अलीगढ़ कार्यालय संवाददाताबेसिक शिक्षा विभाग में अब अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय आने और जाने में मनमानी नहीं कर सकेंगे। शासन की मंशा के तहत बॉयोमैट्रिक अटेंडेस मशीन लगा दी गई है। इसमें सुबह दस और शाम पांच बजे दो बार हजिरी दर्ज करानी होगी। जिसकी जांच सीधे मुख्यालय स्तर से की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अलावा सर्व शिक्षा अभियान और लेखा विभाग का भी कार्यालय है। तीनों ¨वगों में दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारी हैं। अब तक विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थिति पंजिका पर हाजिरी लगाते रहे हैं। बुधवार को बीएसए कार्यालय में बॉयोमैट्रिक अटेंडेंस मशीन लगा दी गई। कंप्यूटर से जुड़े इस डिवाइस पर अंगूठा लगाते ही कर्मचारियों की उपस्थिति का समय अपने आप दर्ज होगा। विभाग की ओर से आईटी स्पेशलिस्ट लगाकर बुधवार को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अंगूठे और अंगुलियों के निशान स्कैन किए गए। जिन्हें उनके पदनाम के साथ अपलोड कर दिया गया है। बीएसए धीरेन्द्र कुमार का कहना है कि सभी लोगों को सुबह दस व शाम पांच बजे अपनी हाजिरी बॉयोमैट्रिक मशीन के जरिए अंगूठा लगाकर देनी होगी। इस पर मुख्यालय से नजर रखी जाएगी। अगर कोई लापरवाही बरतता है, तो उस पर कार्यवाही भी उच्चधिकारी ही करेंगे।
No comments:
Write comments