DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, August 20, 2019

मदरसा बोर्ड परीक्षा का बदलेगा स्वरूप, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को किया जाएगा शामिल, प्रत्येक विषय का होगा केवल एक प्रश्नपत्र

मदरसा बोर्ड परीक्षा का बदलेगा स्वरूप, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को किया जाएगा शामिल, प्रत्येक विषय का होगा केवल एक प्रश्नपत्र।

मदरसा बोर्ड की परीक्षा का बदलेगा स्वरूप
August 20, 2019 
 
राज्य ब्यूरो, लखनऊ : उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद अपने परीक्षा स्वरूप में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। प्रश्नपत्रों का पुराना व बोङिाल स्वरूप बदलकर इसे आसान व सरल बनाया जा रहा है। इसमें लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय व बहु विकल्पीय प्रश्नों को जोड़ा जा रहा है। अन्य बोर्ड की तर्ज पर मदरसा बोर्ड भी एक विषय का एक प्रश्नपत्र आयोजित करेगा। इसके लिए पाठ्यक्रम का भी पुनर्गठन किया जा रहा है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद अरसे से पुराने र्ढे पर चल रहा था। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी तब से मदरसा बोर्ड में भी सुधार किए जा रहे हैं। फर्जी मदरसों पर लगाम लगाने के लिए मदरसा पोर्टल में इनका पंजीकरण कराने के बाद अब बोर्ड अपने परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव करने जा रहा है।

ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि मदरसों के छात्र-छात्रएं भी दूसरे बोर्ड के युवाओं के साथ मुकाबला कर सकें। मदरसा बोर्ड से मिलने वाली डिग्री की अहमियत बढ़े इसके भी प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी के तहत मदरसा बोर्ड वर्ष 2020 में पाठ्यक्रम का भी पुनर्गठन करने जा रहा रहा है। इसके तहत जिस विषय का पाठ्यक्रम बड़ा है उसके प्रश्नपत्रों में एक से अधिक खंड होंगे। सभी खंडों से प्रश्नों को हल करना जरूरी होगा। बोर्ड ने यह भी तय किया है कि मुंशी व मौलवी के लिए अब अनिवार्य पांच विषयों थियोलॉजी, अरबी साहित्य/फारसी साहित्य, उर्दू साहित्य, सामान्य अंग्रेजी व सामान्य हिंदी के केवल एक-एक प्रश्नपत्र होंगे।

इसी प्रकार वैकल्पिक विषय गणित, गृह विज्ञान, लॉजिक एंड फिलास्फी, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान एवं तिब में एक विषय की परीक्षा देनी होगी।

आलिम में भी अनिवार्य चार विषयों थियोलॉजी, अरबी साहित्य/ फारसी साहित्य, उर्दू साहित्य व सामान्य अंग्रेजी का एक-एक प्रश्नपत्र देना होगा। वैकल्पिक विषयों गृह विज्ञान, सामान्य हिन्दी, लॉजिक एंड फिलास्फी, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान, तिब एवं टाइ¨पग में से एक प्रश्नपत्र देना होगा।

पाठ्यक्रम का पुनर्गठन इस तरह से किया जा रहा है ताकि मदरसा बोर्ड के छात्र भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकें। उन्हें दीनी तालीम के साथ ही दुनियावी तालीम भी मिल सके। इसलिए पाठ्यक्रम समिति यह देखेगी कि इसमें क्या नया जोड़ा जाए व क्या हटाया जाए।

मदरसों का परीक्षा शुल्क बढ़ाने की तैयारी
मदरसा बोर्ड शीघ्र ही परीक्षा शुल्क बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। कई वर्षो से मदरसा बोर्ड ने परीक्षा शुल्क नहीं बढ़ाया है। इसलिए इसमें 30 से 50 फीसद तक की बढ़ोत्तरी करने की तैयारी है। आज भी मदरसों में 150 से 250 रुपये ही परीक्षा शुल्क लिया जा रहा है।




 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

No comments:
Write comments