
जिले के 13 ब्लॉक और नगर मुख्यालय ¨बदकी में एबीआरसी की तैनाती थी। इनके पास खातों की जिम्मेदारी भी थी।
इन खातों में मूलत: कंटीजेंसी, साइंस मेला, खेल प्रतियोगिताओं आदि की रकम शासन द्वारा भेजी जाती रही है। अब इन सभी 14 एबीआरसी को हटाकर खाता संचालन की व्यवस्था बदल गई है। नए नियम के अनुसार खंड शिक्षाधिकारी और सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी खातों का संचालन करेंगे।