत्रीय केंद्रों पर लागू की जाएगी व्यवस्था, महीने में एक दिन छात्र-छात्राओं की समस्याओं का होगा निराकरण।
आयोग की तर्ज पर समस्याएं सुनेगा मुक्त विवि
August 10, 2019
प्रयागराज :
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय छात्र-छात्रओं की समस्याएं सुनेगा। इसके बाद उन समस्याओं का त्वरित निस्तारण भी किया जाएगा। यह व्यवस्था मुक्त विवि के उत्तर प्रदेश के सभी 11 क्षेत्रीय केंद्रों पर अगले शैक्षणिक सत्र जनवरी 2019-20 से लागू हो जाएगी।
अब तक मुक्त विश्वविद्यालय 11 क्षेत्रीय केंद्रों के दो हजार अध्ययन केंद्रों में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्रओं को किसी भी तरह की समस्या होती थी तो उन्हें अफसरों के चक्कर काटने पड़ते थे। पिछले दिनों विवि के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने सभी केंद्रों पर कार्यशाला का आयोजन किया और वह खुद पहुंचे। इसमें उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि केंद्रों के संचालन में किस तरह की समस्याएं आ रही हैं। साथ ही इस बात पर चर्चा भी किया कि इन समस्याओं को कैसे दूर किया जा सकता है।
ऐसे में उन्होंने फैसला लिया कि अब उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रीय केंद्रों पर महीने में एक बार विद्यार्थी समाधान दिवस का आयोजन करेंगे। यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तर्ज पर शुरू की गई है। समाधान दिवस के आयोजन से पूर्व छात्र-छात्रओं को इसकी जानकारी भी दी जाएगी। इसमें प्रवेश, परीक्षा, परीक्षा परिणाम, डिग्री, नाम शुद्धीकरण से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा विषयों के चुनाव के लिए गाइडेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। विद्यार्थी समाधान दिवस पर क्षेत्रीय केंद्र के प्राचार्य, क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय समन्वयक के अलावा मुक्त विवि से किसी विभाग के निदेशक भी शामिल होंगे।

No comments:
Write comments