DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label समारोह. Show all posts
Showing posts with label समारोह. Show all posts

Wednesday, May 13, 2026

राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 'भारतीय भाषा समर कैंप-2026' के आयोजन के संबंध में

राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 'भारतीय भाषा समर कैंप-2026' के आयोजन के संबंध में

Monday, February 9, 2026

परीक्षा पे चर्चा-2026 कार्यक्रम (PPC-2026) के 9वें संस्करण के अन्तर्गत द्वितीय ऐपीसोड 09 फरवरी को प्रसारित किए जाने के सम्बन्ध में

परीक्षा पे चर्चा-2026 कार्यक्रम (PPC-2026) के 9वें संस्करण के अन्तर्गत द्वितीय ऐपीसोड 09 फरवरी को प्रसारित किए जाने के सम्बन्ध में 

कृपया संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अ०शा० पत्र संख्या:2-6/2025-PPC दिनांक 06 फरवरी, 2026 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जो "परीक्षा पे चर्चा-2026" कार्यक्रम (PPC-2026) के 9वें संस्करण के अन्तर्गत द्वितीय ऐपीसोड दिनांक 09 फरवरी, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्रसारित किये जाने के सम्बन्ध में है। 

उक्त सम्बन्ध में अपेक्षा की गयी है कि दिनांक 09 फरवरी, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से द्वितीय ऐपीसोड का प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया (यू-ट्यूब, फेसबुक, लाइव, इत्यादि), दूरदर्शन, पी०एम० ई-विद्या, टी०वी० (टेलीविजन), रेडियो चैनलों और नेट-फ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो आदि के माध्यम से सभी विद्यालयों, प्रशासनिक परिसरों, अधीनस्थ कार्यालयों एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर किया जाना है। उक्त इवेन्ट्स लिंक निम्नवत् हैः-




परीक्षा पे चर्चा आज, पीएम मोदी बच्चों से करेंगे संवाद, होगा सजीव प्रसारण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शुक्रवार को होने वाले परीक्षा पे चर्चा के विशेष एपिसोड में वह परीक्षाओं से जुड़े विषयों, तनावमुक्त रहने और सीखने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पर बात करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे प्रसारित होगा। इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा के लिए 4.5 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। 

प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहाि इस वर्ष का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम कई रोचक विषयों को शामिल करेगा, जिनमें खास तौर पर परीक्षा के दौरान तनाव से दूर रहने और आत्मविश्वास बनाए रखने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मंच उन्हें देशभर के होनहार विद्यार्थियों से संवाद का अवसर देता है, जिसे वह हमेशा पसंद करते हैं।

परीक्षा पे चर्चा का यह एपिसोड टेलीविजन के साथ-साथ सोनीलिव, प्राइम वीडियो और जी 5 जैसे ओटीटी मंचों पर भी उपलब्ध रहेगा। इस साल परीक्षा पे चर्चा के तहत प्रधानमंत्री ने गुजरात के देवमोगरा, तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, असम के गुवाहाटी और नई दिल्ली स्थित 7 लोक कल्याण मार्ग पर विद्यार्थियों से संवाद किया। इन बैठकों में उन्होंने परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि सीखने का अवसर मानने की बात कही और संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक सुझाव दिए। 



परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम अन्तर्गत मा० प्रधानमंत्री जी की विद्यार्थियों के साथ चर्चा का 06 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे होगा सजीव प्रसारण 





Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी 6 फरवरी को छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से करेंगे परीक्षा पे चर्चा, सुबह 10 बजे होगा प्रसारण, जानिए! कहां देखें लाइव प्रसारण?

Pariksha Pe Charcha 2026 Date: परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण 6 फरवरी सुबह 10 बजे आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करेंगे। इस बार कार्यक्रम नए अंदाज में देशभर के छात्रों से जुड़ते हुए आयोजित किया जा रहा है और इसे टीवी व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकेगा।
 

Pariksha Pe Charcha 2026: विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से बाहर निकालने और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ एक बार फिर आयोजित होने जा रहा है।


इस साल इसका 9वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है। प्रधानमंत्री 6 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे संवाद करेंगे।
इस बार कार्यक्रम का बदला हुआ स्वरूप पिछले वर्षों में यह कार्यक्रम मुख्य रूप से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होता था, लेकिन अब इसके आयोजन के तरीके में बदलाव देखने को मिल रहा है। 

नई पहल के तहत प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग क्षेत्रों के छात्रों से सीधे मुलाकात कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के विद्यार्थियों से बातचीत की।  वहीं कुछ चयनित छात्रों को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) पर उनसे मिलने और अपने सवाल साझा करने का अवसर भी मिला।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इस कार्यक्रम को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त की और कहा कि परीक्षा के मौसम में ‘परीक्षा पे चर्चा’ की वापसी छात्रों के लिए नई ऊर्जा लेकर आती है। उन्होंने छात्रों से तनावमुक्त होकर परीक्षाओं का सामना करने की अपील भी की।


रजिस्ट्रेशन में बना नया रिकॉर्ड
इस वर्ष कार्यक्रम को लेकर छात्रों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। अब तक 4.5 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने इसमें भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, जो पिछले साल बने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी अधिक बताया जा रहा है। 

आंकड़ों के मुताबिक, 4.19 करोड़ से ज्यादा छात्र, करीब 24.84 लाख शिक्षक और लगभग 6.15 लाख अभिभावक इस पहल से जुड़ चुके हैं। यह बड़ी भागीदारी दर्शाती है कि परीक्षा के दबाव को कम करने की दिशा में यह कार्यक्रम कितना लोकप्रिय हो चुका है।


कहां देखें लाइव प्रसारण?
6 फरवरी को होने वाले इस खास कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन के DD National, DD News और DD India चैनलों के साथ-साथ ऑल इंडिया रेडियो पर किया जाएगा। 

इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय के यूट्यूब चैनल, फेसबुक लाइव और MyGov.in पोर्टल पर भी छात्र इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। कई निजी टीवी चैनल भी इसका प्रसारण करेंगे, ताकि देशभर के विद्यार्थी प्रधानमंत्री के सुझावों से जुड़ सकें।


'एग्जाम वॉरियर्स' अभियान का हिस्सा
परीक्षा पे चर्चा केंद्र सरकार की एग्जाम वॉरियर्स पहल से जुड़ा हुआ है, जिसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के दौरान होने वाली चिंता और दबाव से बाहर निकालना है। फरवरी के मध्य से सीबीएसई सहित विभिन्न बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और अप्रैल में जेईई मेन जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं भी आयोजित होंगी। ऐसे समय में यह संवाद छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार माना जाता है।

इस कार्यक्रम में छठी कक्षा से ऊपर के छात्र, शिक्षक और अभिभावक हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र और भविष्य के कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर भी मिलता है। यह चर्चा केवल परीक्षा की तैयारी तक सीमित नहीं रहती, बल्कि जीवन में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए भी युवाओं को प्रेरित करती है।

Saturday, January 24, 2026

माध्यमिक शिक्षा : गणतंत्र दिवस समारोह, 26 जनवरी 2026 को गरिमापूर्ण ढंग से मनाए जाने हेतु आदेश और निर्देश जारी

माध्यमिक शिक्षा : गणतंत्र दिवस समारोह, 26 जनवरी 2026 को गरिमापूर्ण ढंग से मनाए जाने हेतु आदेश और निर्देश जारी 




गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाए जाने हेतु उत्तर प्रदेश शासन का आदेश जारी, करें डाउनलोड




Wednesday, December 24, 2025

वीर बाल दिवस के आयोजन के सम्बन्ध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी आदेश देखें

वीर बाल दिवस के आयोजन के सम्बन्ध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी आदेश देखें



Saturday, September 13, 2025

"सड़क सुरक्षा मित्र (Sadak Suraksha Mitra)" कार्यक्रम भारत सरकार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के निर्देशों के समयबद्ध अनुपालन के सम्बन्ध में।

"सड़क सुरक्षा मित्र (Sadak Suraksha Mitra)" कार्यक्रम भारत सरकार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के निर्देशों के समयबद्ध अनुपालन के सम्बन्ध में


Wednesday, September 10, 2025

प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में पुरा-छात्र सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में

प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में पुरा-छात्र सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में।


Saturday, August 30, 2025

स्काउट एंड गाइड का 75वां स्थापना दिवस समारोह लखनऊ में होगा, उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराने की तैयारी

स्काउट एंड गाइड का 75वां स्थापना दिवस समारोह लखनऊ में होगा, उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराने की तैयारी


लखनऊ। भारत स्काउट एंड गाइड का 75वां 75वां स्थापना दिवस समारोह जंबूरी इस साल धूमधाम से राजधानी लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। डिफेंस एक्सपो मैदान में होने वाले इस समारोह का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराने की तैयारी है। इस आयोजन में देश-विदेश के 35 हजार से अधिक स्काउट एंड गाइड शामिल होंगे।


भारत स्काउट एंड गाइड की स्थापना के नवंबर में 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस साल चूंकि संगठन का डायमंड जुबली समारोह है। इसलिए इसका आयोजन लखनऊ में 23 से 29 नवंबर तक किया जा रहा है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग व स्काउंड एंड गाइड संगठन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। 

उत्तर प्रदेश स्काउट्स एंड गाइड के सचिव आनंद सिंह राव रावत ने बताया कि समारोह में देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, नेपाल, श्रीलंका, भूटान, अफगानिस्तान आदि 10 देशों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के माध्यम से इस आयोजन के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व समापन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। जल्द ही उनका कार्यक्रम मिलने की उम्मीद है। 

Saturday, June 21, 2025

हर माध्यमिक विद्यालय का अपना बैंड, कला उत्सव भी होगा, पहले जिला फिर राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं

हर माध्यमिक विद्यालय का अपना बैंड, कला उत्सव भी होगा, पहले जिला फिर राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं

बहुमुखी विकास के लिए नए सत्र से अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां भी बढ़ाई जाएंगी 


लखनऊ। प्रदेश में माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके बहुमुखी विकास के लिए नए सत्र 2025-26 में अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां भी बढ़ाई जाएंगी। इसके तहत हर माध्यमिक विद्यालय का अपना बैंड तैयार  किया जाएगा। इनकी पहले जिले और व आपस में फिर राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं  होंगी। इसके विजेता पुरस्कृत भी किए जाएंगे।


प्रतियोगिता में सहयोग व समन्वय के लिए जिला स्तर पर शिक्षकों को नोडल शिक्षक के रूप में नामित किया जाएगा। इसमें खेल शिक्षक, पीटी शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, स्काउट गाइड व एनसीसी से जुड़े शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि माध्यमिक के विद्यार्थियों में कलात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विधाओं में विद्यालयों में कला उत्सव का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की गतिविधियों में रुचि रखने वाले कला, संगीत, नृत्य आदि की प्रतियोगिताएं की जाएंगी।


समग्र शिक्षा की संयुक्त निदेशक शांत्वना तिवारी ने सभी डीआईओएस से इसके लिए भी जिला स्तर पर नोडल शिक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ने कहा है कि इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच पढ़ाई के दबाव को कम किया जाएगा। 

Sunday, June 15, 2025

ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के आयोजन के सम्बन्ध में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी

ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के आयोजन के सम्बन्ध में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी 



Friday, June 13, 2025

मुख्यमंत्री ने भव्य समारोह में बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जिले स्तर पर भी बच्चे हुए सम्मानित

मुख्यमंत्री ने भव्य समारोह में बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जिले स्तर पर भी बच्चे हुए सम्मानित 

आठ वर्षों में बदली स्कूली शिक्षा की तस्वीरः योगी

01 लाख रुपये,  मेधावियों को एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल दिया

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी विद्यालयी खेल पुरस्कार से सम्मानित किए गए

संस्कृत शिक्षा परिषद और संस्कृत शिक्षा निदेशालय के नए भवन की नींव रखी


13 जून 2025
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले आठ वर्ष में हम माध्यमिक शिक्षा और स्कूली शिक्षा की तकदीर और तस्वीर को बदलने में सफल हुए हैं। वर्ष 2017 के पहले बेसिक शिक्षा लगभग बंदी की ओर जा रही थी। लगातार छात्र संख्या में गिरावट आ रही थी। माध्यमिक शिक्षा नकल का अड्डा बन गई थी।


मुख्यमंत्री गुरुवार को राजधानी लखनऊ में केंद्र व राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त मेधावियों का सम्मान करने और टैबलेट वितरण करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इसी के साथ 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2024-25 में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया।

पहले चलता था नकल और ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा : मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने यूपी में दो नए बिजनेस खोले थे। एक नकल के नाम पर और दूसरा ट्रांसफर पोस्टिंग का। प्रदेश में थोक के भाव में नकल के अड्डे संचालित होते थे। बाहरी छात्र केवल फॉर्म भरते थे और उनके नाम पर कोई दूसरा परीक्षा दे देता था। वहीं, यहां ट्रांसफर-पोस्टिंग का भी एक उद्योग चलता था। डबल इंजन की सरकार ने इन दोनों प्रकार के अनाचार को रोक करके पारदर्शी और निष्पक्ष प्रणाली को प्रदेश में अपनाया। मुख्यमंत्री ने हंगामा करने वाले छात्रों को नसीहत देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव भी होना चाहिए। समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भाव होना चाहिए।

बालकों से ज्यादा मेहनत करती हैं बालिकाएं
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम बड़े चौंकाने वाले रहे हैं। नतीजे बताते हैं कि बालिकाएं ज्यादा मेहनत करती हैं, जबकि बालक मेहनत करने में थोड़ा पीछे हैं। जिन छात्रों ने यहां पर मेरिट में स्थान प्राप्त किया है, उन्हें 100000 रूपये नकद, एक टैबलेट, एक प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया गया है। 

इसी तरह, जिले स्तर पर मेरिट में आए बच्चों को ₹21000 धनराशि, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया जा रहा है। यही नहीं, हमारी युवा प्रतिभा ने प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया खेलो और फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरित होकर नेशनल लेवल के गेम्स में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। 

68 वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 363 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 179 पदक इन्होंने प्राप्त किए हैं। इसमें 51 स्वर्ण पदक, 46 रजत पदक और 82 कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 75000 रुपये, रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 50000 रुपये और कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 30000 प्रदेश सरकार की ओर से प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किए जा रहे हैं। 

स्केल के साथ स्किल्ड बनने का अवसर
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद और टाटा नेल्को व जापान की कंपनी यासकावा के साथ एक एमओयू भी किया है। यह एमओयू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप है. जिसमें आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट को भी अंगीकार किया गया है यानी स्केल के साथ स्किल को भी सीखने का अवसर मिलेगा। इसके तहत माध्यमिक शिक्षा से जुड़े सरकारी विद्यालयों में डिजाइन, रोबोटिक और इलेक्ट्रॉनिक्स लैब की स्थापना का कार्य होगा। लगभग 162 करोड़ 72 लाख रुपये से यह कार्यक्रम चलेगा। यह हब एंड स्पोक मॉडल पर आधारित होगा, जिसके तहत एक संस्थान में लैब स्थापित होगी



12 जून 2025
दिनांक: 12/06/2025 को प्रातः 11:00 बजे से लोक भवन, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का दूरदर्शन द्वारा सजीव प्रसारण किया जाएगा तथा निम्न लिंक के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी:-


साथ ही कार्यक्रम का सीधा प्रसारण CM हैंडल पर निम्न लिंक्स के माध्यम से भी देखा जा सकेगा:-

१) Youtube (यू-ट्यूब पर)

२) Twitter

३)Facebook

इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किसी मुख्यालय के सभागार में करा ले अधिकतम प्रतिभागिता सुनिश्चित करें
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ०प्र०



बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों को एक लाख, खिलाड़ियों को 75 हजार रुपये मिलेगा पुरस्कार,  समारोह में आज मुख्यमंत्री देंगे पुरस्कार, हर जिले में भी होगा समारोह 


लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में 166 मेधावियों को पुरस्कृत करेंगे। सम्मानित होने वाले ये वे विद्यार्थी हैं जिन्होंने यूपी बोर्ड, संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई और आइसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में टाप किया है। 

लोकभवन में आज आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी मेधावियों को एक लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति-पत्र और मेडल दिए जाएंगे। छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पहली बार सम्मानित किया जाएगा।

निदेशक माध्यमिक शिक्षा डा. महेन्द्र देव के अनुसार, इन 166 मेधावियों में यूपी बोर्ड के 85, संस्कृत शिक्षा परिषद के 20, सीबीएसई के 29 और आइसीएसई बोर्ड के 32 टापर शामिल हैं। समारोह में संस्कृत शिक्षा परिषद व निदेशालय के नए भवन का शिलान्यास भी होगा। चकिया (चंदौली) और भदोही के संस्कृत विद्यालयों और छात्रावासों के नए भवनों की आधारशिला भी रखी जाएगी।

 लखनऊ के मलिहाबाद व जगतनारायण रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेजों के नए भवनों का शिलान्यास भी होगा। सरकारी माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए ड्रीम लैब्स की स्थापना के लिए एक महत्वपूर्ण एमओयू भी हस्ताक्षरित होगा।


पहली बार नेशनल स्कूल गेम्स के एकल वर्ग में स्वर्ण पदक विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

87 स्वर्ण पदक विजेता होंगे सम्मानितः
 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता (2024-25) में उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के 363 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में प्रदेश को कुल 179 पदक मिले थे। इनमें 51 स्वर्ण, 46 रजत और 82 कांस्य पदक थे। यह प्रदर्शन एथलेटिक्स, कुश्ती, ताइक्वांडो, जूडो, हाकी, शूटिंग, कराटे, बाक्सिंग, वालीबाल, तैराकी, कबड्डी, हैंडबाल सहित 20 से अधिक खेलों में रहा। 

समारोह में मुख्यमंत्री 51 स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले कुल 87 खिलाड़ियों (73 छात्र, 14 छात्राएं) को पुरस्कृत करेंगे। मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार के अंतर्गत राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के एकल वर्ग के स्वर्ण पदक विजेताओं को 75 हजार रुपये और टीम गेम्स के स्वर्ण विजेताओं को 35 हजार रुपये मिलेंगे।


हर जिले में होगा समारोहः राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही गुरुवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में भी समानांतर समारोह होंगे, जहां 1508 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति-पत्र और मेडल दिए जाएंगे। इनमें हाईस्कूल के 758 और इंटरमीडिएट के 750 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर यह सम्मान मंत्री, जनप्रतिनिधि या जिलाधिकारी देंगे। 

इसके अलावा राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं के एकल वर्ग के रजत पदक विजेताओं को 50 हजार रुपये और टीम गेम्स के रजत पदक विजेताओं को 25 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, 82 कांस्य पदक प्राप्त करने वाले 182 विजेता (111 छात्र, 71 छात्राएं) भी सम्मानित होंगे। एकल वर्ग के कांस्य पदक विजेताओं को 30 हजार रुपये और टीम गेम्स के कांस्य पदक विजेताओं को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Saturday, June 7, 2025

विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) के अवसर पर समस्त माध्यमिक विद्यालयों में "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" वृक्षा रोपण अभियान के सम्बन्ध में

विद्यार्थियों के नाम पर होंगे पौधों के नाम, जुलाई में माध्यमिक विद्यालयों में लगाए जाएंगे पौधे

प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जुलाई में पौधरोपण किया जाएगा। विद्यालय परिसर में बरगद, पीपल, पाकड़ समेत छाया और फलदार पौधे लगाए जाएंगे।  प्रत्येक पौधे का नाम विद्यार्थियों के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही विद्यार्थी खुद के लगाए गए पौधे की देखभाल कर उन्हें बड़ा करेंगे।  


विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) के अवसर पर समस्त माध्यमिक विद्यालयों में "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" वृक्षा रोपण अभियान के सम्बन्ध में 





क्यूआर कोड से विद्यार्थी करेंगे पेड़-पौधों की पहचान,  जुलाई में होगा माध्यमिक विद्यालयों में ईको क्लब का गठन


सूबे के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को न विद्यालय में ही क्यूआर कोड के माध्यम से वनस्पतियों की जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए विद्यालय 1 स्तर पर जुलाई तक ईको क्लब गठित किया जाएगा। इससे विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को काफी सहूलियत होगी।

यूपी बोर्ड से संचालित माध्यमिक विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण और उसके स्थायी विकास के लिए छात्र-छात्राओं को ईको क्लब के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। बच्चों को पौधे लगाना, स्वच्छता अभियान, प्राकृतिक संरक्षण और बागवानी के प्रति जोड़ा जाएगा।






Monday, June 2, 2025

प्रदेश में 4000 से अधिक स्थानों पर होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 15 जून से एक सप्ताह तक सेमिनार, कार्यशालाएं और संगोष्ठियों का होगा आयोजन

प्रदेश में 4000 से अधिक स्थानों पर होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 15 जून से एक सप्ताह तक सेमिनार, कार्यशालाएं और संगोष्ठियों का होगा आयोजन

सामूहिक योग सहित कई कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन 


लखनऊ। प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान जनपद, तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम, सेमिनार, कार्यशाला, संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं स्लोगन सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने बताया कि 5000 प्रशिक्षित योग ट्रेनर तैयार किए गए हैं, जो प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में योगाभ्यास करवाएंगे। योग प्रशिक्षकों और आयुष महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर योग सप्ताह की व्यापक तैयारी की गई है।


इन समितियों के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा महाविद्यालय, व्यवसायिक शिक्षा महाविद्यालय एवं अन्य महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के 4,075 स्थानों पर कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम होंगे। मंडल मुख्यालय वाले जनपदों में 3 और अन्य जनपदों में 2-2 योग पार्क चिह्नित किया गए हैं, जिन्हें नगर विकास विभाग के समन्वय से विकसित किया जाएगा। इन योग पार्कों में पालिकाओं और पंचायतों का सहयोग लिया जाएगा, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग योगाभ्यास कर सकें।

योग के सिद्धांतों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए एक नई पहल भी शुरू की गई है। इसमें प्राकृतिक स्थानों पर योगाभ्यास के साथ-साथ वृक्षारोपण और सफाई अभियानों को भी जोड़ा जाएगा। 

Tuesday, May 27, 2025

परिषदीय सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों में वेद और रामायण भी पढ़ेंगे नौनिहाल, सांस्कृतिक विभाग की इस पहल पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई मुहर

परिषदीय सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों में वेद और रामायण भी पढ़ेंगे नौनिहाल, सांस्कृतिक विभाग की इस पहल पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई मुहर 

ग्रीष्मकालीन रामायण-वेद कार्यशाला के खिलाफ जनहित याचिका खारिज

27 मई 2025
प्रयागराज। प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों के नौनिहाल समर कैंप के साथ वेद और रामायण का पाठ भी पढ़ेंगे। सांस्कृतिक विभाग की इस पहल पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुहर लगा दी है। कोर्ट ने प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित होने वाली ग्रीष्मकालीन रामायण एवं वेद कार्यशाला के खिलाफ दाखिल याचिका को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया है।


यह आदेश मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति शैलेंद्र क्षितिज की अदालत ने देवरिया निवासी डॉ. चतुरानन ओझा की जनहित याचिका पर दिया है। याची ने सांस्कृतिक विभाग के अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, अयोध्या के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें गर्मी की छुट्टियों में प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को रामायण और वेद की शिक्षा देने की बात कही गई थी।

रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के निदेशक ने पांच मई 2025 को प्रदेश के सभी बीएसए को पत्र लिखकर कहा था कि स्कूलों में पांच से 10 दिन की रामायण व वेद अभिरुचि कार्यशाला आयोजित की जाए। इसमें रामलीला, क्ले मॉडलिंग, मुख सज्जा, वेदगान और सामान्य ज्ञान जैसे सत्र शामिल हों।

याची ने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता व जागरूक नागरिक बताया। संविधान के अनुच्छेद 51ए (एच) का जिक्र कर कहा कि रामायण कार्यशाला वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर हमला है। यह न केवल सांविधानिक सिद्धांतों के खिलाफ है, बल्कि जातिगत, लैंगिक भेदभाव को बढ़ावा देने वाली कार्यशाला है। धर्मनिरपेक्षता भारतीय संविधान की पहचान है। लिहाजा, स्कूलों में धार्मिक कार्यशाला का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए। 

सरकार की दलील...
ऐसी कार्यशाला के जरिये बच्चों में सांस्कृतिक, संस्कार व कला के प्रति रुचि बढ़ाई जाएगी। बच्चों का नैतिक विकास होगा। प्रभु श्रीराम के आदर्शों से नई पीढ़ी परिचित होगी।




गर्मी की छुट्टियों में परिषदीय बच्चे बनेंगे राम-लक्ष्मण, रामायण से सीखेंगे भारतीय संस्कृति के तत्व

7 मई 2025
गर्मी की छुट्टियों में परिषदीय विद्यालयों में बच्चे राम लक्ष्मण बन कर रामायण के संदेश और भारतीय संस्कृति के तत्वों को सीखेंगे। इससे बच्चों में संस्कार के अंकुर प्रस्फुटित होंगे ही साथ ही वे अभिनय और कला की बारीकियां भी सीख पाएंगे। अपने तरह की अनूठी पहल के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में अभिरुचि कार्यशालाएं आयोजित कराने की रुपरेखा तैयार की गई है। ग्रीष्मकालीन रामायण एव वेद कार्यशाला के आयोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के निदेशक आईएएस संतोष कुमार शर्मा ने निर्देश जारी कर तैयारी कर सभी जनपदों में तैयारियां करा लेने को कहा है।

अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान (संस्कृति विभाग उप्र) अयोध्या द्वारा ग्रीष्मकालीन रामायण व वेद अभिरुचि कार्यशाला का आयोजन प्रदेश के सभी 75 जिलों में कराया जाएगा। इसमें रामलीला कार्यशाला, रामचरित मानस गान एवं वाचन कार्यशाला, रामायण, मुख सज्जा, एवं हैंडप्राब्स, मुखौटा कार्यशाला, वेदगान एवं वेद सामान्य ज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। आगामी दिनों में पांच से दस दिनों की कार्यशाला को लेकर बच्चों में संस्कृति और संस्कार के अंकुर पिरोए जाने का इसे प्रयास माना जा रहा है। स्थान और समन्वयक का चयन संस्थान के द्वारा करते हुए रिपोर्ट मांगी गई है।


परिषदीय स्कूलों में ग्रीष्मावकाश में परिषदीय स्कूलों में रामायण एवं वेद कार्यशाला

 प्रयागराज। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में ग्रीष्मावकाश में रामायण एवं वेद अभिरुचि कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसके तहत 5 से 10 दिनों तक रामलीला कार्यशाला, रामचरितमानस गान एवं वाचन कार्यशाला, रामायण चित्रकला कार्यशाला, रामायण चित्रकला कार्यशाला, रामायण क्ले मॉडलिंग कार्यशाला, रामायण मुख सज्जा एवं हैंडप्रॉब्स, मुखौटा कार्यशाला, वेदगान एवं वेद सामान्य ज्ञान कार्यशाला का आयोजन होगा। 


संस्कृति विभाग के अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के निदेशक संतोष कुमार शर्मा ने सभी 75 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पांच मई को पत्र भेजकर बच्चों में अपनी संस्कृति के संस्कार पिरोने और कला के प्रति रुचि विकास के लिए विद्यालयों में कार्यशाला आयोजन में समन्वयक समेत प्रबंधकीय सहयोग प्रदान करने को कहा है।

Tuesday, February 11, 2025

pariksha pe charcha : पीएम मोदी ने बच्चों को पढ़ाया नेतृत्व का पाठ, असफलताओं को सबक में बदलने की दी सलाह

परीक्षा पे चर्चा : पीएम मोदी ने बच्चों को पढ़ाया नेतृत्व का पाठ, असफलताओं को सबक में बदलने की दी सलाह

विद्यार्थियों को दी सलाह – परीक्षा की चिंता न करें, बल्लेबाज की तरह सिर्फ गेंद पर फोकस रखें

अभिभावकों को दी नसीहत – बच्चों को आदर्श बनने पर मजबूर न करें, जुनून तलाशने की छूट दें



नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को उनके पसंदीदा खेल क्रिकेट से उदाहरण देते हुए एकाग्रता का दबाव नहीं लेने का मंत्र दिया। मोदी ने बच्चों से कहा, क्रिकेट के दौरान स्टेडियम से आवाज आती है, कोई छक्के की मांग करता है तो कोई चौके की। मगर, बल्लेबाज उस शोर की चिंता किए बिना एकाग्र होकर सिर्फ गेंद पर नजरें जमाए रखता है। विद्यार्थियों को भी दबाव को उसी तरह संभालना चाहिए। सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, उन्हें परीक्षाओं और अंकों के दबाव में नहीं आना चाहिए।


नए स्वरूप में आठवीं बार हुई परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी ने सुंदर नर्सरी में 36 बच्चों के साथ बातचीत की। अखिल भारतीय प्रसारण के साथ कार्यक्रम में देशभर के छात्र, अभिभावक व शिक्षक शामिल हुए। पीएम मोदी ने कहा, ज्ञान व परीक्षा दो अलग चीजें हैं। परीक्षा को ही जीवन का सबकुछ नहीं समझना चाहिए। मोदी ने असफलताओं से सीखने का आग्रह किया, क्योंकि नाकामियां ही सफलता में अहम भूमिका निभाती हैं। पीएम मोदी ने बच्चों को यथार्थवादी और हासिल करने योग्य लक्ष्य तय करने की सलाह दी। 


पीएम नहीं होता तो कौशल विभाग में काम करता

पीएम मोदी ने कहा, अगर वे प्रधानमंत्री नहीं होते, तो उन्हें कौशल विभाग में काम करना अच्छा लगता। इसके प्रति उन्होंने अपनी गहरी रुचि व्यक्त की। व्यक्तियों और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में इसकी परिवर्तनकारी शक्ति पर जोर दिया।


अभिभावकों को सीख

पीएम मोदी ने अभिभावकों व शिक्षकों से कहा, छात्रों को सीमित नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें अपने जुनून को तलाशने की अनुमति दी जानी चाहिए। माता पिता को दिखावे के लिए अपने बच्चों को आदर्श बनने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। न ही उनकी तुलना दूसरे बच्चों से करनी चाहिए।