DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, October 29, 2026

लखनऊ में 4 से 10 जनवरी तक होगा ‘सीतापुर कप 2027’, 29 जनपदों की 32 टीमें लेंगी हिस्सा, बेसिक टीचर्स क्रिकेट यूनियन उत्तर प्रदेश कराएगा लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

लखनऊ में 4 से 10 जनवरी तक होगा ‘सीतापुर कप 2027’,  29 जनपदों की 32 टीमें लेंगी हिस्सा, बेसिक टीचर्स क्रिकेट यूनियन उत्तर प्रदेश कराएगा लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता, विजेता को 52,500 और उपविजेता को मिलेंगे 30,000 रुपये

लखनऊ । बेसिक टीचर्स क्रिकेट यूनियन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में ‘सीतापुर कप 2027’ का आयोजन 4 से 10 जनवरी 2027 तक लखनऊ के लेदर बॉल क्रिकेट मैदानों पर किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत कार्मिक अपने-अपने कार्यरत जनपद की टीम से प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनका प्रतिनिधित्व प्रदेश के 29 जनपद करेंगे।


आयोजन समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रतियोगिता में लीग मुकाबलों के बाद नॉकआउट चरण के मैच खेले जाएंगे। इस आयोजन के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग के कार्मिकों को क्रिकेट के जरिए अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

29 जनपदों से उतरेंगी 32 टीमें
प्रतियोगिता में एटा, बाराबंकी, औरैया, जौनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अलीगढ़, झांसी, संभल, फर्रुखाबाद, उन्नाव, जालौन, मिर्जापुर, अमरोहा, बदायूं, आगरा, गोंडा, अमेठी, मैनपुरी, मथुरा, सीतापुर, गाजीपुर, रायबरेली, अयोध्या, इटावा, प्रयागराज और बलिया सहित कुल 29 जनपदों की टीमें शामिल होंगी।

इनमें सीतापुर, उन्नाव और अलीगढ़ जनपद से दो-दो टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस प्रकार 29 जनपदों की भागीदारी से कुल 32 टीमों के बीच मुकाबले होंगे।

टीम गठन और पंजीकरण की समयसीमा तय
आयोजन के लिए प्रत्येक जनपदीय टीम का चयन संबंधित जनपद के निर्धारित क्रिकेट टीम प्रमुख द्वारा किया जाएगा। टीम के कप्तान का निर्धारण 10 नवंबर 2026 तक तथा टीम का नाम 20 नवंबर 2026 तक तय किया जाना है। प्रत्येक टीम के अंतिम 14 खिलाड़ियों की सूची निर्धारित प्रारूप में 10 दिसंबर 2026 तक आयोजन समिति को उपलब्ध करानी होगी।

प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत कार्मिक ही भाग ले सकेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी के लिए विभाग का EHRMS कोड अनिवार्य होगा। प्रत्येक टीम का पंजीकरण शुल्क 19,000 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे तीन चरणों में जमा करना होगा।

तीन लीग मैचों के बाद आगे बढ़ेंगी शीर्ष टीमें
प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में प्रत्येक टीम को तीन लीग मैच खेलने का अवसर मिलेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, लीग मैच 4, 5 और 6 जनवरी 2027 को आयोजित किए जाएंगे। लीग चरण के बाद अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान प्राप्त करने वाली टीमें अगले चरण में प्रवेश करेंगी।

जारी समय-सारिणी के अनुसार, प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले 7 जनवरी, क्वार्टर फाइनल 8 जनवरी, सेमीफाइनल 9 जनवरी और फाइनल मुकाबला 10 जनवरी 2027 को खेला जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार, लखनऊ के आसपास स्थित तथा उपलब्ध जनपदों की टीमों के लीग मैच 25 दिसंबर 2026 से 3 जनवरी 2027 के बीच अवकाश के दिनों में भी कराए जा सकते हैं।

20 ओवर के होंगे मुकाबले, लागू होंगे अंतरराष्ट्रीय नियम
प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को एक दिन में 20 ओवर का एक मैच खेलना होगा। मैचों का संचालन क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार किया जाएगा। आयोजन से संबंधित अन्य शर्तें और प्रावधान समिति की ओर से जारी विस्तृत नियमावली तथा निर्धारित प्रपत्र के अनुसार लागू होंगे।

विजेता को 52,500 और उपविजेता को 30,000 रुपये
‘सीतापुर कप 2027’ की विजेता टीम को 52,500 रुपये तथा उपविजेता टीम को 30,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। पुरस्कारों का वितरण निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा।

प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी तथा जनपदीय टीमों के प्रमुखों के संपर्क विवरण के लिए बेसिक टीचर्स क्रिकेट यूनियन उत्तर प्रदेश ने मोबाइल नंबर 8853271303 पर व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क करने की व्यवस्था की है। प्रतियोगिता का आयोजन बेसिक टीचर्स क्रिकेट यूनियन उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा है।



🏏⚾🏏⚾🏏⚾🏏⚾🏏⚾🏏
              "सीतापुर कप 2027"
🏏⚾🏏⚾🏏⚾🏏⚾🏏⚾🏏

        बेसिक टीचर्स क्रिकेट यूनियन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में दिनांक 04 जनवरी 2027 से 10 जनवरी 2027 के मध्य "सीतापुर कप 2027" का "लखनऊ शहर" के लेदर बॉल क्रिकेट मैदानो में आयोजन होगा।

     जिसके मुख्य बिंदु निम्नवत है:-

01. बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत समस्त कार्मिक उक्त आयोजन में अपने कार्यरत जनपद की टीम से प्रतिभाग कर सकेंगे।(बेसिक विभाग की EHRMS कोड अनिवार्य) कुल प्रतिभागी टीम 32

02. प्रत्येक जनपदीय टीम हेतु पंजीकरण शुल्क 19,000/- रुपए तीन चक्रों में जमा करना होगा।

03. प्रत्येक जनपदीय टीम चयन उस जनपद का निर्धारित क्रिकेट टीम मुखिया करेगा।

04. प्रत्येक जनपद के टीम मुखिया निम्नवत है :-
टीम(जनपद) टीम मुखिया

प्रतिभागी जनपद
01.एटा_नागेन्द्र प्रताप सिंह
02.बाराबंकी_सत्यप्रकाश_रिक्की भट्ट
03.औरैया_हर्ष पाण्डेय
04.जौनपुर_अजय सिंह यादव
05.मुरादाबाद_डॉ कपिल सिरोही
06.बिजनौर_मुकुल सैनी
07.सुल्तानपुर_आलोक पाठक_शरद त्रिपाठी
08.प्रतापगढ़_सुरजीत यादव_आशीष द्विवेदी
09.अलीगढ़_अशोक शर्मा
10.झांसी_डॉ देवेंद्र यादव_मनोज यादव
11.संभल_मनीष बेनीवाल
12.फर्रुखाबाद_विकास सिंह सोलंकी_शिवम श्रीवास्तव
13.उन्नाव_अखिलेश सिंह
14.जालौन_अभिषेक द्विवेदी_दीपेश यादव
15.मिर्जापुर_मनोज सिंह_सुजीत कुमार
16.अमरोहा_पुलकित सिरोही
17.बदायूं_मुकेश यादव
18.आगरा_अधीर हिनवर 
19.गोण्डा_पवन सिंह
20.अमेठी_आशीष पांडेय
21.मैनपुरी_नितिन मुकेश
22.मथुरा_हरेंद्र_कर्मवीर सिंह
23.सीतापुर_नित्यानंद_दीपक वर्मा
24.गाज़ीपुर_अखिलेश सिंह
25.रायबरेली_दुर्गेश यादव_विनीत सिंह
26 अयोध्या_प्रवीण सिंह
27 इटावा_विपिन ठाकुर
28 प्रयागराज_दिनेश प्रताप सिंह(कमल)
29.सीतापुर (एहतिशाम आलम)_नित्यानंद_एहतिशाम आलम
30.उन्नाव (BEO सर)_मनींद्र कुमार
31.बलिया (संतोष_संतराज यादव)_संतोष शर्मा_संतराज यादव
32.अलीगढ़ (आशीष यादव)_आशीष यादव 

(किसी जनपद के क्रिकेट मुखिया का मोबाइल नंबर जानने हेतु 08853271303 पर WhatsApp करें)


05. प्रत्येक टीम हेतु कप्तान का निर्धारण जनपदीय क्रिकेट मुखिया करेगा।
अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026

06. प्रत्येक टीम का नाम जनपदीय क्रिकेट मुखिया तय करेगा।
अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026

07. प्रत्येक जनपदीय टीम हेतु अंतिम 14 का चयन करके जनपदीय टीम मुखिया/कप्तान आयोजन समिति को निर्धारित फॉर्मेट पर उपलब्ध कराएगा।
अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2026

08. प्रत्येक टीम को एक दिन में 20 ओवर का एक मैच खेलने होगा।

09. प्रत्येक टीम को कुल 03 लीग मैच खेलने को मिलेगे।

10. लीग मैचों के उपरांत टेबल टॉप 02 टीम अगले चरण (प्री क्वाटर फाइनल) में प्रवेश करेगी।

11. क्रिकेट के सभी अंतरराष्ट्रीय नियम लागू होंगे।

12. विजेता टीम को 52,500/- एवं उपविजेता टीम को 30,000/- इनामी राशि निर्धारित नियमों अनुसार पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।

13. आयोजन हेतु जारी प्रपत्र में लिखित शेष नियमों के अंतर्गत सीतापुर कप 2027 का आयोजन किया जाएगा।


📢 समय सारिणी (प्रत्येक टीम हेतु)
प्रथम लीग मैच 04 Jan 2027 (प्रत्येक टीम)
द्वितीय लीग मैच 05 Jan 2027 (प्रत्येक टीम)
तृतीय लीग मैच 06 Jan 2027 (प्रत्येक टीम)

प्री क्वार्टर फाइनल (प्रथम से अष्टम) 07 Jan 2027

क्वार्टर फाइनल (प्रथम से चतुर्थ) 08 Jan 2027

सेमीफाइनल (प्रथम एवं द्वितीय) 09 Jan 2027

फाइनल 10 Jan 2027

(नोट:- लखनऊ के आस पास एवं उपलब्ध जनपदों के लीग मैच 25 दिसंबर 2026 से 03 जनवरी 2027 के मध्य भी अवकाश के दिनों में कराए जा सकेंगें)

आयोजक :-
बेसिक टीचर्स क्रिकेट यूनियन उत्तर प्रदेश
Mob 8853271303

फेसबुक

इंस्ट्राग्राम 

यू ट्यूब

एक्स 

🏏⚾🏏⚾🏏⚾🏏⚾🏏⚾🏏⚾

UP D.El.Ed / BTC प्रमाणपत्रों का होगा ऑनलाइन सत्यापन, परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शुरू की तैयारी, नवंबर से शुरू हो सकती है सत्यापन प्रक्रिया

UP D.El.Ed / BTC प्रमाणपत्रों का होगा ऑनलाइन सत्यापन, परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शुरू की तैयारी, नवंबर से शुरू हो सकती है सत्यापन प्रक्रिया


प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में D.El.Ed (BTC) के प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया को ऑनलाइन व्यवस्था से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय प्रमाणपत्रों के सत्यापन और प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए कदम उठा रहा है।


रिपोर्ट के मुताबिक, इस व्यवस्था का उद्देश्य प्रमाणपत्रों के सत्यापन में पारदर्शिता बढ़ाना और प्रक्रिया को सुगम बनाना है। इसके तहत ऑनलाइन सत्यापन व्यवस्था विकसित करने तथा संबंधित प्रक्रिया को लागू करने पर विचार किया जा रहा है।

प्रमाणपत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया नवंबर से शुरू की जा सकती है। हालांकि, इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश और विस्तृत दिशा-निर्देश देखना आवश्यक होगा।

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने किया यू-ट्यूब संवाद, बोर्ड परीक्षा, नवाचार व तनाव प्रबंधन पर दिए टिप्स

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने किया यू-ट्यूब संवाद, बोर्ड परीक्षा, नवाचार व तनाव प्रबंधन पर दिए टिप्स

बोर्ड परीक्षाओं की मॉक टेस्ट से कराएं तैयारी : पार्थ सारथी

शिक्षण कार्य के बाद समय का सदुपयोग करें शिक्षक 

एनसीटीई मानकों के अनुसार होंगी भर्तियां

29 अक्टूबर 2026
लखनऊ। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने शिक्षकों से शिक्षण कार्य के बाद बचे समय में विद्यार्थियों के सीखने का स्तर सुधारने का प्रयास करने को कहा है। उन्होंने सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में मॉक टेस्ट के माध्यम से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारी कराने के निर्देश दिए। बुधवार को यू-ट्यूब संवाद में उन्होंने शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव और जनगणना के कारण बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए कम समय बचा है। पांच फरवरी 2027 से परीक्षाएं शुरू होंगी। ऐसे में महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम पूरा करने और समय रहते रिवीजन कराने पर ध्यान दिया जाए।

निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान के लक्ष्य कक्षा पांच तक विस्तारित किए गए हैं। ऐसा करने वाला यूपी देश का पहला राज्य है। पहला निपुण आकलन 20 दिसंबर और दूसरा चरण 20 जनवरी से शुरू होगा। कमजोर बच्चों के लिए उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था की गई है।

कमजोर विद्यार्थियों के लिए रोजाना एक घंटे तक उपचारात्मक शिक्षण विभाग ने 12 विषयों पर 22-22 बिंदुओं वाली कैचअप कार्ययोजनाएं तैयार की हैं। शिक्षकों को नियमित आकलन से बच्चों की कठिनाइयां पहचानकर प्रतिदिन आधे से एक घंटे तक उपचारात्मक शिक्षण कराने का सुझाव दिया गया। नवाचार साझा करने के लिए उद्गम पोर्टल बनाया गया है। भोजन की गुणवत्ता सुधारने के लिए नवंबर-दिसंबर में उत्कृष्ट रसोइयों की प्रतियोगिता कराकर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों का समायोजन हो रहा है। नगर क्षेत्र में 11,000 शिक्षकों और माध्यमिक व एडेड विद्यालयों में 17,000 से अधिक टीजीटी, पीजीटी व प्रधानाध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। भर्तियां एनसीटीई मानकों के अनुसार होंगी। हर वर्ष एक अप्रैल को रिक्तियों का आकलन कर 31 मई तक आयोगों को अधियाचन भेजना अनिवार्य है।



परीक्षा की तैयारी और अधिगम स्तर में सुधार को लेकर आज होगा यूट्यूब सेशन के जरिए शिक्षकों से संवाद 
28 अक्टूबर 2026


28 अक्टूबर को शिक्षकों का ऑनलाइन सेशन, कक्षा 1 से 12 तक की परीक्षा तैयारी और अकादमिक रणनीति पर होगी चर्चा
25 अक्टूबर 2026


ऑनलाइन यू-ट्यूब सेशन में कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों की आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर होगा फोकस, अपर मुख्य सचिव 28 अक्टूबर को करेंगे विशेष चर्चा

लखनऊ। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 28 अक्तूबर को ऑनलाइन गोष्ठी (यू-ट्यूब सेशन) का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों की आगामी परीक्षाओं की तैयारी, शैक्षिक सत्र 2026-27 की अकादमिक रणनीति और छात्रों के अधिगम स्तर में सुधार पर चर्चा होगी।


गोष्ठी की अध्यक्षता बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा करेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि इसमें विभागीय प्राथमिकताओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति को बेहतर बनाने के प्रयासों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, शिक्षक संकुल, एआरपी, एसआरजी, डायट मेंटर्स, जिला समन्वयकों, बीएसए और डीआईओएस को गोष्ठी में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। छात्र-छात्राएं व अभिभावक भी स्वेच्छा से शामिल हो सकते हैं।


Wednesday, October 28, 2026

ग्रामीण संवर्ग में सहायक अध्यापकों के 48,883 पदों का आंकड़ा आया सामने, भर्ती के विज्ञापन का शुरू हुआ इंतजार

ग्रामीण संवर्ग में सहायक अध्यापकों के 48,883 पदों का आंकड़ा आया सामने, भर्ती के विज्ञापन का शुरू हुआ इंतजार


नौ वर्ष में 23 प्रतिशत डीएलएड प्रशिक्षु बन पाये शिक्षक

नौ वर्ष में प्रदेश में 5,79,967 डीएलएड प्रशिक्षु निकले

अब तक 126,371 प्रशिक्षुओं को मिली नियुक्ति


प्रयागराज : परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से पिछले नौ वर्ष में पांच लाख 35 हजार 389 प्रशिक्षुओं को डीएलएड प्रशिक्षण प्रदेशभर में कराया गया। इनमें से एक लाख 26 हजार 371 प्रशिक्षत अभ्यर्थियों को शिक्षक पद पर नियुक्ति दी गई है। अर्थात करीब 23 प्रतिशत अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्राप्त कर ली है। यह आंकड़ा मार्च 2026 तक का है। यह जानकारी विधान सभा के तृतीय सत्र में सपा नेता अनिल प्रधान की ओर से पूछे गए प्रश्न के जवाब में राज्य मंत्री संदीप सिंह ने दी।



यह भी बताया गया कि सहायक अध्यापक के 48,883 पद ग्रामीण संवर्ग के और नगर क्षेत्र के 12075 पद सीधी भर्ती से भरे जाने हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत बेसिक शिक्षा विभाग में 12,405 पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसमें शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 11,508 पद हैं जबकि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में सहायक अध्यापक (संबद्ध प्राइमरी) के 897 पद हैं।

चुनावी वर्ष में नियुक्तियों और भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की कवायद तेजी से चल रही है। सत्ताधारी दल रोजगार के पर्याप्त अवसर देने का दावा कर रहा है, जबकि विपक्ष बेरोजगारी और सरकारी नौकरियों के न विज्ञापित होने का आरोप लगा रहा है। इन सब के बीच विधान सभा के तृतीय सत्र में सपा नेता अनिल प्रधान की ओर से पूछे गए प्रश्न के जवाब महत्वपूर्ण हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब भी ग्रामीण संवर्ग के 48,883 सहायक अध्यापकों की भर्ती के विज्ञापन का इंतजार बना हुआ है।

पीएनपी सचिव राजेंद्र प्रताप के अनुसार प्रदेश में कुल 3423 डीएलएड कालेज हैं। इनमें 67 डायट, 253 अल्पसंख्यक संस्थान और 3103 निजी क्षेत्र के कालेज हैं। कुल 2,39,500 सीटें हैं। मार्च 2026 के बाद पीएनपी ने दो परीक्षा परिणाम घोषित किए। मई 2026 में एक लाख 24 हजार 909 और सितंबर-अक्टूबर की परीक्षा में 19,669 नए डीएलएड प्रशिक्षु निकले।

शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक केंद्र से वापस लेगी सरकार, विधेयक में दूर की जाएंगी कानूनी अड़चनें व विसंगतियां

शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक केंद्र से वापस लेगी सरकार, विधेयक में दूर की जाएंगी कानूनी अड़चनें व विसंगतियां

लखनऊ : शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवा संबंधी विवादों का जल्द निस्तारण करने के लिए प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक-2021 में बदलाव करेगी। विधानमंडल से पारित इस विधेयक को केंद्र सरकार से वापस लेने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंगलवार को स्वीकृति दे दी है।


विधेयक के कुछ प्रविधानों और संवैधानिक व्यवस्था के बीच तालमेल नहीं होने के कारण इसमें संशोधन की जरूरत महसूस की गई है। यह विधेयक फिलहाल केंद्र सरकार के पास लंबित है। इसके माध्यम से अशासकीय सहायताप्राप्त महाविद्यालयों, माध्यमिक व संस्कृत शिक्षण संस्थानों, सहायताप्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों व बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवा संबंधी मामलों का तेजी से निस्तारण करना है।

विधेयक को लेकर प्रमुख सवाल हाईकोर्ट के न्यायिक अधिकारों से भी जुड़ा था। संविधान के अनुच्छेद 226 और 227 के तहत हाईकोर्ट को रिट जारी करने और न्यायिक संस्थाओं की निगरानी का अधिकार है। विधेयक में अधिकरण के सदस्यों की नियुक्ति, कार्यकाल और सेवा शर्तों को लेकर भी केंद्रीय नियमों के अनुरूप व्यवस्था करने की जरूरत बताई गई थी। इसके अलावा अधिकरण का मुख्यालय लखनऊ और खंडपीठ प्रयागराज में बनाने के प्रस्ताव पर दोनों शहरों के वकीलों ने विरोध जताया था।

मामला कोर्ट तक पहुंचा था। अब सरकार विधेयक को केंद्र से वापस लेकर इसमें जरूरी संशोधन करेगी। इसके बाद इसे आगे बढ़ाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी ताकि शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवा विवादों का प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

बेसिक-माध्यमिक के 1.70 लाख कार्मिकों को कैशलेस चिकित्सा के लिए कैबिनेट की मंजूरी, एडेड, वित्तविहीन, संस्कृत विद्यालयों व समग्र शिक्षा के कर्मचारियों को भी लाभ

बेसिक-माध्यमिक के 1.70 लाख कार्मिकों को कैशलेस चिकित्सा के लिए कैबिनेट की मंजूरी,  एडेड, वित्तविहीन, संस्कृत विद्यालयों व समग्र शिक्षा के कर्मचारियों को भी लाभ


लखनऊ। प्रदेश में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा योजना के 1.70 लाख से अधिक कर्मचारियों व उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसके तहत वे पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज करा सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इससे पहले शिक्षकों के लिए यह सुविधा शुरू की जा चुकी है।


योजना के तहत बेसिक शिक्षा परिषद, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, वित्तविहीन विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों और समग्र शिक्षा परियोजना में सेवारत कर्मचारी व उनके आश्रित सरकारी व संबद्ध निजी चिकित्सालयों में कैशलेस चिकित्सा का लाभ ले सकेंगे।


प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के 122304 शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को लाभ
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों, वित्त विहीन विद्यालयों व समग्र शिक्षा परियोजना में कार्यरत 122304 शिक्षणेत्तर कर्मचारी इससे लाभांवित होंगे। इस पर प्रति कार्मिक 3000 रुपये सालाना प्रीमियम की दर से लगभग 36.69 करोड़ का वित्तीय भार सरकार वहन करेगी।


माध्यमिक के 48062 शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को लाभ
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों, संस्कृत महाविद्यालयों तथा वित्तविहीन संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के 48062 शिक्षणेत्तर कर्मचारी योजना से लाभांवित होंगे। इसके लिए 3000 रुपये प्रति कार्मिक सालाना प्रीमियम की दर से सरकार 14.4186 करोड़ का वित्तीय व्यय वहन करेगी।


सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ इंपैनल्ड निजी अस्पतालों में सुविधा
योजना के तहत सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ इंपैनल्ड निजी अस्पतालों में इनडोर उपचार कैशलेस होगा। योजना का क्रियान्वयन आयुष्मान भारत की अधिकृत दरों पर स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) के माध्यम से शत-प्रतिशत डिजिटल और कैशलेस रूप में प्रबंधित किया जाएगा।

Tuesday, October 27, 2026

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी, प्रदेश के 7526 इंटर कॉलेजों को बनाया गया है केंद्र, 245 स्कूल डिबार

2027 की यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर बोर्ड परीक्षा से 245 स्कूल डिबार

प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा से 245 स्कूलों को डिबार कर दिया है। इनमें से 36 स्कूल ऐसे हैं जिन्हें 2026 की बोर्ड परीक्षा के दौरान गड़बड़ी के कारण डिबार किया गया है, जबकि 209 स्कूल पूर्व के वर्षों में डिबार किए गए थे। इन 209 स्कूलों में कई आजीवन डिबार हैं। पिछले साल बोर्ड ने 254 स्कूलों को डिबार करते हुए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया से बाहर कर दिया था। डिबार करने के पीछे कई कारण हैं। मुख्य रूप से अनर्ह छात्रों के आवेदन पत्र और हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियों को शामिल करवाने के आरोप

फर्जी और अनर्ह छात्रों के आवेदन पत्रों को भी किया अग्रसारित
व्यक्तिगत परीक्षा के कूटरचित आवेदन पत्र अग्रसारित करने, गलत प्रश्नपत्र वितरित करने, बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केन्द्र पर मिली अनियमितता और परीक्षा केन्द्र पर जानबूझकर छद्म (फर्जी) परीक्षार्थियों के सम्मिलित कराने के आरोप हैं। इसके अलावा एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए राजस्व लेखपाल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल माफियाओं के मोबाइल डाटा विश्लेषण पर परीक्षा समिति ने कई स्कूलों को आजीवन डिबार किया है।

सैकड़ों स्कूलों को किया गया प्रतिबंधित
बोर्ड ने ऐसे सैकड़ों स्कूलों को प्रतिबंधित किया है जो हर साल केंद्र तो बनते हैं लेकिन अवस्थापना सुविधाओं या अन्य कारणों से जिले स्तर पर उन्हें काट दिया जाता है। इनमें बड़ी संख्या में राजकीय माध्यमिक विद्यालय भी शामिल हैं। बोर्ड ने केंद्र निर्धारण से पहले ही इन्हें प्रतिबंधित कर दिया था।



यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी, प्रदेश के 7526 इंटर कॉलेजों को बनाया गया है केंद्र

862 राजकीय, 3276 सहायता प्राप्त माध्यमिक और 3388 वित्त विहीन स्कूल बने केंद्र


यूपी बोर्ड : परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी
प्रदेश के 7526 इंटर कॉलेजों को बनाया गया है केंद्र 
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से सोमवार देर शाम सूची भी जारी कर दी गई।

जारी सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 7,526 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है। सबसे ज्यादा स्ववित्तपोषित कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिनकी संख्या 3,388 है। इसी तरह 862 राजकीय कॉलेज व 3,276 अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों के नाम भी परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल हैं। जनपद के सभी केंद्रों की सूची upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है। अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र



निर्धारण समिति के परीक्षण व अनुमोदन के बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी।

सचिव भगवती सिंह ने बताया है कि ऑनलाइन स्तर से चयनित परीक्षा केंद्रों के संबंध में यदि कोई आपत्ति या शिकायत हो तो विद्यालय के छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य व प्रबंधक कारण व साक्ष्य के साथ ऑनलाइन प्रत्यावेदन परिषद के पोर्टल पर कर सकते हैं। इसके लिए 28 अक्तूबर तक का समय तय किया गया है।

इसके बाद सभी जिला विद्यालय निरीक्षक शिकायतों व सुझावों का परीक्षण कर उनका निस्तारण करते हुए जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदन के बाद छह नवंबर तक परिषद के पोर्टल पर अपलोड करेंगे।


प्रयागराज में सबसे ज्यादा तो महोबा में सबसे कम परीक्षा केंद्र
पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र प्रयागराज में तो सबसे कम केंद्र महोबा जनपद में बनाए गए हैं। प्रयागराज में 269 केंद्र तो महोबा में महज 29 केंद्र बनाए गए हैं। गोरखपुर में 175, आगरा में 161, बदायूं, शाहजहांपुर व अलीगढ़ में 127-127 केंद्र बनाए गए हैं। बुलंदशहर में 111, मुरादाबाद में 105, बिजनौर में 111, बरेली में 130, मथुरा में 126, लखनऊ में 127, कानपुर नगर में 116, जौनपुर में 181 और वाराणसी में 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह अन्य सभी जनपदों में प्रस्तावित केंद्रों की सूची बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड की गई है।


अभिलेखों में नियुक्ति का अनुमोदन आदेश नहीं मिलना धोखाधड़ी नहीं - हाईकोर्ट, मऊ के सहायक अध्यापकों की नियुक्तियों का मामला

अभिलेखों में नियुक्ति का अनुमोदन आदेश नहीं मिलना धोखाधड़ी नहीं - हाईकोर्ट,  मऊ के सहायक अध्यापकों की नियुक्तियों का मामला


प्रयागराज। हाईकोर्ट ने कहा कि विभागीय अभिलेखों में नियुक्ति का अनुमोदन आदेश नहीं मिलना धोखाधड़ी का सबूत नहीं है।  इस आधार पर नहीं माना जा सकता कि कर्मचारी ने हेराफेरी से नौकरी हासिल की है। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की एकल पीठ ने मऊ के 15 सहायक अध्यापकों के याचिकाओं पर की।


कोर्ट ने कहा कि धोखाधड़ी के आरोप पर सरकार को यह स्पष्ट करना होगा कि याची शिक्षकों ने क्या गलत तथ्य पेश किया और कौन से दस्तावेज जाली है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। मामला वर्ष 2010 से 2016 के बीच समाज कल्याण विभाग से अनुदान प्राप्त निजी प्रबंधन वाले बेसिक विद्यालयों में हुई शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ा है। मामले में वर्ष 2018 में जांच के बाद गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट दी। इस आधार पर राज्य सरकार ने 24 जुलाई 2019 को चार शिक्षकों की नियुक्तियों का अनुमोदन रद्द कर दिया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न पत्रों में बताया कि नियुक्तियों के अनुमोदन संबंधी आदेश कार्यालय के रिकॉर्ड में नहीं मिल रहे हैं। इस आधार पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उनका वेतन भुगतान भी रोक दिया गया।

शिक्षकों ने दलील दी कि पहले उनकी नियुक्तियों की जांच हो चुकी थी। संबंधित अधिकारियों ने अनुमोदन आदेश जारी होने की पुष्टि भी की। इसके बावजूद उन्हें सुनवाई का अवसर दिए बिना उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। 


विधानसभा में सवाल उठना दोष का प्रमाण नहीं: हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि विधानसभा में किसी नियुक्ति को लेकर सवाल उठने से जांच शुरू करने का आधार मिल सकता है लेकिन आरोप कर्मचारियों के दोषी होने का प्रमाण नहीं हैं। यदि कोई रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है तो पहले यह जांचना चाहिए कि वह कहां गया और उसकी सकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किस अधिकारी की थी। रिकॉर्ड की अनुपलब्धता के लिए सीधे कर्मचारी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।


वेतन के दावे पर दोबारा निर्णय लेने का आदेश: कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि शिक्षकों के वेतन संबंधी दावों पर दोबारा विचार किया जाए। जिस अवधि में शिक्षकों ने वास्तव में काम किया उस अवधि के वेतन के दावे पर रद्द की गई रिपोर्टों के निष्कर्षों से प्रभावित हुए बिना निर्णय लिया जाए।

तमिलनाडु : स्कूलों को मान्यता और मंजूरी देने में 100 करोड़ की घूस, पूर्व स्कूल शिक्षामंत्री गिरफ्तार

तमिलनाडु : स्कूलों को मान्यता और मंजूरी देने में 100 करोड़ की घूस, पूर्व स्कूल शिक्षामंत्री गिरफ्तार


चेन्नई। तमिलनाडु के डीएमके नेता एवं पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री ए महेश पोय्यामोझी को निजी स्कूलों को मान्यता और जरूरी सरकारी मंजूरी देने के नाम पर 100 करोड़ रुपये वसूली के किया गया है। मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस वी. लक्ष्मीनारायणन ने सोमवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। याचिका खारिज होते ही ग्रेटर चेन्नई पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


तमिलनाडु सरकार ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए इसे वित्तीय आतंकवाद करार दिया। महेश 2021-26 के बीच डीएमके सरकार में स्कूली शिक्षा मंत्री थे। सीसीबी और ईडी ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

Monday, October 26, 2026

डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षा में 9798 अभ्यर्थी फेल, परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर जारी किया गया द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम

डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षा में 9798 अभ्यर्थी फेल, परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर जारी किया गया द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम

25 अक्टूबर 2026
प्रयागराज। डीएलएड द्विवर्षीय पाठ्यक्रम परीक्षा अक्तूबर-2026 के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें प्रदेश से 41,671 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 40,640 की उपस्थिति रही।

इसमें 30,690 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनका पास प्रतिशत 75.52 रहा। 1031 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 152 अभ्यर्थियों का परिणाम अपूर्ण रहा जबकि 9798 अभ्यर्थी इस परीक्षा में फेल हो गए हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से परिणाम घोषित किया गया है।

द्वितीय सेमेस्टर में 17,437 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 16925 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। द्वितीय सेमेस्टर में 12789 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इसका पास प्रतिशत 75.56 रहा। चतुर्थ सेमेस्टर में 24234 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 23715 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। चतुर्थ सेमेस्टर में 17901 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इसका पास प्रतिशत 75.48 रहा।

द्वितीय सेमेस्टर के आंकड़े
डीएलएड 2019 बैच के द्वितीय सेमेस्टर में दो अभ्यर्थी पंजीकृत थे जो अनुपस्थित रहे। 2021 बैच में 293 में से 115 अभ्यर्थी (45.10 फीसदी) पास हुए। 2022 बैच में 1178 में से 789 अभ्यर्थी (78.59 फीसदी) उत्तीर्ण हुए। 2023 बैच में 15964 में से 11885 अभ्यर्थी (75.87 फीसदी) सफल रहे।

चतुर्थ सेमेस्टर का विवरण
डीएलएड 2019 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर में 138 में से 90 अभ्यर्थी (76.27 फीसदी) उत्तीर्ण हुए। 2021 बैच में 1016 में से 585 अभ्यर्थी (58.91 फीसदी) पास हुए। 2022 बैच में 4587 में से 3268 अभ्यर्थी (76.66 फीसदी) सफल रहे। 2023 बैच में 18493 में से 13958 अभ्यर्थी (76.10 फीसदी) उत्तीर्ण हुए। परीक्षार्थी अपना परिणाम वेबसाइट btcexam.in और updeledinfo.in पर देख सकते हैं।






 तृतीय सेमेस्टर में 8644 अनुत्तीर्ण, डीएलएड द्विवार्षिक पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणाम घोषित

16 अक्टूबर 2026
प्रयागराज । सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने डीएलएड द्विवार्षिक पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इनमें सत्र 2018, 2019, 2021, 2022, 2023 के साथ सितंबर 2026 के नतीजे शामिल हैं। डीएलएड 2023 बैच के तृतीय सेमेस्टर में 8644 प्रशिक्षु अनुत्तीर्ण घोषित हुए हैं जबकि 36181 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 1541 अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम अधूरे हैं। 370 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। उत्तीर्ण घोषित होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 25996 है।

डीएलएड 2023 प्रथम सेमेस्टर में पंजीकृत 11830 प्रशिक्षुओं में से 296 अनुपस्थित रहे और 154 का परिणाम अपूर्ण है। 2517 फेल हो गए जबकि 9151 ने परीक्षा पास कर ली है। डीएलएड 2022 तृतीय सेमेस्टर में पंजीकृत 4200 प्रशिक्षुओं में से 312 अनुपस्थित, 32 का परिणाम अपूर्ण, 983 अनुत्तीर्ण और 3183 उत्तीर्ण हैं। डीएलएड 2021 तृतीय सेमेस्टर में 1302 प्रशिक्षुओं में से 38 अनुपस्थित रहे 113 का परिणाम अपूर्ण है।

Sunday, October 25, 2026

अब 9वीं-12वीं तक के छात्र पढ़ेंगे AI, एनसीईआरटी ने तैयार किया नया मॉड्यूल

अब 9वीं-12वीं तक के छात्र पढ़ेंगे AI, एनसीईआरटी ने तैयार किया नया मॉड्यूल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने डिजिटल क्रांति के दौर में स्कूली बच्चों को तैयार करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। एनसीईआरटी ने 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटेशनल (सीटी) थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का आसान मॉड्यूल तैयार किया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से 109 पेज के पांच भागों में तैयार मॉड्यूल की खासियत यह है कि इसकी पढ़ाई के लिए छात्रों को पहले से कोडिंग या तकनीकी विषय की जानकारी होना जरूरी नहीं है।

एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश सकलानी ने बताया, एआई के बारे में छात्रों को जानना बेहद जरूरी है। इसी मकसद से इस मॉड्यूल को शामिल किया जा रहा है। इसमें एआई सिर्फ तकनीकी विषय या कोडिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को अपने आसपास की घटनाओं को देखने, पैटर्न पहचानने, सवाल पूछने, गलतियों की जांच करने और अपने विवेक से निर्णय लेना सिखाने की भी कोशिश की गई है।

सबसे पहले छात्रों को बताया जाएगा कि एआई हमारे जीवन में आ चुका है, इसमें मशीन कैसे उदाहरण के साथ समझाती हैं, एआई से कैसे निजी जिंदगी में खतरा है, अपनी निजी जानकारियों, जिम्मेदारी और अधिकार, आम जिंदगी में एआई टूल से काम करना आदि के बारे में उदाहरण सहित बताया गया है।


बताएंगे... एआई पर भरोसा कब करें:
नए मॉड्यूल का मकसद छात्रों को केवल एआई टूल का इस्तेमाल करना सिखाना नहीं, बल्कि यह समझाना भी है कि ये तकनीकें कैसे काम करती हैं। यह भी सिखाया जाएगा कि एआई जवाबों पर कब भरोसा करना चाहिए और इनका सुरक्षित व जिम्मेदार इस्तेमाल कैसे किया जाए।

बढ़ेगी सीखने की क्षमता:
एआई कोर्स के छात्रों को सिखाया जाएगा कि रोजमर्रा के जीवन की बड़ी समस्याओं को वैज्ञानिक तरीके से कैसे हल किया जाता है। इससे बच्चों के दिमाग के विकास के साथ-साथ उनके सोचने-समझने व कुछ नया करने की क्षमता को बल मिलेगा।

जहां डिजिटल पहुंच नहीं, वहां के छात्रों को भी मिलेगा फायदा:
इस मॉड्यूल को इस तरह तैयार किया गया है कि चाहे हाई-टेक प्राइवेट स्कूल हो या दूरदराज का ग्रामीण सरकारी स्कूल जहां कंप्यूटर और डिजिटल साधन उपलब्ध नहीं हैं, दोनों स्थानों के बच्चों को इसका लाभमिल सके। इसका उद्देश्य रटने के बजाय खेल-खेल में सीखने पर है। इसमें बच्चे आपस में परिचर्चा, मजेदार प्रयोगों, एक्टिविटी और खुद सोच-विचार करके एआई के मूल नियमों को आसानी से समझ सकेंगे।

प्रवेश के समय सही जन्मतिथि दर्ज करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग जल्द से जल्द विस्तृत दिशा निर्देश जारी करे - हाईकोर्ट

आयु प्रमाणपत्रों में विसंगतियों के कारण पॉक्सो एक्ट के जाल में फंस रही युवा पीढ़ी - हाईकोर्ट

प्रवेश के समय सही जन्मतिथि दर्ज करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग जल्द से जल्द विस्तृत दिशा निर्देश जारी करे - हाईकोर्ट 

बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में हुए पेश


प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट स्कूलों में छात्रों की जन्मतिथि दर्ज करने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों पर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि आयु प्रमाणपत्रों में विसंगतियों के कारण युवा पीढ़ी पॉक्सो एक्ट के जाल में फंस रही है। लिहाजा, स्कूलों में प्रवेश के समय सही जन्मतिथि दर्ज करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग जल्द से जल्द विस्तृत दिशा निर्देश जारी करे।


सुनवाई के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट को प्रस्तावित गाइडलाइन की जानकारी दी।


प्रवेश के समय चार दस्तावेजों में से एक होगा जरूरी
अपर मुख्य सचिव ने कोर्ट को बताया कि 17 सितंबर व 21 अक्तूबर को हुई बैठकों में स्कूलों में बच्चों की जन्मतिथि दर्ज करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए गाइडलाइन का प्रारूप तैयार किया गया। इसमें जन्म व मृत्यु पंजीकरण से संबंधित प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं होने पर उत्तर प्रदेश निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार नियमावली, 2011 के नियम-9 के अनुसार निर्धारित चार दस्तावेजों में से किसी एक को आयु प्रमाण के रूप में स्वीकार करने का प्रस्ताव है।

इनमें अस्पताल या सहायक नर्स एवं मिडवाइफ के अभिलेख, आंगनबाड़ी का रिकॉर्ड, जन्म एवं मृत्यु संबंधी ग्राम पंजीयन व माता-पिता या अभिभावक की ओर से शपथपत्र के माध्यम से उम्र की घोषणा शामिल है। स्कूल में प्रवेश के समय छात्र की जन्मतिथि के साथ यह भी दर्ज किया जाएगा कि चार निर्धारित विकल्पों में से कौन-सा दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है। संबंधित कॉलम के सामने कक्षा अध्यापक के हस्ताक्षर होंगे। यह व्यवस्था कक्षा एक के साथ अन्य कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर भी लागू करने का प्रस्ताव है।


सीएम बालिका विद्यालय में होंगी अत्याधुनिक लैब व खेल सुविधाएं, शहर की तरह पिछड़े क्षेत्रों में भी बेटियों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा व्यवस्था

सीएम बालिका विद्यालय में होंगी अत्याधुनिक लैब व खेल सुविधाएं, शहर की तरह पिछड़े क्षेत्रों में भी बेटियों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा व्यवस्था

128 विद्यालयों का होना है निर्माण, 210 छात्राओं की क्षमता होगी प्रत्येक की

लखनऊ। प्रदेश सरकार शैक्षणिक रूप से पिछड़े विकास खंडों में 128 सीएम आवासीय बालिका विद्यालयों का निर्माण कराएगी। इन विद्यालयों में कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होगी। हर विद्यालय का निर्माण 24.23 करोड़ से होगा। खास यह कि इन विद्यालयों में आवासीय सुविधा के साथ ही कई अत्याधुनिक लैब, खेलकूद आदि की पूरी सुविधाएं भी मिलेंगी।

हाल ही में बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 31 विद्यालयों के लिए 751 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। अब इनके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें प्रत्येक विद्यालय 210 छात्राओं की क्षमता का होगा। यहां

विज्ञान वर्ग में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान लैब, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, लर्निंग बाई डुइंग लैब, एक्टिविटी हॉल, मीटिंग, प्राचार्य व स्टाफ कक्ष आदि की सुविधा मिलेगी।

अकादमिक ब्लॉक के साथ ही छात्रावास की भी सुविधा होगी। इसमें छात्राओं के लिए कमरे, विजिटर रूम, चिकित्सा कक्ष, वार्डेन कक्ष, गार्ड रूम, कॉमन रूम आदि की व्यवस्था होगी। खेलने के लिए बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, खो-खो ग्राउंड, इंडोर गेम हॉल और भोजन के लिए अत्याधुनिक किचन व डायनिंग हॉल होगा।



ग्रामीण इलाकों की बेटियों को मिलेगी मुफ्त आवासीय शिक्षा, पिछड़े ब्लॉकों में बनाए जाएंगे 128 सीएम आवासीय बालिका विद्यालय

पहले चरण में 31 विद्यालयों के लिए 751 करोड़ का बजट जारी

लखनऊ। प्रदेश के शैक्षणिक रूप से पिछड़े विकास खंडों में 128 आवासीय बालिका विद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सीएम आवासीय बालिका विद्यालयों के निर्माण का निर्णय लिया गया है। हर विद्यालय का निर्माण 24.23 करोड़ की लागत से होगा। पहले चरण में 31 के भवनों के निर्माण के लिए 751 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री आवासीय बालिका विद्यालयों में गरीब परिवार की बेटियों को निशुल्क आवसीय शिक्षा दी जाएगी। जिन 31 ब्लॉकों में विद्यालय बनाने के लिए बजट जारी किया गया है उसमें आगरा के एत्मादपुर, औरैया का अजीतमल, बागपत का बिनोली व खेकरा, फतेहपुर का देवमई व खजुहा, गोरखपुर के भरोहिया, हाथरस का हाथरस शामिल है।

कानपुर देहात का अकबरपुर, मालसा, राजपुर, रसूलाबाद, कानपुर नगर का भीतरगांव, घाटमपुर, कल्याणपुर, पतरा, सरसौल, शिवराजपुर व बिल्हौर, मैनपुरी का जागीर, कुरावली व मैनपुरी, संतकबीर नगर का पौली, उन्नाव का बीघापुर, सिकंदरपुर कर्ण और वाराणसी के काशी विद्यापीठ ब्लॉक में यह विद्यालय बनेगा।

यहां छात्राओं को कक्षा छह से प्रवेश होगा और कक्षा 12 तक पढ़ाई होगी। बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव लालमणि यादव ने राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा को जारी बजट के अनुसार आवश्यक कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है। साथ ही अन्य विकासखंडों में मानक के अनुसार भूमि प्राप्त कर शासन को जल्द प्रस्ताव उपलब्ध कराएं।

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने आरटीआई के जवाब में दी अहम जानकारी, रसोइयों की सेवानिवृत्ति आयु और बर्तन धुलाई से जुड़े शासनादेश प्राधिकरण स्तर पर उपलब्ध नहीं

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने आरटीआई के जवाब में दी अहम जानकारी, रसोइयों की सेवानिवृत्ति आयु और बर्तन धुलाई से जुड़े शासनादेश प्राधिकरण स्तर पर उपलब्ध नहीं

लखनऊ। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत मांगी गई सूचना के जवाब में रसोइयों की नियुक्ति एवं कार्य संबंधी शासनादेश सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी उपलब्ध कराई है। प्राधिकरण के जनसूचना अधिकारी संजय कुमार शुक्ला की ओर से 21 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में बताया गया है कि रसोइयों की नियुक्ति एवं कार्य संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश शासनादेश संख्या 435(1)/79-6-10, दिनांक 24 अप्रैल 2010 के अनुसार हैं, जो प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

पत्र के अनुसार, रसोइयों की सेवानिवृत्ति आयु से संबंधित कोई शासनादेश प्राधिकरण स्तर पर उपलब्ध नहीं है। इसी तरह, परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के बर्तन (थाली/गिलास) धोने के संबंध में भी प्राधिकरण स्तर पर कोई शासनादेश उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त, पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पल्स पोलियो दिवस पर मध्याह्न भोजन (MDM) बनाने के संबंध में भी प्राधिकरण स्तर पर कोई शासनादेश उपलब्ध नहीं है। पत्र में प्रथम अपीलीय अधिकारी के रूप में उप निदेशक, मध्याह्न भोजन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश का पदनाम और पता भी दिया गया है।


Friday, October 23, 2026

44 हजार छात्रों को स्कूल में ही मिलेगा हुनरमंद बनने का मौका, प्रोजेक्ट प्रवीण में 388 नए एडेड स्कूल शामिल, कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 300 घंटे का प्रशिक्षण

44 हजार छात्रों को स्कूल में ही मिलेगा हुनरमंद बनने का मौका, प्रोजेक्ट प्रवीण में 388 नए एडेड स्कूल शामिल, कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 300 घंटे का प्रशिक्षण


लखनऊ। प्रदेश के 44 हजार से अधिक विद्यार्थियों को स्कूल में ही कौशल विकास का अवसर मिलेगा। नए सत्र 2026-27 में प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत 388 नए अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया गया है।

इनमें कक्षा नौ से 12वीं तक के 44,048 विद्यार्थियों को आईटी, हेल्थकेयर, पर्यटन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों में 300 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

राजकीय विद्यालयों में योजना के विस्तार के बाद अब एडेड स्कूलों के विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा। कौशल विकास मिशन ने 388 प्रशिक्षण प्रदाताओं को लक्ष्य आवंटित कर दिया है।

हर बैच में अधिकतम 35 छात्र होंगे। मिशन निदेशक पुलकित खरे ने प्रशिक्षण प्रदाताओं को अनुबंध प्रक्रिया पूरी कर सात नवंबर तक प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश दिए हैं।


राष्ट्रीय मानकों पर मिलेगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में कंप्यूटर, डिजिटल साक्षरता, स्वास्थ्य सेवाओं, डेयरी, मशरूम उत्पादन, सोलर पंप तकनीक, सिलाई बुनाई, मशीन संचालन, ड्राइविंग, सैलून सेवाओं और ब्यूटी कंसल्टेंसी जैसे कौशल सिखाए जाएंगे। इसके अलावा टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हस्तशिल्प के क्षेत्र भी शामिल हैं।

प्रशिक्षण एनसीवीटी और एनएसक्यूएफ के राष्ट्रीय मानकों के अनुसार होगा। प्रशिक्षण प्रदाताओं को बैच शुरू होने के सात दिन के भीतर पाठ्य सामग्री बांटकर उसकी फोटो पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। सेक्टर स्किल काउंसिल के पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण और मूल्यांकन होगा।

सफल विद्यार्थियों को केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र मिलेगा, जिससे पढ़ाई छोड़ने की स्थिति में भी वे नौकरी या स्वरोजगार के अवसर तलाश सकेंगे।


प्रदेश के मान्यता प्राप्त एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम) के पद की अर्हता संशोधन के सम्बन्ध में

प्रदेश के मान्यता प्राप्त एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम) के पद की अर्हता संशोधन के सम्बन्ध में



उद्गम पोर्टल पर शिक्षक अपलोड कर सकेंगे नवाचार, SCERT ने जारी की पंजीकरण और सामग्री अपलोड करने की प्रक्रिया

उद्गम पोर्टल पर शिक्षक अपलोड कर सकेंगे नवाचार, SCERT ने जारी की पंजीकरण और सामग्री अपलोड करने की प्रक्रिया

प्रयागराज। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) उत्तर प्रदेश ने शिक्षकों के लिए एक नई प्रक्रिया जारी की है। इसके तहत परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक अपने शैक्षिक नवाचारों को उद्गम पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। यह पहल शिक्षकों को अपनी रचनात्मकता साझा करने का अवसर देगी। पोर्टल पर पंजीकरण के लिए शिक्षकों को वेबसाइट खोलनी होगी।


उन्हें रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करके 'साइनअप एस ए टीचर' का चयन करना होगा। फॉर्म में नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरनी होगी। पासवर्ड बनाने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। पंजीकरण पूरा होने पर शिक्षक अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में प्रवेश कर सकेंगे। लॉगिन के बाद डैशबोर्ड में 'अपलोड कंटेंट' विकल्प मिलेगा। यहां शिक्षक अपने नवाचारों को अपलोड कर सकते हैं। शिक्षक तीन से पांच मिनट का वीडियो एमपी-चार प्रारूप में अपलोड कर सकते हैं। चित्रों को जेपीजी या पीएनजी प्रारूप में अधिकतम पांच एमबी आकार में अपलोड किया जा सकेगा।

एससीईआरटी ने शिक्षकों को सही जानकारी भरने की सलाह दी है। साथ ही, एक मोबाइल नंबर से एक ही पंजीकरण करने और केवल शैक्षिक नवाचार से संबंधित सामग्री अपलोड करने को कहा है।

Thursday, October 22, 2026

बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति में नियमों का रोड़ा, सात नवंबर तक सूची जारी करने का है निर्देश, वरिष्ठता सूची को लेकर विवाद होना भी तय, असंतुष्ट शिक्षक ले सकते हैं न्यायालय की शरण

बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति में नियमों का रोड़ा, सात नवंबर तक सूची जारी करने का है निर्देश, वरिष्ठता सूची को लेकर विवाद होना भी तय, असंतुष्ट शिक्षक ले सकते हैं न्यायालय की शरण


प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के करीब 70,000 शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया करीब दस साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हो गई है। सात नवंबर तक सूची जारी करने का निर्देश है। 23 अक्टूबर तक सभी जिलों में वरिष्ठता सूची जारी करने के लिए सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद ने निर्देशित किया है, लेकन इसमें नियमों का रोड़ा आने वाला है। वरिष्ठता सूची को लेकर विवाद होना भी तय है। वजह है, उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक ज्येष्ठता नियमावली 1991 के भाग आठ क (इसके अनुसार, यदि अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का कोई सरकारी सेवक आरक्षण या रोस्टर प्रणाली के आधार पर अपने सामान्य वर्ग के वरिष्ठ साथी से पहले पदोन्नत हो जाता है, तो उसे उस पद पर पारिमाणिक ज्येष्ठता प्राप्त होगी।) को विलोपित किए जाने वाला मई 2012 का आदेश। विभाग के शिक्षकों के अनुसार इस संशोधन वाले आदेश का पालन नहीं हो रहा है।


पदोन्नति में जिन बिंदुओं को लेकर असमंजस हैं, उनमें प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और जूनियर के सहायकों की वरिष्ठता सूची बनाने में नियमों के अनुपालन को लेकर है। 1981 की नियमावली के अनुसार संवर्ग में मौलिक नियुक्ति तिथि के आधार पर वरिष्ठता निर्धारित की जाएगी। यहां प्राथमिक के प्रधानाध्यापक व जूनियर के सहायक का संवर्ग अलग है या वहीं, अर्थात उनकी विभाग में प्रथम नियुक्ति को मौलिक नियुक्ति माना जाय या जूनियर सहायक और प्राथमिक हेड को अलग संवर्ग मानकर पदोन्नति तिथि को आधार माना जाए। यदि प्रथम नियुक्ति तिथि को आधार माना जाए तो पदोन्नति छोड़कर वर्षों बाद जूनियर में पदोन्नति से आने वाले या प्राथमिक का हेड बनने वाले अपने से पहले से जूनियर के कार्यरत या प्राथमिक के हेड पर कार्यरत से वरिष्ठ होंगे या कनिष्ठ, इसका विवाद है। आरक्षण से पदोन्नति प्राप्त करने वाले शिक्षकों को लेकर भी विवाद है।

Wednesday, October 21, 2026

प्रदेश के 900 माध्यमिक स्कूलों में बनेगी अटल टिंकरिंग लैब

प्रदेश के 900 माध्यमिक स्कूलों में बनेगी अटल टिंकरिंग लैब

21 अक्टूबर 2026
लखनऊ । प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की तैयारी है। इसके तहत प्रदेश के 2490 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में से 900 विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी। इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी तकनीकों को समझने और सीखने का अवसर मिलेगा। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें नई तकनीकों के व्यावहारिक ज्ञान से परिचित कराना है।

योजना के पहले चरण में प्रदेश के 385 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी। इसके लिए विद्यालयों का चयन किया गया है। पहले चरण में प्रयोगशालाएं बनने से विद्यार्थियों को तकनीकी विषयों को केवल किताबों के माध्यम से पढ़ने के बजाय प्रयोग करके सीखने का मौका मिलेगा। इससे उनकी रचनात्मक क्षमता, समस्या को समझने और उसका समाधान खोजने की योग्यता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।



दिसंबर तक सभी राजकीय माध्यमिक स्कूलों में बनेंगी अटल टिंकरिंग लैब

11 अक्टूबर 2026
 लखनऊः सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी भी रोबोटिक्स, कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) जैसी आधुनिक तकनीकों को केवल किताबों में नहीं पढ़ेंगे, बल्कि प्रयोग करके सीखेंगे। 515 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में दिसंबर तक अटल टिंकरिंग लैब स्थापित करने का लक्ष्य है।


 इन प्रयोगशालाओं के जरिये विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ उन्हें नए विचारों को माडल के रूप में तैयार करने और तकनीकी समस्याओं का समाधान खोजने का अवसर मिलेगा। 2490 राजकीय विद्यालयों में से 900 विद्यालय लैब की स्थापना के लिए चिह्नित किए गए हैं। 

पहले चरण में 385 विद्यालयों में प्रयोगशालाएं स्थापित हैं। अटल टिंकरिंग लैब में विद्यार्थी थ्रीडी प्रिंटर, रोबोटिक्स किट, सेंसर, इलेक्ट्रानिक्स उपकरण और कंप्यूटर की मदद से अलग-अलग प्रयोग कर सकेंगे।

Monday, October 19, 2026

किसानों के बच्चों की छात्रवृत्ति बढ़ी अब मिलेंगे सालाना 60 हजार रुपये, पहले चयनित विद्यार्थियों को मिलते थे 36 हजार रुपये

किसानों के बच्चों की छात्रवृत्ति बढ़ी अब मिलेंगे सालाना 60 हजार रुपये, पहले चयनित विद्यार्थियों को मिलते थे 36 हजार रुपये


लखनऊ। प्रदेश में किसान और खेतिहर मजदूरों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए अब दोगुनी छात्रवृत्ति मिलेगी। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के तहत मासिक राशि तीन हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपये कर दी गई है। इससे चयनित विद्यार्थियों को सालाना 36 हजार के बजाय 60 हजार रुपये मिलेंगे।


प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों व कृषि संस्थानों में छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 45 से बढ़ाकर 90 और 61 कृषि महाविद्यालयों में 15 से बढ़ाकर 30 कर दी गई है। इस तरह कुल छात्रवृत्ति सीटें 1410 से बढ़कर 2820 हो गई हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को सालाना 24 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। योजना में कृषि, उद्यान, वानिकी, पशुपालन और संबंधित विषयों के पात्र विद्यार्थी शामिल हैं।

स्नातक स्तर पर यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट में कम से कम 70 प्रतिशत और अन्य बोर्ड से 85 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। स्नातकोत्तर के लिए स्नातक में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। चयन मेरिट के आधार पर होगा।

मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, छात्रवृत्ति की संख्या और राशि बढ़ने से आर्थिक रूप से कमजोर किसान परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।

Sunday, October 18, 2026

फर्जी नियुक्तियों पर हाईकोर्ट फिर सख्त, सभी बेसिक शिक्षक जमा करें अपने दस्तावेज, नियुक्ति पत्र और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की होगी जांच, एक सप्ताह में करना होगा जमा

परिषदीय विद्यालयों में फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी पाने वालों की पहचान के लिए 2018 से कई बार शुरू हुई जांच, एफआइआर में देरी से कार्रवाई प्रभावित




 लखनऊ: परिषदीय विद्यालयों में फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी पाने वालों की पहचान के लिए अब प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच होगी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र और शैक्षणिक प्रमाणपत्र जमा करने का आदेश दिया है। हालांकि, इससे पहले भी कई बार जांच शुरू हुई, लेकिन विभागीय स्तर पर देरी और कार्रवाई में ढिलाई के कारण कई मामले लंबे समय तक लटके रहे। कुछ आरोपित शिक्षक अदालत से स्थगन आदेश (स्टे) लेकर कार्रवाई रुकवाने में भी सफल रहे।

फर्जी नियुक्तियों की जांच के लिए वर्ष 2018 में वर्ष 2011 से हुई भर्तियों के दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की गई थी। हर जिले में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटियां बनाई गईं, जिनमें पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल थे। एसटीएफ से मिले इनपुट के आधार पर 10 हजार से अधिक शिक्षकों के दस्तावेज संदेह के घेरे में आए, लेकिन सत्यापन की प्रक्रिया अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ सकी। वर्ष 2020 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अनामिका शुक्ला के दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग से कई जिलों में नौकरी पाने का मामला सामने आया। इसके बाद जांच तेज हुई।

 जून 2022 में एसटीएफ ने 35 से अधिक जिलों में कार्यरत 228 से अधिक संदिग्ध शिक्षकों की सूची विभाग को सौंपी थी। हरदोई और कुशीनगर समेत कुछ जिलों में वेतन वसूली के नोटिस भी जारी किए गए। जांच में देरी की एक बड़ी वजह दूसरे राज्यों और विश्वविद्यालयों से शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन समय पर नहीं हो पाना रही। बिहार, मध्य प्रदेश और आगरा के विश्वविद्यालयों से डिग्रियों की पुष्टि में वर्षों लगने की शिकायतें सामने आईं।




🔴 फर्जी नियुक्तियों पर हाईकोर्ट फिर सख्त, सभी बेसिक शिक्षक जमा करें अपने दस्तावेज

🔴 नियुक्ति पत्र और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की होगी जांच, एक सप्ताह में करना होगा जमा

🔴 कहा- समस्या केवल हाल की नियुक्तियों तक सीमित नहीं, बत्कि पिछले दो दशकों से

🔴 एसटीएफ जांच में बड़ी संख्या में फर्जी नियुक्तियों की बात आ चुकी है सामने

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में कक्षा एक से आठ तक के सभी शिक्षकों को अपने नियुक्ति पत्र और शैक्षणिक दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की एकलपीठ ने कुसुमलता की याचिका की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। अनुपालन रिपोर्ट और आगे विचार के लिए चार नवंबर 2026 को सुनवाई होगी। कोर्ट ने कहा है कि समस्या केवल हाल की नियुक्तियों तक सीमित नहीं, बल्कि पिछले दो दशकों से है। नियुक्ति प्राधिकारी को धोखा देकर नौकरी पाने वाले से बच्चों का भरोसा निभाने की अपेक्षा नहीं की जा सकती।


स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) से मिले तथ्य पर कोर्ट को बताया गया कि याची ने गोरखपुर के कोदीपुर स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय बैरीपार में तैनात सहायक अध्यापिका कुसुमलता श्रीवास्तव के शैक्षणिक दस्तावेज का इस्तेमाल कर नौकरी हासिल की। याची 12 और 13 अक्टूबर को एसटीएफ के सामने पेश नहीं हुई और सत्यापन के लिए दस्तावेज भी नहीं दिए। पिछली सुनवाई में उनके अधिवक्ता ने बताया था कि आपरेशन के कारण बेड रेस्ट पर हैं। एसटीएफ जांच में बड़ी संख्या में फर्जी नियुक्तियों की बात सामने आई है। कई मामलों में एक ही शैक्षणिक दस्तावेज पर 10 अथवा उससे अधिक लोग नौकरी कर रहे हैं। कोर्ट ने समन्वय पीठ के 22 जनवरी 2026 के गरिमा सिंह बनाम राज्य मामले में दिए आदेश का भी उल्लेख किया। उसमें प्रमुख सचिव को फर्जी नियुक्तियां निरस्त करने, वेतन वसूलने और मिलीभगत करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर विभागीय तथा दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। छह माह की समय-सीमा तय की गई थी।

आदेश के अनुसार सभी शिक्षक एक सप्ताह के भीतर अपने दस्तावेज बीएसए को देंगे। साथ में नोटरी से प्रमाणित शपथ-पत्र देकर बताएंगे कि उनका कोई निकट संबंधी बीएसए या उससे ऊपर के पद पर शिक्षा विभाग में कार्यरत अथवा सेवानिवृत्त है अथवा नहीं। निकट संबंधियों में पति-पत्नी, पिता, पुत्र, पुत्री, दामाद, बहू, सास, ससुर, साला, जीजा और चचेरे भाई-बहन आदि शामिल हैं। ऐसा कोई संबंधी न होने पर भी इसका वचनपत्र देना होगा।

बीएसए प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आदेश जारी करेंगे। दस्तावेज मिलने के बाद शिक्षकों के नाम, नियुक्ति तिथि, शैक्षणिक योग्यता, उस समय की न्यूनतम अपेक्षित योग्यता और गजट के अनुसार मेरिट की एक्सेल शीट बनाकर दस्तावेज सहित एसटीएफ की संबंधित रेंज को भेजी जाएगी। बीएसए की कार्रवाई पर शिक्षा निदेशक और सत्यापन की निगरानी अपर पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ) करेंगे। लापरवाही करने वाले अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह ठहराया जा सकता है। संबंधित अधिकारी प्रशासनिक कठिनाई या संसाधनों की कमी अगली सुनवाई से पहले कोर्ट के संज्ञान में ला सकते हैं।

छात्र संख्या घटने के कारण विद्यालय बंद हुए हैं। मुफ्त किताबें, मिड-डे मील और यूनिफार्म जैसी सुविधाओं के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ, इसका एक प्रमुख कारण शिक्षकों की गुणवत्ता हो सकती है। - इलाहाबाद हाई कोर्ट


कोर्ट ऑर्डर 👇 

HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD
WRIT - A No. - 11906 of 2026
Kusumlata
.....Petitioner(s)
Versus
State Of U.P. And 2 Others
.....Respondent(s)


Counsel for Petitioner(s)
Raja Sahani, Richesh Mishra

Counsel for Respondent(s)
Arun Kumar Tripathi, C.S.C.

Court No. - 6

HON'BLE VINOD DIWAKAR, J.
1. In compliance with the order dated 08.10.2026, instructions have been furnished by the office of the Additional Superintendent of Police, Special Task Force, Lucknow, from which it is revealed that the petitioner has obtained employment fraudulently, by using the educational documents of one Kusumlata Srivastava, who is serving as an Assistant Teacher in Composite Primary School, Baraipar, Kodipur, District Gorakhpur.

2. It is further revealed that the petitioner did not appear before the Special Task Force either on 12.10.2026 or on 13.10.2026, and has avoided submitting her educational qualifications for verification.

3. On the last date of hearing, that is, yesterday, learned counsel for the petitioner submitted that the petitioner could not submit her documents as she had recently undergone surgery and was on bed rest. When the matter was taken up today, none appeared for the petitioner.

4. In the course of the arguments, it was brought to the notice of the Court, and it has also surfaced in the investigation conducted by the Special Task Force, that a large number of teachers in the State have obtained employment on the basis of forged documents, or by using the documents of another person. The gravity of the matter may be judged from the fact that, in several instances, ten or more persons have obtained employment against a single set of educational documents.

5. Having regard to the seriousness of the matter, a coordinate Bench of this Court, by order dated 22.01.2026 in Writ-A No. 19634 of 2025, Garima Singh v. State of U.P. and two others, directed as follows: "The Principal Secretary shall ensure that appropriate action, strictly in accordance with law, is taken against all such teachers who have obtained appointment by playing fraud upon the authorities, including cancellation of appointments and recovery of salary, wherever permissible. Simultaneously, stringent disciplinary and penal action shall also be initiated against those officials who are found to have colluded with, abetted, or deliberately ignored such fraudulent appointments. The entire exercise shall be completed expeditiously, preferably within a period of six months from the date of receipt of a certified copy of this order."

6. A copy of that order was directed to be communicated to the Principal Secretary, Department of Basic Education, Government of Uttar Pradesh, Lucknow for reporting compliance.

7. It is a matter of common knowledge that a large number of primary schools have been closed down, principally on account of a shortfall in the number of students. That shortfall is not attributable to a want of resources, but to the deteriorating quality of the education imparted and to the inadequate performance of the teachers. Nor is it attributable to appointments made in recent years alone; it is traceable to the practice, prevailing over the last two decades, of appointments secured by fraudulent means.

8. Where the Government is infusing substantial resources - free textbooks, the mid-day meal, uniforms and other provisions - and the condition of the primary schools has still not improved, one of the principal reasons may well be the quality of the teachers, and the fact that teachers in government service are not discharging their duties with the seriousness and sincerity expected of them.

9. A teacher should always bear in mind that subject knowledge at the level taught is not the only quality of a good teacher. Equally necessary are pedagogic ability, which is distinct from knowledge; regularity of attendance and attention in class; patience and a temperament suited to young children; fairness, so that no child is neglected on account of caste, poverty, capacity, or financial and social background; and a sense of the trust reposed - that for a first-generation learner, the teacher is the only route out.

10. A difficult decision requires to be taken in this regard. The future of the next generation depends upon the quality of the education imparted to it. An effective and disciplined teacher is the need of the hour, failing which we may not be able to justify the role assigned to us.

11. A teacher who has secured appointment by fraudulent means cannot be expected to possess the aforesaid qualities. One who begins by deceiving the authority that appointed him can scarcely be relied upon to uphold the trust of the children placed under his charge.

12. In view of the foregoing, the following directions are issued:

(i) All teachers of Classes I to VIII shall furnish legible copies of their appointment letters and educational documents, including those relating to High School, Intermediate, Graduation, B.Ed./B.T.C. (D.El.Ed., B.El.Ed., etc.), TET/CTET, and any other qualification required for appointment as a teacher at the relevant point of time. The documents shall be submitted to the Basic Shiksha Adhikari concerned within one week of receipt of the notification issued from the office of the Basic Shiksha Adhikari.

(ii) All teachers shall also file notarised affidavits furnishing particulars of their immediate relatives, whether serving or retired, who have held office in the Education Department of Uttar Pradesh at the level of Basic Shiksha Adhikari and above. For this purpose, "immediate relatives" means husband, wife, father, son, daughter, son-in-law, daughter-in-law, mother-in-lThe brother-in-law, sister-in-law, father-in-law, and first-degree cousins. The list is illustrative and not exhaustive. Where a teacher has no such relative in the Department, the affidavit shall be filed furnishing an undertaking to that effect.

13. All Basic Shiksha Adhikaris are directed to issue orders forthwith to the Headmasters and In-charge Headmasters of the schools within their territorial jurisdiction, requiring them in turn to direct the teachers of their respective schools to submit the documents aforesaid.

14. Immediately upon receipt of the documents, the office of the Basic Shiksha Adhikari shall compile, in an Excel sheet, the names of the teachers, the dates of their appointment, their academic qualifications, the minimum qualification required for appointment at the relevant time, the merit scored by each individual as per the Gazette notification, and such other relevant particulars, and shall forward the same, together with the documents, to the Range Office of the Special Task Force concerned.

15. There are 18 Range Offices and 7 Commissionerates of the Special Task Force in Uttar Pradesh. The head of the Range may evolve a mechanism for verification of the documents, if necessary with the assistance of the Superintendent of Police, the Senior Superintendent of Police or the Commissioner of Police, as the case may be. Where any request is received from the office of the Special Task Force, the officer concerned shall extend prompt cooperation and provide the resources required to carry out the terms of this order.

16. The Education Department shall extend cooperation in furnishing to the Special Task Force such information as may be necessary to carry out the terms of this order, and as may otherwise be required.

17. The entire exercise shall be completed expeditiously. The Director of Education shall supervise the exercise undertaken by the Basic Shiksha Adhikaris, and may nominate an officer for day-to-day supervision. Likewise, the Additional Director General of Police, Special Task Force, shall supervise the verification and investigation, and may nominate an officer for day-to-day supervision.

18. Any laxity or dereliction of duty on the part of any of the officers named hereinabove shall be viewed seriously, and the officer concerned may be held personally accountable.

19. Put up this case as fresh on 04.11.2026 for reporting compliance and for further consideration. If any of the officers named hereinabove faces administrative difficulty or a want of resources, he may move an appropriate application, or bring the matter to the notice of the Court even before the next date of hearing.

(Vinod Diwakar,J.)
October 16, 2026
Anil K. Sharma

Saturday, October 17, 2026

दो बार होगी एडेड माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के चयन व प्रोन्नत वेतनमान की प्रक्रिया

दो बार होगी एडेड माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के चयन व प्रोन्नत वेतनमान की प्रक्रिया


लखनऊ। यूपी में एडेड माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के चयन व प्रोन्नत वेतनमान देने की प्रक्रिया वर्ष में न्यूनतम दो बार होगी। जनवरी व जुलाई में पात्र शिक्षकों को इसका लाभ दिया जाएगा। 


जल्द चयन व प्रोन्नत वेतनमान को लेकर शासनादेश जारी किया जाएगा। जिससे करीब छह हजार शिक्षकों को बड़ी राहत मिल जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से चयन व प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरणों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की गई। जिसमें जिलों में शिक्षकों के चयन व प्रोन्नत वेतनमान के मामले निस्तारित किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए।

Friday, October 16, 2026

नवोदय: कक्षा 9 और 11 में लेटरल एंट्री के जरिए आवेदन की अंतिम तिथि फिर बढ़ी, अब अभ्यर्थी 22 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे

नवोदय: कक्षा 9 और 11 में लेटरल एंट्री के जरिए आवेदन की अंतिम तिथि फिर बढ़ी, अब अभ्यर्थी 22 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे




कक्षा 9 और 11 में लेटरल एंट्री के जरिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे

02 अक्टूबर 2026
नई दिल्ली/नोएडा। नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षिक सत्र 2027-28 में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाले लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST)-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

समिति की ओर से 1 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, LEST-2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल 1 सितंबर 2026 को शुरू किया गया था। अब अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।

नवोदय विद्यालय समिति के अनुसार, कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश के इच्छुक पात्र विद्यार्थी निर्धारित पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए समिति ने कक्षा के अनुसार अलग-अलग लिंक उपलब्ध कराए हैं।

कक्षा 9 के लिए आवेदन पोर्टल:

कक्षा 11 के लिए आवेदन पोर्टल:

समिति ने अभ्यर्थियों से निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।




नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9 व 11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित

2 सितम्बर 2026
नोएडा। नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 में कक्षा 9 एवं 11 की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लेटेरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST)-2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।


समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के लिए निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा संबंधी विस्तृत विवरण (प्रॉस्पेक्टस) भी पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है।

कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए अलग-अलग ऑनलाइन पोर्टल निर्धारित किए गए हैं। प्रवेश रिक्त सीटों के सापेक्ष लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट के माध्यम से होगा। समिति ने अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।

प्रदेश के राजकीय कॉलेजों के शिक्षक बन सकेंगे प्रवक्ता, 3444 पदों पर पदोन्नति की तैयारी, लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा विवरण

प्रदेश के राजकीय कॉलेजों के शिक्षक बन सकेंगे प्रवक्ता, 3444 पदों पर पदोन्नति की तैयारी, लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा विवरण


प्रयागराज। प्रदेश भर के राजकीय माध्यमिक कॉलेजों के शिक्षकों की पदोन्नति की तैयारी तेजी से चली रही है। प्रदेश भर के 3444 शिक्षक अब प्रवक्ता बनने जा रहे हैं। जल्द ही इन्हें पदोन्नति मिल जाएगी। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अजय कुमार द्विवेदी के अनुसार, पदोन्नति होने वाले एलटी ग्रेड शिक्षकों की सूची तैयार हो चुकी है।


 विवरण अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) को भेजा जाएगा। प्रवक्ता (पुरुष) के 19 विषयों के लिए पदोन्नति की जाएगी। इसके लिए 2577 प्रवक्ता के पद रिक्त मिले हैं लेकिन इसमें 1620 पदों पर पदोन्नति होगी। इसी तरह महिला में 1821 पद हैं जिसमें सभी पदों पर पदोन्नति की जाएगी।


वैसे तो शासन की ओर से इस पदोन्नति के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया था लेकिन जनपद स्तर से वरिष्ठता सूची बनाने में हुई देरी के चलते इसमें देरी हो गई। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुरुष वर्ग में शैक्षणिक सत्र वर्ष 2010-11 से अभी तक आठ विषयों के लिए पदोन्नति होनी है।

इसी तरह 11 विषयों के लिए वर्ष 2019-20 से अभी तक के रिक्त पदों का विवरण मंगाया गया है। प्रदेश में कुल 974 राजकीय माध्यमिक कॉलेज कुल हैं जिसमें 444 जीजीआईसी और 530 जीआईसी संचालित हो रहे हैं।

Thursday, October 15, 2026

यूपी बोर्ड में हर वर्ष कम हो रहे एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थी

यूपी बोर्ड में हर वर्ष कम हो रहे एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थी 


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बीते पांच वर्षों से प्रत्येक वर्ष औसतन एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थी कम हो रहे हैं। वर्ष-2023 की परीक्षा में जहां 58,84,634 परीक्षार्थी पंजीकृत थे वहीं 2027 की परीक्षा में 52.04 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

2027 में पांच फरवरी से होने वाली होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में हाईस्कूल में 27,75,741 इंटरमीडिएट में 24,28,972 पंजीकृत हुए हैं। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार परीक्षार्थियों की संख्या 6.79 लाख से ज्यादा घट गई।


वर्ष 2024 में एक साथ तकरीबन 3.59 लाख छात्र कम हो गए। वर्ष-2025 में 54,37,174 और वर्ष 2026 में एक लाख से ज्यादा कमी के साथ परीक्षार्थियों की संख्या 53,37,432 हो गई थी। छात्रों की लगातार घट रही संख्या को लेकर यूपी बोर्ड भी चिंतित है। यही कारण है कि कॉलेजों में नामांकन बढ़ाने, सस्ती किताबें उपलब्ध कराने व शत प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


बिहार व मध्य प्रदेश के छात्र भी होते थे शामिल
दरअसल, यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में पहले लगातार नकल कराए जाने व पेपर आउट कराए जाने की घटनाएं सामान्य हो गई थी। ऐसे में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड जैसे राज्यों के भी तमाम छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए पंजीकृत होते थे और परीक्षा में शामिल होकर पास हो जाते थे। अब सरकार की सख्ती के चलते परीक्षाओं में सेंधमारी आसान नहीं है। सीसीटीवी से परीक्षा कक्ष व केंद्रों की निगरानी की जा रही है। छात्रों की लगातार हो रही कमी का एक प्रमुख कारण इसे भी माना जा रहा है।


यूपी बोर्ड में परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। परीक्षाओं में सख्ती होने से भी ऐसी स्थिति होने की संभावना हो सकती है। कुछ दूसरे बोर्ड में चले जाते हैं, जिससे छात्र कम हुए हैं। - भगवती सिंह, सचिव, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद