DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label बहराइच. Show all posts
Showing posts with label बहराइच. Show all posts

Friday, April 10, 2026

बेसिक शिक्षकों ने की आकांक्षी जनपद से वरिष्ठता के आधार पर स्थानांतरण की मांग

बेसिक शिक्षकों ने की आकांक्षी जनपद से वरिष्ठता के आधार पर स्थानांतरण की मांग

बहराइच। पिछले 10 से 15 वर्षों से बहराइच जनपद में कार्यरत शिक्षकों ने आज दिनांक 09 04 2026 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ को जिलाधिकारी महोदय बहराइच के माध्यम से बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण में भारांक नीति को समाप्त करके बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के नियम-22 के अनुसार वरिष्ठता आधारित अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण करने के सम्बन्ध में ज्ञापन कार्यक्रम दिया।


ज्ञापन के माध्यम से बहराइच के शिक्षकों ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय से विनम्र निवेदन किया कि विगत 10 से 15 वर्षों से अधिक समय से आकांक्षी जनपदों सहित अन्य जनपदों से भारांक नीति के कारण सेवा में वरिष्ठ शिक्षकों का स्थानान्तरण गृह जनपद में नहीं हो पा रहा है।जबकि कनिष्ठ शिक्षक लाभान्वित हो जा रहे हैं।

भारांक नीति से वरिष्ठ शिक्षको के संविधान प्रदत्त समानता के अधिकार अनुच्छेद 14, 15, और 16 का हनन हो रहा है।शिक्षक लक्ष्मीकांत दुबे ने बताया कि यदि भारांक नीति समाप्त न की गई तो पीड़ित शिक्षक पूरे सेवा काल में स्थानानारण से वचित रहेंगे।विजय पाण्डेय ने बताया कि आकांक्षी जनपदों से 2018 और 2020 में अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध था और शासन द्वारा जारी ट्रासफर नीति में यह कहा गया था कि दो वर्ष के अंदर विकल्प लेकर ट्रांसफर कर दिया जाएगा लेकिन अभी भी सभी ट्रांसफर से वंचित है।

दीपक यादव ने बताया कि आकांक्षी जनपदों में कार्यरत शिक्षकों का परिवार ट्रांसफर न होने से अत्याधिक पीड़ा से गुजर रहा है।राजकुमार सिंह ने बताया कि माता-पिता उम्र के इस पड़ाव पर है कि पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ती जा रही है जिसरो अत्यधिक तनाव पूर्ण स्थिति होती जा रही है।

आकांक्षी जनपद बहराइच के शिक्षकों ने कहा कि अंतर्जनपदीय स्थानांतरण वरिष्ठता के क्रम में प्रत्येक वर्ष किए जाए जो कि 2023 से नहीं किए गए है, उक्त के सम्बंध में शिक्षकों ने अवगत कराया कि पूर्व में हुए अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में जिन शिक्षकों के पास भारांक नहीं रहे है। उनमें से किसी भी शिक्षक का स्थानांतरण नहीं हुआ जबकि उनकी सेवा का अंतर जनपदीय स्थानांतरण का लाभ प्राप्त कर चुके शिक्षकों से अधिक है। उसका कारण भारांक का न होना है।

शिक्षकों ने सरकार से निवेदन किया कि इसी वर्ष मई माह में आवेदन लेकर अंतर्जनपदीय स्थानांतरण किए जाए जिससे कि हम अपने गृह जनपद या उसके नजदीक के जनपद में पहुँच कर पूर्ण मनोयोग से कार्य कर सके एवं परिवार का सहयोग कर सके।

इस ज्ञापन कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत दुबे, आलोक सिंह, विजय पाण्डेय, सुनील परिहार, प्रवीण सिंह, शैलेन्द्र मौर्य, पवन दुबे, नितिन शर्मा, दीपक यादव, आशीष मिश्रा, के साथ सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Wednesday, November 8, 2023

बहराइच की डीएम का विद्यालय निरीक्षण हुआ वायरल, विद्यालय की समस्याओं के लिए वास्तविक जिम्मेदारों पर कार्यवाही से निरीक्षण बना बेसिक शिक्षकाें के मध्य चर्चा का विषय

बहराइच की डीएम का विद्यालय निरीक्षण हुआ वायरल, विद्यालय की समस्याओं के लिए वास्तविक जिम्मेदारों पर कार्यवाही से निरीक्षण बना बेसिक शिक्षकाें के मध्य चर्चा का विषय


⚫ विद्यालय में गंदगी तो जिम्मेदार - सफाई कर्मचारी (निलंबित)

⚫ विद्यालय में फल नहीं बटा तो जिम्मेदार - ग्राम प्रधान (ग्राम प्रधान के अधिकार सीज)

⚫ विद्यालय परिसर के आंगनबाड़ी में बच्चे कम तो जिम्मेदार - सुपरवाइजर और डीपीओ के विरुद्ध कार्यवाही

⚫ विद्यालय परिसर में हैंडपंप खराब तो जिम्मेदार - सचिव और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)



बहुत दिन बाद ऐसा निरीक्षण देखने को मिला जिसमें निरीक्षण तो विद्यालय का हुआ लेकिन कार्रवाई विद्यालय स्टाफ के अलावा वास्तविक जिम्मेदारों पर हुई।                                        



विद्यालय में गंदगी देख भड़कीं डीएम, सफाई कर्मचारी निलंबित

बहराइच। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के दो विद्यालय व परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का सोमवार को निरीक्षण करने पहुंची डीएम मोनिका रानी गंदगी के बीच बच्चों की कक्षाएं संचालित होने पर कड़ा रुख अपनाया।


सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। फल वितरण न होने, पंचायत भवन में तालाबंदी पर एडीओ पंचायत, सचिव, सुपरवाइजर संग ग्राम प्रधान से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। लापरवाह अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर कड़ी कार्रवाई करने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। डीएम सीधे प्राथमिक विद्यालय सौगहना पहुंची। परिसर में चारों ओर फैली गंदगी पर उनकी नजर पड़ी। 


प्रधान शिक्षिका से सफाई न होने की वजह पूछी। सफाई कर्मी के न आने की बात सुनकर डीपीआरओ को तत्काल कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। एमडीएम के मेन्यू की जांच किया । मेन्यू के अनुसार रोटी व सब्ज़ीयुक्त दाल के स्थान पर दाल व चावल बनाया गया था। दाल की गुणवत्ता भी खराब मिली। बच्चों की ओर से कई माह से फल न बांटे जाने ने का खुलासा किया गया। 


डीएम ने कड़ी नाराज़गी जाहिर किया। डीपीआरओ से ग्राम प्रधान का स्पष्टीकरण प्राप्त के निर्देश दिए। कहा कि जवाब सही न होने पर तत्काल अधिकार सीज कराएं। परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर सुपरवाइजर के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश डीपीओ को दिया। 


पंचायत भवन बन्द रहा हैण्डपम्प खराब पाया गया। डीएम एडीओ पंचायत व ग्राम सचिव पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि किसी भी दशा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारी कार्रवाई से नहीं बचेंगे। ऐसे लोगों को चिंहित कर विभागीय कार्रवाई को लेकर शासन को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।


Friday, July 15, 2022

बहराइच : संगठनों हेतु आयोजित बैठक में बैठने का उचित स्थान नहीं होने पर प्रश्न करने पर बैठक से चले जाने की कहने वाले बीएसए से स्पष्टीकरण तलब, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की शिकायत पर हुई कार्यवाही

बहराइच : संगठनों हेतु आयोजित बैठक में बैठने का उचित स्थान नहीं होने पर प्रश्न करने पर बैठक से चले जाने की कहने वाले बीएसए से स्पष्टीकरण तलब, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की शिकायत पर हुई कार्यवाही





Saturday, May 28, 2022

बहराइच : रिक्त ARP पदों पर चयन हेतु विज्ञप्ति जारी

बहराइच : रिक्त ARP पदों पर चयन हेतु विज्ञप्ति जारी




जनपद में एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) विज्ञप्ति जारी


Monday, October 4, 2021

बहराइच : KGBV में शिक्षकों के चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

बहराइच : KGBV में शिक्षकों के चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें।


Sunday, July 18, 2021

बहराइच : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

बहराइच : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें।

Wednesday, June 30, 2021

परिषदीय स्कूलों का बिजली बिल अब पंचायत करायेगी जमा

परिषदीय स्कूलों का बिजली बिल अब पंचायत करायेगी जमा


बहराइच : परिषदीय स्कूलों के बकाया बिजली के बिल ग्राम पंचायत सचिव जमा कराएंगे। इसको लेकर ब्लाक व पंचायतीराज विभाग को पत्र भेजकर निर्देशित किया जाएगा। प्रधानाध्यापकों की ओर से ग्राम पंचायत सचिवों को स्कूलों का बकाया बिजली बिल उपलब्ध करा दिया गया है। यदि जल्द बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया तो विभाग स्कूलों की बिजली काट सकता है।


जिले के 15 विकास खंडों में तकरीबन 1834 प्राथमिक विद्यालय, 382 जूनियर विद्यालय व 606 संविलियन विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में विद्युतीकरण कर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन विद्यालयों के बिजली का बिल भुगतान करने में विभाग की उदासीनता उजागर हुई। ऐसे में बिजली विभाग ने जल्द बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है।


ङोलनी पड़ेगी परेशानी: वर्तमान में स्कूलों में पठन-पाठन भले ही बंद है, लेकिन एक जुलाई से शिक्षक व कर्मी विभागीय कामकाज करने के लिए आएंगे। बिजली के अभाव में उन्हें परेशानी ङोलनी पड़ सकती है।


बिजली कटने से गहराएगा पेयजल संकट: जिले में कई परिषदीय स्कूल ऐसे हैं, जहां पानी के लिए मोटर अथवा सबमर्सिबल पंप लगाए गए हैं। यदि स्कूलों का कनेक्शन कटा तो पेयजल का संकट भी गहरा सकता है। ऐसे में बिजली बिल जमा कराने में शिक्षा विभाग व ग्राम पंचायत को सक्रियता दिखानी होगी, ताकि कनेक्शन विच्छेद की नौबत न आए।


शासनादेश के क्रम में बकाया बिजली का बिल ग्राम पंचायत सचिवों को उपलब्ध कराए जाएंगे तथा समय से भुगतान भी कराया जाएगा। - उदयराज यादव, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी

Thursday, June 3, 2021

जल्द शुरू हो परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति, हजारो पद रिक्त

जल्द शुरू हो परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति,  हजारो पद रिक्त

बहराइच । परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया को जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर बुधवार को शिक्षक संगठन ने बीएएसए को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन कार्यक्रम की अगुवाई प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद मोहन पाठक ने की ।


जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार पाठक ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति 2013 के बाद से नहीं हुई है। यही नहीं 1998 तक नियुक्त व पदोन्नति प्राप्त प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों व जूनियर के सहायक अध्यापकों को जूनियर विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर भी पदोन्नत नहीं किया गया है। जबकि प्रधानाध्यापक के हजारों पद रिक्त है। ऐसे में विभाग को तत्काल पदोन्नति शुरू करे। इस दौरान विजय कुमार उपाध्याय, सुनील कुमार मिश्र, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।


Sunday, May 16, 2021

बहराइच : अवशेष ARP चयन के सम्बन्ध में विज्ञप्ति जारी

बहराइच : अवशेष ARP चयन के सम्बन्ध में विज्ञप्ति जारी 



Wednesday, January 27, 2021

बहराइच : स्थानान्तरित जनपद में कार्यमुक्त किये जाने से पूर्व उसी पद अथवा पदानवत किये जाने के सम्बन्ध में जनपदों में अद्यतन तक की गयी पदोन्नति की दिनांक की जानकारी के सम्बन्ध में

बहराइच : स्थानान्तरित जनपद में कार्यमुक्त किये जाने से पूर्व उसी पद अथवा पदानवत किये जाने के सम्बन्ध में जनपदों में अद्यतन तक की गयी पदोन्नति की दिनांक की जानकारी के सम्बन्ध में।



Wednesday, January 13, 2021

बहराइच : जनपदीय वार्षिक अवकाश तालिका जारी, देखें

जनपदीय वार्षिक अवकाश तालिका जारी, देखें

Monday, October 19, 2020

बहराइच : समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना के अन्तर्गत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (NISHTHA) के संचालन के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश

बहराइच : समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना के अन्तर्गत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (NISHTHA) के संचालन के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश


Friday, September 11, 2020

बहराइच : ARP के अवशेष पदों पर चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

बहराइच : ARP के अवशेष पदों पर चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें।


Saturday, January 25, 2020

बहराइच : ARP के अवशेष पदों पर चयन हेतु पुनः विज्ञप्ति जारी, देखें

बहराइच : ARP के अवशेष पदों पर चयन हेतु पुनः विज्ञप्ति जारी, देखें।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Monday, December 23, 2019

बहराइच : वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा आयकर आगणन वर्ष 2019-20 के सम्बन्ध में निर्देश जारी, देखें

बहराइच : वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा आयकर आगणन वर्ष 2019-20 के सम्बन्ध में सामान्य निर्देश जारी, देखें

Friday, December 20, 2019

बहराइच : 01 से 12 तक के विद्यालयों में 21/12/19 को अवकाश घोषित, आदेश देखें

बहराइच : 01 से 12 तक के विद्यालयों में 21/12/19 को अवकाश घोषित, आदेश देखें

Wednesday, December 11, 2019

बहराइच : अंशकालिक अनुदेशकों के जनपद के अंदर विद्यालय परिवर्तन के सम्बन्ध में विज्ञप्ति/निर्देश जारी, देखें

बहराइच : अंशकालिक अनुदेशकों के जनपद के अंदर विद्यालय परिवर्तन के सम्बन्ध में विज्ञप्ति/निर्देश जारी, देखें।






 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Tuesday, December 10, 2019

बहराइच : ARP पद पर चयन हेतु करें आवेदन, विज्ञप्ति जारी, देखें

बहराइच : ARP पद पर चयन हेतु करें आवेदन, विज्ञप्ति जारी, देखें।






 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Saturday, November 2, 2019

बहराइच : एआरपी पद के चयन के लिए विज्ञप्ति जारी, देखें

बहराइच : एआरपी पद के चयन के लिए विज्ञप्ति जारी, देखें।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Friday, November 1, 2019

बहराइच : 100 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ट्रस्ट के माध्यम से टेबलेट वितरित किये जाने के सम्बन्ध में

बहराइच : 100 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ट्रस्ट के माध्यम से टेबलेट वितरित किये जाने के सम्बन्ध में