DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, December 27, 2023

माध्यमिक शिक्षा की वर्ष 2024 की अवकाश तालिका हुई जारी, करें डाउनलोड Download Holidays Leave List for Madhyamik Shikha

माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को मिला तीन दिन के अवकाश का अधिकार

माध्यमिक विद्यालयों में नए साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी

लखनऊ। माध्यमिक विद्यालयों के लिए नए साल 2024 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसके तहत प्रधानाचार्यों को तीन दिन का विवेकाधीन अवकाश का अधिकार दिया गया है। वे अपने विवेक से स्थानीय जरूरत के अनुसार इस दिन विद्यालय में छुट्टी कर सकेंगे। लेकिन इसकी सूचना संबंधित डीआईओएस को देनी जरूरी होगी।


विवाहित शिक्षिकाओं को मिलेगी करवा चौथ की छुट्टी

पूर्व में यह व्यवस्था थी, लेकिन कुछ वर्ष पूर्व इसे समाप्त कर दिया गया था। विद्यालयों में कार्यरत विवाहित महिलाओं के लिए करवा चौथ की छुट्टी रहेगी। जबकि हरि तालिका तीज या हरियाली तीज, संकठा चतुर्थी, हलषष्ठी, ललई छठ, जिउतिया व्रज, अहोई अष्टमी व्रत के लिए महिलाओं को उनके प्रार्थना पत्र पर दो दिन की छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। 

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने कहा है कि राष्ट्रीय पर्व पर संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महापुरुषों, क्रांतिकारियों, समाज सुधारकों के जन्म दिवस पर गोष्ठी- सेमिनार होंगे। 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां होंगी। कैलेंडर के अनुसार रविवार व गर्मी की छुट्टी मिलाकर 118 दिन विद्यालय बंद रहेंगे। बोर्ड परीक्षाएं 15 दिन होंगी। 233 दिन शिक्षण दिवस होंगे।


माध्यमिक शिक्षा : करवाचौथ के अलावा महिला शिक्षकों को दो और छुट्टियां, वर्ष 2024 में 118 दिन छुट्टियां


माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर

लखनऊ ।  माध्यमिक विद्यालयों में अगले साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार महिला शिक्षक करवाचौथ के अलावा साल में दो अन्य व्रत त्योहारों में छुट्टियां ले सकेंगी। ये छुट्टियां कॉलेज के प्रिंसिपल स्वीकृत करेंगे।

माध्यमिक विद्यालयों करवाचौथ व्रत की छुट्टी रहती है। अलग अलग क्षेत्रों में मनाए जाने वाले व्रत त्योहारों जैसे हरितालिका तीज हरियाली तीज, संकटा चतुर्थी, हल षष्ठी/ललई छठ, जीउतिया व्रत/अहोई अष्टमी जैसे त्योहारों के लिए पिछले साल कैलेंडर में कोई जिक्र नहीं था। बाद में मांग उठने पर अलग से आदेश कर इन त्योहारों पर छुट्टियां घोषित की गई थीं। इस साल कैलेंडर में ही इन छुट्टियों का जिक्र कर दिया गया है।

साल में 118 छुट्टियां : ग्रीष्मावकाश 21 मई से 30 जून तक 41 दिन का होगा। ग्रीष्मावकाश, रविवार और अन्य छुट्टियां मिलाकर साल में कुल 118 अवकाश होंगे। बोर्ड परीक्षाएं 15 दिन चलेगी। 233 दिन होगी। इनके अलावा तीन छुट्टियां स्कूल के प्रिंसिपल अपने विवेक से दे सकेंगे, लेकिन उसकी सूचना डीआईओएस को देनी होगी। होली पर दो और दीपावली पर गोवर्धन पूजा व भैया दूज सहित तीन दिन की छुट्टी होगी। महापुरुषों की जयंती पर उनके बारे में बच्चों को बताया जाएगा।


माध्यमिक स्कूलों में अगले वर्ष 118 दिन अवकाश, देखें अवकाश तालिका

लखनऊ : नये वर्ष 2024 में माध्यमिक स्कूलों में 118 दिन अवकाश रहेगा। 15 दिन परीक्षायें होंगी जबकि 233 स्कूल खुलेंगे और पढ़ाई होगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने मंगलवार को 2024 का अवकाश एवं शिक्षण कैलेण्डर जारी कर दिया। इसमें खास बात यह है कि महिला शिक्षक करवा चौथ के अलावा साल में दो अन्य व्रत त्योहारों में छुट्टियां ले सकेंगी। यह छुट्टियां प्रधानाचार्य स्वीकृत करेंगे। इसके अलावा ग्रीष्मावकाश 21 मई से 30 जून तक 41 दिन का होगा। ग्रीष्मावकाश, रविवार और अन्य छुट्टियां मिलाकर साल में कुल 118 दिन अवकाश रहेगा। 

बोर्ड परीक्षाएं 15 दिन चलेंगी। साल में 233 दिन पढ़ाई होगी। इनके अलावा तीन छुट्टियां स्कूल के प्रधानाचार्य अपने विवेक से दे सकेंगे लेकिन उसकी सूचना डीआईओएस को देनी होगी। होली पर दो और दीपावली पर गोवर्धन पूजा और भैया दूज सहित तीन दिन की छुट्टी होगी। महापुरुषों के जन्म दिवसों पर उनके योगदान के बारे में बच्चों को बताया जाएगा।


माध्यमिक शिक्षा की वर्ष 2024 की अवकाश तालिका हुई जारी, करें डाउनलोड
Download Holidays Leave List for Madhyamik Shikha 

No comments:
Write comments