Tuesday, March 4, 2025
Friday, May 15, 2020

नेट की तिथि जल्द घोषित होगी, नवोदय विद्यालय की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर चुके शिक्षकों को लॉकडाउन के बाद मिलेगी नियुक्ति : केंद्रीय मंत्री निशंक
नेट की तिथि जल्द घोषित होगी : केंद्रीय मंत्री निशंक
नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। दरअसल, लॉकडाउन के चलते इसमें विलंब हो चुका है। वेबिनार के जरिये शिक्षकों को संबोधित करते हुए निशंक ने गुरुवार को यह बात कही।
शिक्षकों से संवाद के दौरान उन्होंने ‘आचार्य देवो भव:' का संदेश दिया और लॉकडाउन के इस मुश्किल समय में देश सेवा करने और लोगों को जागरूक करने के लिए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। वेबिनार से बड़ी संख्या में अध्यापक जुड़े और केंद्रीय मंत्री से सवाल भी पूछे। केंद्रीय मंत्री ने इस वेबिनार के दौरान दो बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि बहुत जल्द नेट की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। दूसरे प्रश्न के जवाब में कहा कि नवोदय विद्यालय की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर चुके शिक्षकों को लॉकडाउन के बाद नियुक्ति मिल जाएगी।
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल के दौरान सभी डॉक्टरों और पुलिस वालों को धन्यवाद कर रहे हैं लेकिन शिक्षकों ने भी फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं की तरह ही काम किया। उनके काम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वे छात्रों को मिड डे मील पहुंचाने, ऑनलाइन शिक्षण, लोगों तक खाने-पीने की सामग्री पहुंचाने आदि तरीके से देश सेवा कर रहे हैं।

Sunday, July 14, 2019
Saturday, July 13, 2019
Wednesday, July 3, 2019
Thursday, June 20, 2019
Tuesday, May 7, 2019
Tuesday, March 12, 2019
Friday, March 1, 2019
Friday, February 15, 2019
Thursday, February 14, 2019
Monday, February 4, 2019
Tuesday, December 18, 2018
Monday, December 10, 2018
Monday, November 19, 2018
Monday, November 12, 2018
Saturday, November 10, 2018
Wednesday, October 24, 2018

प्रयागराज सहित सात जिलों में अटका केंद्र निर्धारण, यूपी टीईटी 2018 के लिए परीक्षा केंद्र तय करने में लेटलतीफी जारी
प्रयागराज सहित सात जिलों में अटका केंद्र निर्धारण, यूपी टीईटी 2018 के लिए परीक्षा केंद्र तय करने में लेटलतीफी जारी
प्रयागराज : उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 यानी यूपी टीईटी की तारीख का एलान मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुआ है इसके बाद भी परीक्षा केंद्र तय करने में लेटलतीफी जारी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों ने जिलाधिकारी के अनुमोदन को भेजी गई परीक्षा केंद्रों की सूची परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को भेजी है लेकिन, प्रयागराज सहित सात जिले कुल केंद्रों का अब तक नाम नहीं बता सके हैं। इससे प्रवेशपत्र जारी करने की प्रक्रिया में विलंब हो रहा है।
यूपी टीईटी आगामी 18 नवंबर को होना प्रस्तावित है। इसमें करीब 18 लाख से अधिक अभ्यर्थी हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने 17 अक्टूबर को ही सभी जिलों को अभ्यर्थियों की सूची भेजकर 22 अक्टूबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी कई जिले मंगलवार को भी अभ्यर्थियों की संख्या पूछते रहे। तमाम जिला विद्यालय निरीक्षकों ने कहा कि केंद्रों की लिस्ट जिलाधिकारी के अनुमोदन को भेजी गई है, अभी फाइनल संख्या कैसे बता सकते हैं।
वहीं, आगरा, प्रयागराज, गाजीपुर, कौशांबी, रायबरेली, शाहजहांपुर व सिद्धार्थनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक केंद्रों की अनुमानित संख्या तक नहीं बता सके। सचिव ने कहा है कि अब वह बुधवार को केंद्र फाइनल करके सूची भेजेंगे, जो जिले बुधवार को भी केंद्रों की सूची नहीं भेजेंगे, उनकी लिस्ट शासन को भेजी जाएगी। ज्ञात हो कि 30 अक्टूबर तक वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र अपलोड करने की समय सीमा तय है।
Wednesday, August 1, 2018

यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम जारी, 56 हजार अभ्यर्थी हुए सफल
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) का परिणाम जारी कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब परीक्षा के तीसरे सप्ताह में ही परिणाम आ गया हो। 55,872 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। इनमें से 3929 अभ्यर्थियों का चयन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए भी हुआ है।
विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए सीबीएसई द्वारा नेट का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष आठ जुलाई को 84 विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 91 शहरों में 2082 केंद्रों पर नेट का आयोजन हुआ था। 11,48235 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जबकि दो प्रश्नपत्रों में कुल 859498 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। इनमें कुल 55,872 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। इस वर्ष नेट के प्रारूप में बदलाव किया गया था।
















