DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label समय सारिणी. Show all posts
Showing posts with label समय सारिणी. Show all posts

Friday, November 14, 2025

Download CISCE Board Exam Date Sheet 2026 सीआईएससीई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से, डेटशीट करें डाउनलोड

Download CISCE Board Exam Date Sheet 2026
 सीआईएससीई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से, डेटशीट करें डाउनलोड 


नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं कक्षा (आईएससी) की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी। कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक कराई जाएंगी।

सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी और सचिव जोसेफ इमैनुएल ने बताया कि इस बार परीक्षा कार्यक्रम को इस तरह बनाया गया है कि प्रमुख विषयों के बीच पर्याप्त तैयारी का समय मिल सके। 



Thursday, November 13, 2025

डाउनलोड करें यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम

यूपी बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी में बदलाव, अलग-अलग पालियों में होगी हाईस्कूल और इंटर की हिंदी परीक्षा

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षाओं में बदलाव किया गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा एक ही पाली में रखे जाने से उत्पन्न भ्रम और व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार देर शाम संशोधित समय सारिणी जारी की है। अब 18 फरवरी को सुबह हाईस्कूल और दोपहर में इंटर की परीक्षा होगी

हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा पहली पाली में होगी जबकि इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी। इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा 12 मार्च को द्वितीय पाली में आयोजित की जाएगी।

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम

18 फरवरी 2026 (प्रथम पाली) हाईस्कूल की हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी परीक्षा

18 फरवरी 2026 (द्वितीय पाली) इंटरमीडिएट की हिंदी एवं सामान्य हिंदी परीक्षा

12 मार्च 2026 (द्वितीय पाली) इंटरमीडिएट की संस्कृत परीक्षा

 नोट : शेष सभी विषयों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होंगी।


45 लाख से अधिक परीक्षार्थियों की एक साथ परीक्षा होने से बना था संकट

प्रयागराज। पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी को सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की हिंदी विषय की परीक्षा एक साथ एक ही पाली में रखी गई थी। इससे परीक्षा केंद्रों पर 45 लाख से अधिक छात्रों के एक साथ बैठने की स्थिति बन रही थी जो न केवल प्रशासनिक रूप से कठिन थी, बल्कि परीक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती साबित हो सकती थी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि यह निर्णय परीक्षा व्यवस्था को सुचारु और व्यवस्थित रखने के लिए लिया गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अलग-अलग पालियों में कराने से किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या ओवरलैपिंग की स्थिति नहीं बनेगी। शेष परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथियों पर ही होंगी।


डाउनलोड करें यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम  









यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने बुधवार को वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षाओं के कार्यक्रम घोषित कर दिए। दोनों परीक्षाएं एक साथ 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 को समाप्त होंगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, परीक्षाएं पूर्ववत दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक होगी।

हाईस्कूल की परीक्षा 18 फरवरी को हिंदी विषय से शुरू होकर 12 मार्च को कृषि विषय के साथ समाप्त होगी। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी को सामान्य हिंदी से आरंभ होकर 12 मार्च को कंप्यूटर विषय की परीक्षा के साथ संपन्न होगी। बोर्ड के अनुसार, इस बार विद्यार्थियों को मुख्य विषयों की तैयारी के लिए परीक्षा के दौरान पर्याप्त अंतराल मिलेगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की परीक्षाएं कुल 15 कार्य दिवसों में पूरी की जाएंगी। 


52 लाख से अधिक परीक्षार्थी हैं पंजीकृत

इस वर्ष कुल 52,30,297 विद्यार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 27,50,945 (बालक 14,38,682 व बालिका 13,12,263) तथा इंटर में 24,79,352 विद्यार्थी (बालक 13,03,012 और बालिका 11,76,340) शामिल हैं। बोर्ड ने सभी विद्यालयों को समय से तैयारी पूर्ण करने तथा प्रैक्टिकल्स के आयोजन के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।



UP Board Date Sheet: वर्ष 2026 की यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम जारी, देखें 
 

Friday, June 27, 2025

29,000 विद्यालयों में पढ़ाई के लिए यूपी बोर्ड ने बनाई सुझावात्मक समय सारिणी

29,000 विद्यालयों में पढ़ाई के लिए यूपी बोर्ड ने बनाई सुझावात्मक समय सारिणी

प्रयागराज : यूपी बोर्ड ने माध्यमिक विद्यालयों के छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों सहित पूरे स्टाफ की एक जुलाई से आनलाइन उपस्थिति लिए जाने की तैयारी के बीच पढ़ाई व्यवस्थित और नियमित करने की दिशा में भी बड़ी पहल की है। इसके लिए प्रदेश भर के करीब 29,000 माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा नौ से 12 तक) के लिए पहली बार एक समयसारिणी तैयार की है।


इसमें यह निश्चित किया गया है कि किस कक्षा में किस घंटे में कौन सा विषय पढ़ाया जाना है। इसमें यह सुझाव भी दिया गया है कि विषय और शिक्षक की उपलब्धता के अनुरूप प्रधानाचार्य/प्रबंधक अपने यहां संशोधन कर इसे लागू कर सकते हैं। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह का मानना है कि विद्यालयों में उपस्थिति और पढ़ाई बेहतर होने से परीक्षार्थी परीक्षा की अच्छी तैयारी के साथ सफलता की ओर भी मजबूती से कदम बढ़ा सकेंगे।

यह सुझावात्मक समय सारिणी एक जुलाई से विद्यालय खुलने पर लागू की जा सकेगी। अभी तक प्रधानाचार्य/प्रबंधक विद्यालय में उपलब्ध सुविधा के अनुरूप अपने हिसाब से समय सारिणी बनाकर पठन-पाठन कराते थे। इससे जिला एवं विद्यालयवार पढ़ाई को लेकर एकरूपता नहीं थी। अब बोर्ड सचिव के निर्देशन में अपर सचिव शोध स्कंद शुक्ल द्वारा तैयार की गई समय सारिणी के अनुसार कक्षा में अध्यापन से सभी जगह एकरूपता रहेगी।

 समयसारिणी को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड किया गया है। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के लिए सोमवार से शनिवार तक पहले से लेकर आठवें घंटे तक के लिए विषयवार अध्यापन निर्धारित किया गया है। चौथे घंटे के बाद मध्याह्न अवकाश निश्चित किया गया है। इसमें ऐसा नहीं है कि यदि कक्षा 11 में सोमवार, मंगलवार बुधवार को पहले घंटे में हिंदी पढ़ाई जाएगी तो गुरुवार को भी हिंदी ही पढ़ाई जाए। समय सारिणी में गुरुवार को पहले घंटे में अंग्रेजी/चित्रकला विषय रखा गया है और हिंदी तीसरे घंटे में पढ़ाई जाएगी। इसी तरह हर कक्षा के लिए घंटेवार विषय बदल-बदल कर निर्धारित किए गए हैं।

Saturday, March 29, 2025

परिषदीय विद्यालयों में अभी भी लागू टाइम एंड मोशन व्यवस्था समाप्त करने की मांग

टाइम एंड मोशन व्यवस्था को समाप्त करने की मांग

▶ टाइम एंड मोशन व्यवस्था को समाप्त करने की मांग ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र


लखनऊ उत्तर प्रदेशीयbजूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ न ने राज्य सरकार से कोरोना काल में परिषदीय विद्यालयों में लागू टाइम एंड मोशन व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की है। संघ ने इस संबंध में प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा को एक पत्र लिखा है।

संघ के प्रांतीय महामंत्री अरुणेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अन्य शैक्षणिक संस्थानों ने अपना संचालन समय बदलकर पहले जैसा कर लिया है, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में अभी भी टाइम एंड मोशन व्यवस्था लागू है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में विद्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलते हैं, जबकि पहले यह सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक था।

शिक्षकों ने यह भी कहा कि टाइम एंड मोशन के तहत, उन्हें अगले दिन की शिक्षण योजना तैयार करने के लिए शिक्षण कार्य के बाद 30 मिनट तक विद्यालय में रोका जाता है, जो अव्यावहारिक और सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह काम शिक्षकों द्वारा घर पर किया जाता है।


टाइम एंड मोशन व्यवस्था क्या है
कोरोना काल में, जबसभी शैक्षणिक संस्थान बंद थे, तो बच्चों में सीखने की कमी आ गई थी। इस कमी को दूर करने के लिए, राज्य सरकार ने टाइम एंड मोशन व्यवस्था लागू की। इस व्यवस्था के तहत, विद्यालयों के संचालन समय और शिक्षण अवधि में वृद्धि की गई।


Friday, March 28, 2025

केंद्रीय विद्यालयों में नए सत्र से कक्षा एक-दो में हुआ बदलाव, बच्चों का फन डे खत्म, कक्षा एक-दो में बढ़े आठ पीरियड

केंद्रीय विद्यालयों में नए सत्र से कक्षा एक-दो में हुआ बदलाव, बच्चों का फन डे खत्म, कक्षा एक-दो में बढ़े आठ पीरियड


देश-विदेश में संचालित 1253 केंद्रीय विद्यालयों में एक अप्रैल से शुरू हो नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा एक और दो में हिन्दी, अंग्रेजी और गणित की पढ़ाई पर पहले से अधिक जोर दिया जाएगा। अब तक एक सप्ताह में छह पीरियड होते थे लेकिन नए सत्र से बच्चों को दस-दस कक्षाएं पढ़नी होगी। पहले पांचवीं तक के बच्चों के लिए शनिवार को फन-डे होता था जो अब समाप्त कर दिया गया है।

राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा (एनसीएफ) 2023 के अनुरूप केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा एक से आठ तक के टाइम टेबल में बदलाव किया है। सप्ताह में 40 की बजाय अब 48 पीरियड लगेंगे। इस सत्र तक प्रति सप्ताह एनवायरनमेंट स्टडीज की छह और वर्क एजुकेशन व कंप्यूटर साक्षरता की दो-दो कक्षाएं लगती थीं। अब इन विषयों की पढ़ाई नहीं होगी। नए सत्र से बागवानी विषय को जोड़ा गया है जिसकी सप्ताह में चार कक्षाएं चलेंगी। आर्ट्स की चार क्लास के स्थान पर छह पीरियड होंगे। एनसीएफ की संस्तुति के अनुसार इसमें दृश्य कला के चार और प्रदर्शन कला के दो क्लास होंगे। दूसरे पीरियड के बाद 10 मिनट का स्नैक्स ब्रेक और चौथे पीरियड के बाद 20 मिनट का अवकाश होगा।


कक्षा चार और पांच में बढ़े पीरियड

इसी क्रम में कक्षा चार और पांच के बच्चों को सप्ताह में 40 की बजाय 48 पीरियड पढ़ना होगा। इन कक्षाओं में पहले हिन्दी, अंग्रेजी और गणित के छह-छह पीरियड थे जो हिन्दी-अंग्रेजी में सात-सात और गणित में आठ हो गए हैं। हमारा संसार विषय पहले नहीं था, इस सत्र से दस पीरियड जुड़े हैं। आर्ट्स और शारीरिक शिक्षा के चार-चार पीरियड थे जो अब पांच-पांच हो गए हैं। कक्षा तीन के बच्चों को क्रिएटिव लर्निंग एक्टिविटी और डिजिटल साक्षरता की दो-दो कक्षाएं पढ़नी होगी, पहले उन्हें ये विषय नहीं पढ़ाए जाते थे।



केंद्रीय विद्यालयों में नए सत्र से नए टाइम टेबल के अनुसार कक्षाएं चलाई जाएंगी। इस संबंध में निर्देश मिले हैं और एनसीएफ की अनुशंसा के अनुरूप बदलाव किया जा रहा है।



राजीव कुमार तिवारी, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट



● संजोग मिश्र



सात-आठ के बच्चों को देंगे व्यावसायिक शिक्षा

कक्षा छह से आठ तक में मामूली बदलाव हुआ है। कक्षा सात और आठ के बच्चों के कोर्स में व्यवसायिक शिक्षा जोड़ी गई है और प्रति सप्ताह तीन पीरियड लगेंगे। कक्षा छह के बच्चों को क्रिएटिव लर्निंग एक्टिविटी और डिजिटल साक्षरता की दो-दो कक्षाएं पढ़नी होगी, पहले उन्हें ये विषय नहीं पढ़ाए जाते थे।

Sunday, March 9, 2025

राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 हेतु खेलों के सम्पादन हेतु समय सारिणी

राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 हेतु खेलों के सम्पादन हेतु समय सारिणी के सम्बन्ध में



Saturday, February 15, 2025

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान, 15 फरवरी से एग्जाम, देखें जारी डेटशीट

CBSE की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से

15 फरवरी 2025
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। देशभर में दोनों परीक्षाओं के लिए करीब 44 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। भारत में 7,842 और विदेश में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जो सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। 

दिल्ली में मेट्रो ने भी परीक्षार्थियों के लिए सुगम और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कई इंतजाम किए हैं। इनमें स्टेशनों पर परीक्षार्थियों की जांच को प्राथमिकता देना शामिल है। सीबीएसई के अनुसार, 10वीं की परीक्षाओं की शुरुआत अंग्रेजी के प्रश्नपत्र से होगी। 18 मार्च को कंप्यूटर एप्लीकेशन का प्रश्नपत्र अंतिम होगा। वहीं, 12वीं की परीक्षाओं की शुरुआत उद्यमिता विषय से होगी और अंतिम प्रश्नपत्र चार अप्रैल को मनोविज्ञान का होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर हर हाल में सुबह 10 बजे तक पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। 


CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान, 15 फरवरी से एग्जाम, देखें जारी डेटशीट 

21 नवंबर 2024
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी. इसे लेकर सीबीएसई ने शेड्यूल जारी किया है. इसके साथ ही स्कूलों को परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की लिस्ट केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को सौंपने को कहा गया है.


बता दें कि सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट cbse.gov.in पर 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी की है. शेड्यूल के मुताबिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी. 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं क्लास की परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलेंगी. 


शेड्यूल के अनुसार 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी और पहला पेपर अंग्रेजी का होगा. वहीं, 12वीं कक्षा का 15 फरवरी को एंटरप्रेन्योरशिप का एग्जाम होगा, जबकि 17 फरवरी को फिजिकल एजुकेशन का एग्जाम है.


सीबीएसई ने जारी की गाइडलाइंस

सीबीएसई ने सब्जेक्ट स्पेसिफिक गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसमें सब्जेक्ट कोड, क्लास स्पेसिफिकेशन, थ्योरी और प्रैक्टिकल के लिए अधिकतम अंक, प्रोजेक्ट वर्क, इंटरनल असेस्मेंट और आंसर शीट के फॉर्मेट जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है. परीक्षाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है.


छात्र यहां देख सकते हैं सैंपल क्वेश्चन पेपर्स

छात्र सीबीएसई एकेडमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर 10वीं और 12वीं के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर्स देख सकते हैं. ये छात्रों को लेटेस्ट क्वेश्चन फ़ॉर्मेट्स, मार्किंग और परीक्षा पैटर्न से परिचित कराने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, ताकि वे अपनी बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रभावी ढंग से तैयारी कर सकें.


सीबीएसई मार्कशीट में जारी रहेंगे ये बदलाव 

सीबीएसई डिस्टिंक्शन न देने या टॉपर्स की घोषणा न करने की अपनी नीति जारी रखेगा. 2024 की तरह, 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को समग्र डिवीजन, डिस्टिंक्शन या कुल अंकों का प्रतिशत नहीं मिलेगा. 


20 नवंबर 2024

Tuesday, February 4, 2025

यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा समय सारिणी जारी, जानिए कब से होंगी मुंशी-मौलवी और आलिम की परीक्षा - MADRASA BOARD EXAM SCHEDULE

यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा समय सारिणी जारी, जानिए कब से होंगी मुंशी-मौलवी और आलिम की परीक्षा - MADRASA BOARD EXAM SCHEDULE

परीक्षा के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. परीक्षा में लगभग 90 हजार छात्र-छात्राएं होंगे शामिल


लखनऊ:उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने 2025 में होने वाली मुंशी (सेकेण्डरी फारसी), मौलवी (सेकेण्डरी अरबी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी अरबी/फारसी) परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है. यह परीक्षाएं 17 से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेंगी.

मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी. पहली पाली सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी. हालांकि, शुक्रवार को केवल एक ही पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी. उन्होंने कहा कि मुंशी-मौलवी परीक्षाओं में कुल 6 प्रश्नपत्र होंगे, जबकि आलिम परीक्षा में 5 प्रश्नपत्र होंगे. परीक्षा में लगभग 90 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे.

मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की स्थापना की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. परीक्षा के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसके साथ ही मदरसा बोर्ड के अधिकारी लखनऊ से ऑनलाइन निगरानी करेंगे. परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड समय से पहले मदरसा बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे. यहां से छात्र-छात्राएं डाउनलोड कर सकेंगे. 

रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जाएं.

Monday, January 20, 2025

12वीं की प्रायोगिक परीक्षा अब एक से 16 फरवरी तक, यूपी बोर्ड ने परिवर्तित की प्रयोगात्मक परीक्षा की समय सारिणी

12वीं की प्रायोगिक परीक्षा अब एक से 16 फरवरी तक, यूपी बोर्ड ने परिवर्तित की प्रयोगात्मक परीक्षा की समय सारिणी

JEE मेंस के चलते यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एक्जाम की डेट में हुआ बदलाव


प्रयागराज : यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षाएं अब एक से 16 फरवरी तक होगी। पहले दो चरणों में 23 से 31 जनवरी और दूसरे चरण में एक से आठ फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं होनी थी। संशोधित समय सारिणी के अनुसार, अब पहले चरण में एक से आठ फरवरी और दूसरे चरण में नौ से 16 फरवरी तक प्रैक्टिकल कराए जाएंगे।

नौ से 16 फरवरी तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में परीक्षा होगी। एक से आठ फरवरी तक प्रयागराज,अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। 


बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि कुछ छात्रों के जरिए यह बात संज्ञान में आई थी कि जेईई मेन्स 22 से 31 जनवरी तक होने हैं। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा 23 से 31 जनवरी तक प्रस्तावित थे। छात्रहित में पहले चरण की परीक्षा नौ से 16 फरवरी तक कर दी गई है। इंटर विज्ञान वर्ग में रसायन विज्ञान में 1650937 व भौतिक विज्ञान में 1650482 परीक्षार्थी जबकि जीव विज्ञान में 1249485 विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षा देंगे।


Sunday, January 19, 2025

यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 का परीक्षा कार्यक्रम देखें, परीक्षाएं 24 फरवरी से प्रारम्भ होकर 12 मार्च 2025 को होंगी समाप्त। तिथिवार एवं विषयवार विस्तृत कार्यक्रम / विज्ञप्ति देखें

यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 का परीक्षा कार्यक्रम देखें, परीक्षाएं 24 फरवरी से प्रारम्भ होकर 12 मार्च 2025 को होंगी समाप्त। तिथिवार एवं विषयवार विस्तृत कार्यक्रम / विज्ञप्ति देखें



पृ०सं०ः मा०शि०प०/ समन्वय/164-5/ दिनांकः 18 नवम्बर, 2024







यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रमुख विषयों के बीच रहेगा गैप, मिलेगा विद्यार्थियों को तैयारी का मौका 

24 फरवरी से 12 मार्च तक 12 दिनों में पूरी होगी परीक्षा


20 नवंबर 2024

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी 2025 से शुरू होगी। परीक्षा के दौरान प्रमुख विषयों के बीच दो से तीन दिन का अंतर किया गया है। कुछ विषयों में इससे ज्यादा दिनों का भी अंतर है। इससे विद्यार्थियों को तैयारी करने का मौका मिलेगा।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बीते रोज बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया था। इसके अनुसार, बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक होगी। परीक्षा का कार्यक्रम बनाते समय इस बात का ध्यान रखा गया है कि बच्चों को तैयारी करने का मौका मिल जाए। साथ ही महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को अवकाश रहेगा। 

बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हाईस्कूल के हिंदी विषय से होगी और यह 24 फरवरी को है। इसके बाद गणित की परीक्षा एक मार्च को, विज्ञान की चार को, अंग्रेजी की सात को, कंप्यूटर की आठ को और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा मार्च में होगी।

वहीं इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा 24 फरवरी को दूसरी पाली में होगी। इसके बाद गणित और बायोलॉजी की परीक्षा तीन मार्च को, भौतिक विज्ञान की छह को, रसायन विज्ञान की आठ को और अंग्रेजी की परीक्षा 12 मार्च की होगी। इन मुख्य विषयों के बीच अंतर होने से विद्यार्थियों को रिवीजन करने में मदद मिलेगी। 


यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक, देखें जारी एक्जाम डेटशीट 


प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 को एक साथ शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी।

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सोमवार को परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसके साथ हाईस्कूल,इंटरमीडिए के 54,38,597 परीक्षार्थियों का समय सारिणी का इंतजार खत्म हो गया। बोर्ड ने इस बार पिछले साल की अपेक्षा 20 दिन पहले परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है, पिछले साल सात दिसंबर को परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया था।

2024 की तरह इस बार भी बोर्ड की परीक्षाएं 12 कार्य दिवसों में संपन्न होंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह साढ़े 8.30 से 11.45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे के मध्य होगी।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के पंजीकृत 54,38,597 परीक्षार्थियों में से 28,90,454 छात्र और 25,24,065 छात्राएं हैं। हाईस्कूल में 27,41,674 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 14,50,675 छात्र और 12,90,999 छात्राएं हैं। इंटर में 26,90,845 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 14,39,779 छात्र और 12,51,066 छात्राएं हैं। पहले दिन यानि 24 फरवरी 2025 को प्रथम पाली में सुबह 8.30 से 11.45 बजे हाईस्कूल में प्रारंभकि हिंदी और इंटर में सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। इसी दिन द्वितीय पाली में दोपहर 2 से 5.15 बजे तक हाईस्कूल की हेल्थ केयर और इंटर की सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी।


7657 स्कूल बनेंगे केंद्र

प्रयागराज। बोर्ड ने 7657 केंद्रों पर परीक्षा कराने का प्रस्ताव बनाकर जिलों को भेज दिया है। इसमें 940 राजकीय, 3512 सहायता प्राप्त (एडेड) के साथ 3205 वित्तविहीन कॉलेज शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षकों को 23 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की आपत्तियों के निस्तारण के लिए कहा गया है।


UP Board Exam 2025 Highschool & Intermediate datesheet यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम हुआ जारी, करें डॉउनलोड 








Tuesday, November 26, 2024

27 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं, देखें अधिकृत समय सारिणी

27 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं, हाईस्कूल, कक्षा 11 व 12 का परीक्षा कार्यक्रम जारी, 56,728 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण, तैयारियां तेज 


लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया गया। पूर्व मध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल), उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) और उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) की परीक्षाएं अगले वर्ष 27 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव शिव लाल के मुताबिक परीक्षाएं कुल नौ दिनों में संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा प्रथम की परीक्षाएं होंगी। दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक परीक्षाएं होंगी। 

उन्होंने बताया कि परीक्षा में कुल 56728 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 41,960 बालक और 14,768 बालिकाएं शामिल हैं। पूर्व मध्यमा द्वितीय में 24,583 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है जिनमें 18,403 लड़के और 6,180 लड़कियां हैं। उत्तर मध्यमा प्रथम में 19,724 विद्यार्थी पंजीकृत हैं जिनमें 14,549 बालक व 5,175 बालिकाएं शामिल हैं। उत्तर मध्यमा द्वितीय में 12,421 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है जिनमें 9008 बालक और 3413 बालिकाएं हैं।

यूपी बोर्ड की ही तर्ज पर इस बार संस्कृत बोर्ड के भी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। ऐसे विद्यालय जहां सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्डर हैं, उन्हें ही परीक्षा केंद्र बनाने में प्राथमिकता दी जा रही है। राजकीय माध्यमिक स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने में प्राथमिकता दी जा रही है। फिर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों और अंत में वित्तविहीन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। नकलचियों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी की जा रही है।

Saturday, April 6, 2024

यूपी बोर्ड : अगले साल फरवरी में ही होंगी 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी की नए सत्र की समय सारिणी

यूपी बोर्ड : अगले साल फरवरी में ही होंगी 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं,  माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी की नए सत्र की समय सारिणी



लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के नए सत्र की समय सारिणी जारी की है। विभाग के अनुसार अप्रैल माह से नए सत्र की शुरुआत हो गई है। 10वीं और 12वीं कक्षा की अक्तूबर महीने में छमाही परीक्षाएं होंगी, इस बार की तरह फरवरी माह में ही बोर्ड परीक्षाएं होंगी। 


नए सत्र 2024-25 में कक्षा नौवीं और 10वीं में 16 विषय  जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा में कुल 29  वैकल्पिक विषय पाठ्यक्रम में होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार नौवीं कक्षा की मई महीने में एमसीक्यू आधारित मासिक परीक्षा होगी, जून में ग्रीष्म अवकाश, जुलाई में वर्णनात्मक परीक्षा, अगस्त में आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा व अक्तूबर महीने में छमाही परीक्षा होगी। 


जनवरी में वार्षिक परीक्षा व मार्च में प्रगति-पत्र वितरण किया जाएगा। 10वीं कक्षा की जनवरी माह में प्री-बोर्ड की परीक्षा व फरवरी माह में बोर्ड की परीक्षा होगी। 11वीं कक्षा की अक्तूबर माह में छमाही परीक्षा जबकि जनवरी माह में वार्षिक परीक्षा होगी। 12वीं कक्षा में अक्तूबर महीने में छमाही की परीक्षा होगी। जनवरी महीने में प्री-बोर्ड की परीक्षा व फरवरी माह में बोर्ड परीक्षा होगी। 

Wednesday, December 13, 2023

CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, डॉउनलोड करें परीक्षा कार्यक्रम

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी की, एक ही तारीख पर नहीं पड़ेंगी अन्य परीक्षाएं, छात्रों को दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतर भी दिया गया, डेटशीट में प्रतियोगी परीक्षाओं का ध्यान रखा


नई दिल्ली/लखनऊ । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी। बारहवीं कक्षा की डेटशीट तैयार करते समय जेईई मेन सहित प्रतियोगी परीक्षाओं का भी बोर्ड ने ध्यान रखा है।


बोर्ड ने इस बाबत न केवल डेटशीट जारी की है, बल्कि इसको लेकर परिपत्र भी जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक डा. संयम भारद्वाज द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि डेट शीट तैयार करते समय बोर्ड ने कई प्रमुख मुद्दों का ध्यान भी रखा है। बोर्ड ने कहा है कि दोनों कक्षाओं मे एक छात्र द्वारा पेश किए जाने वाले दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतर दिया गया है।


परिपत्र के अनुसार बोर्ड ने ये डेट शीट 40,000 से अधिक विषयों के संयोजन को ध्यान में रखकर तैयार की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी छात्र की दो विषयों की परीक्षाएं एक ही तारीख पर न पड़ें। इस बार भी परीक्षा शुरू करने का समय सुबह 10.30 बजे है। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि डेटशीट काफी पहले इसलिए जारी कर दी जाती है ताकि छात्र अपनी परीक्षाओं की अच्छी तैयारी कर सकें।


एक जनवरी से शुरू होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि पहलेही  जारी कर दी है। ये प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक जनवरी से शुरू होंगी और 15 फरवरी को खत्म होंगी। बोर्ड की वेबसाइट पर सैंपल पेपर भी मौजूद है। छात्र सैंपल पेपर की जांच, उसका अभ्यास करने और अन्य जानकारी के लिए सीबीएसई की वेबसाइट cbseacademic.ac.in से मदद ले सकते हैं। इस पर सभी जानकारी साझा की गई हैं।



CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, डॉउनलोड करें परीक्षा कार्यक्रम


CBSE 10th 12th Exam Time-Table 2024 : सीबीएसई ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 15 फरवरी से होगी। बता दें,  कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। छात्र काफी लंबे समय से परीक्षा की डेटशीट का इंतजार कर रहे थे। जो छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह परीक्षा का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट  cbse.gov.in पर देख सकते हैं। वहीं परीक्षा के शेड्यूल के अनुसार कक्षा 10वीं-12वीं के पेपर सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। वहीं परीक्षाएं लगभग 47 दिनों तक चलेंगी।


बता दें, पिछले साल भी  दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हुई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च को और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल को समाप्त हुई थी। बता दें, कक्षा 12वीं की परीक्षा एंटरप्रेन्योरशिप, कोकबुक, कैपिटल मार्केट ऑप्शन और फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर परीक्षाओं के साथ शुरू होगी और 12वीं की परीक्षा इंफोर्मेशन प्रैक्टिस, कंप्यूटर साइंस और इंफोर्मेंशन टेक्नोलॉजी परीक्षाओं के साथ समाप्त होगी।


इसी के साथ कक्षा 12वीं की हिंदी कोर और हिंदी इलेक्टिव परीक्षाएं 19 फरवरी को आयोजित की जाएंगी। इंग्लिश कोर, इंग्लिश इलेक्टिव और इंग्लिश इलेक्टिव सीबीएसई (फंक्शनल इंग्लिश) परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी।


वहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन आयोजित होने वाले विषयों में पेंटिंग, राय, गुरुंग, तमांग और शेरपा शामिल हैं। संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी, 2024 को किया जाएगा। सभी लैग्वेंज पेपर 20 फरवरी, 2024 को आयोजित किए जाएंगे।


कक्षा 10वीं की हिंदी की परीक्षा 21 फरवरी और अंग्रेजी की परीक्षा 26 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। साइंस की परीक्षा 2 मार्च और सोशल साइंस की परीक्षा 7 मार्च 2024 को होगी।


गणित स्टैंडर्ड और बेसिक की परीक्षा 11 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आखिरी दिन कंप्यूटर एप्लीकेशन, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

जो उम्मीदवार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह इन दो वेबसाइट्स से कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट चेक कर सकते हैं।

cbse.gov.in
- cbse.nic.in


कक्षा 12वीं की डेटशीट यहां देखें।





कक्षा 10वीं की डेटशीट यहां देखें।