DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, September 10, 2019

संघ के स्कूलों में अब अंग्रेजी किताबों से पढ़ाई, शिशु मंदिरों में नई पुस्तकें लागू


उत्तर प्रदेश के 1200 से अधिक शिशु मंदिरों में नई पुस्तकें लागू, सभी विषयों की किताबें अंग्रेजी में

संघ के स्कूलों में अब अंग्रेजी किताबों से पढ़ाई

10 Sep 2019

बदलते समय की जरूरत को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्कूलों ने अब धीरे-धीरे अंग्रेजी किताबों से पढ़ाई शुरू कर दी है। 1977 में अपनी स्थापना के बाद चार दशक से अधिक समय तक अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई से दूरी बनाए रखने वाले संघ के स्कूलों के लिए पहली बार कक्षा एक से पांच तक चलने वाली सभी किताबों का इसी साल से अंग्रेजी संस्करण प्रकाशित किया है।




विद्या भारती से संचालित स्कूलों के लिए कक्षा 6 से 8 तक की किताबों का भी अंग्रेजी अनुवाद किया जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 49 जिलों में संचालित 1223 शिशु मंदिरों में से बड़ी संख्या में स्कूलों ने अंग्रेजी किताबों से पढ़ाई शुरू भी कर दी है। हिन्दी व संस्कृत को छोड़कर गणित व अन्य विषयों की अंग्रेजी किताबों से पढ़ाई कराई जा रही है।शिशु वर्ग के लिए गणित की किताब प्ले विथ नंबर्स और कक्षा एक से पांच तक काम्प्रीहेंसिव मैथमेटिक्स नाम से छापी गई है। साइंस एंड इन्वायरमेंट स्टडीज व सरस्वती कम्प्यूटर भी अंग्रेजी में चल रही है। प्रयागराज में ही ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाई अंग्रेजी की किताबों से हो रही है।

No comments:
Write comments