DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, August 26, 2016

मुजफ्फरनगर : सर्व शिक्षा अभियान की जिला कोआर्डिनेटर पर अभद्र टिप्पणी, बीएसए कार्यालय में तैनात लिपिक व लेखाकार ने की टिप्पणी, आइजी महिला सम्मान प्रकोष्ठ ने दिए कार्रवाई के आदेश

बीएसए कार्यालय में तैनात बाल सर्व शिक्षा अभियान की जिला कोआर्डिनेटर ने कार्यालय लिपिक व लेखाकार पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है। पीड़िता ने आइजी से भी कार्रवाई की गुहार लगाई है। आइजी ने एसएसपी को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कोआर्डिनेटर ने अभद्र टिप्पणी की आडियो सीडी पर पुलिस को सौंपी है, पुलिस जांच में जुटी है।1बाल सर्व शिक्षा अभियान की जिला कोआर्डिनेटर प्रमिला रानी का आरोप है कि कार्यालय में तैनात लिपिक व लेखाकार आए दिन उस पर टिप्पणी करते रहते हैं। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट कर धमकी दी। उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बीते जून माह में उसने आइजी महिला सम्मान प्रकोष्ठ को मामले से अवगत कराया। आइजी ने एसएसपी को कार्रवाई के आदेश दिए। एसएसपी ने सीओ को और सीओ ने सिविल लाइन पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। प्रमिला ने एसएसपी को प्रार्थना-पत्र दिया। गुरुवार को सीओ ने सिविल लाइन पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पीड़िता ने तहरीर व सबूत के तौर पर ऑडियो सीडी पुलिस को सौंपी है। प्रमिला का कहना है कि उक्त लोगों के कारण वह डिप्रेशन में है। उधर, इंस्पेक्टर सिविल लाइन केपीएस चाहल ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोप सही पाए गए तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

No comments:
Write comments