Showing posts with label कौशाम्बी. Show all posts

Sunday, August 30, 2020

कौशाम्बी : अब देखी जाएगी कायाकल्प में हुए काम की हकीकत, बीएसए ने सत्यापन के लिए जारी किया निर्देश
कौशाम्बी : अब देखी जाएगी कायाकल्प में हुए काम की हकीकत, बीएसए ने सत्यापन के लिए जारी किया निर्देश।
जिले के परिषदीय स्कूलों के सुंदरीकरण व मरम्मत का कार्य कायाकल्प योजना से कराने के बाद अब इन कार्यों की जांच होगी। शासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सत्यापन का निर्देश दिया है।
जिले के परिषदीय स्कूलों के सुंदरीकरण व मरम्मत का कार्य कायाकल्प योजना से कराने के बाद अब इन कार्यों की जांच होगी। शासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सत्यापन का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में कराए गए कार्यों की जांच अपने स्तर से कर ले। बाद में किसी प्रकार की शिकायत मिली तो रिपोर्ट लगाने वाले प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जनपद के 1165 परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प योजना से ग्राम पंचायतों ने सुंदरीकरण व मरम्मत का कार्य कराया था। इसमें ग्राम निधि के लाखों रुपये खर्च हुए। अब राज्य परियोजना निदेशक ने कायाकल्प के तहत हुए कार्यों के सत्यापन का फैसला लिया है। इसको लेकर निदेशक ने डीएम व बीएसए को पत्र भेजा है। जल्द ही स्कूलों में जांच होगी। जांच में जिन विद्यालयों की स्थिति खराब मिलेगी, उनकेप्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई होगी। जांच से पूर्व बीएसए ने सभी शिक्षकों को अपने स्तर से एक बार स्कूल की स्थिति का मूल्यांकन का निर्देश दिया है। बीएसए ने बताया कि सभी स्कूलों की जांच 33 बिदुओं पर होगी जिसमें स्कूल में पेयजल, बालक व बालिका के लिए अलग-अलग क्रियाशील शौचालय, मल्टीपल हैंड वाशिंग यूनिट, रसोईघर, क्लास रूम की फर्श पर टाइल, रंगाई-पोताई, दिव्यांग सुलभ रैंप व रेलिग, वायरिग, विद्युत उपकरण, स्कूल में तैनात शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों की संख्या, छात्रों की उपस्थिति, लर्निंग आउटकम प्रशिक्षण की निगरानी, रेमेडियल क्लास का संचालन, यूनिफार्म, किताबों का वितरण आदि बिदु शामिल हैं।

Wednesday, August 5, 2020

कौशाम्बी : खण्ड शिक्षाधिकारी सिराथू निकले कोरोना पॉजिटिव, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित समस्त खण्ड शिक्षाधिकारी हुए होम क्वारन्टीन
कौशाम्बी : खण्ड शिक्षाधिकारी सिराथू हुए कोरोना पॉजिटिव, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित समस्त खण्ड शिक्षाधिकारी हुए होम क्वारन्टीन।
मंझनपुर : दोआबा में कोरोना का संक्रमण रफ्तार पकड़ने लगा है। मंगलवार को चायल विधायक और खंड शिक्षाधिकारी सिराथू समेत 14 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले।
सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि एंटीजन की जांच में आठ लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में चायल क्षेत्र के विधायक समेत तीन सिराथू क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी समेत चार व मूरतगंज के एक व्यक्ति समेत आठ लोग शामिल हैं। विधायक व खंड शिक्षा अधिकारी को होम आइसोलेशन की इजाजत दे दी गई है।
खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की खबर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत जिलेभर के सभी बीईओ ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने हाल ही में संपर्क में आए लोगों से जल्द से जल्द कोविड जांच कराने के साथ ही होम क्वारंटीन की सलाह दी है।

Thursday, July 30, 2020

शिक्षक से रुपये मांगे जाने का वीडियो वायरल, कौशाम्बी बीएसए ने शुरू कराई जांच
शिक्षक से रुपये मांगे जाने का वीडियो वायरल, कौशाम्बी बीएसए ने शुरू कराई जांच।
कौशाम्बी : बीआरसी मूरतगंज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दो कर्मचारी एक शिक्षक से कमीशन की बात कर रहे हैं। इसके अलावा एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें महिला कर्मी शिक्षक से रुपये देने को कह रही है। वीडियो व वीडियो वायरल होने से विभाग में खलबली मच गई है।
बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करा दी है। वायरल वीडियो व ऑडियो के निशाने पर मूरतगंज एसडीआई हैं। आरोप है कि उन्हीं के लिए रुपया वसूला जा रहा है।
मूरतगंज एसडीआई रमेश पटेल अर्से से यहां तैनात हैं। इनके खिलाफ पहले भी कई शिकायत हो चुकी है। एक शिक्षिका ने भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन एसडीआई के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो दिन पहले सोशल मीडिया में मूरतगंज बीआरसी का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो एक शिक्षक ने बनाया है। शिक्षक के सामने कुर्सी पर बैठे पुरुष व महिलाकर्मी जांच के नाम पर रुपये देने की बात कर रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि रुपया इसलिए लिया जा रहा है कि जांच नहीं होगी। शिक्षक सवाल करता है कि यदि वह उनको रुपये दे देगा तो जिले की टीम आएगी तब क्या होगा? इसे लेकर रुपया वसूलने वाले उसको समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि सब मैनेज हो जाएगा।
यह भी बताया जा रहा है कि रुपया कम पड़ने पर अभी उसने साहब को अपनी जेब से दिया है।अब वह उसकी भरपाई कर रहा है। इसके बाद शिक्षक ने पर्स दिखाते हुए कहता है कि इतना ही है। पांच सौ रुपया उसको दे दिया जाए। वीडियो से साफ है कि वसूली को ही लेकर शिक्षक को बुलाया गया था। वसूली कितने लोगों से हुई है, इसका रजिस्टर भी कर्मचारी दिखाता है। यह रजिस्टर भी वीडियो में है। इसके तुरंत बाद एक वीडियो वायरल हो जाता है, जिसमें महिला कर्मचारी रुपये की मांग करती है। इससे बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मची है। बीएसए ने माले की जांच शुरू करा दी है।
वायरल वीडियो काफी पुराना है। वीडियो में फिलहाल एसडीआई की भूमिका स्पष्ट नहीं है। वीडियो में भी जो लोग हैं, उनकी तस्दीक कराई जा रही है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। SO
राजकुमार पंडित, बीएसएफ

Friday, July 24, 2020

कौशाम्बी : डिप्टी सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शिक्षक सस्पेंड, सोशल मीडिया में वायरल हुआ था आडियो
कौशाम्बी : डिप्टी सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शिक्षक सस्पेंड, सोशल मीडिया में वायरल हुआ था आडियो।
कौशाम्बी :: विकास खंड कड़ा के प्राथमिक विद्यालय सौरई बुजुर्ग में तैनात शिक्षक अजय साहू को डिप्टी सीएम समेत स्थानीय भाजपा नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। एक भाजपा नेता की तहरीर व वायरल आडियो के आधार पर कड़ा कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, बीएसए ने आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। वीडियो सोशल साइट पर वायरल होने पर हड़कंप मच गया।
कड़ा के प्राथमिक विद्यालय सौरई बुर्जुग में तैतान शिक्षक अजय कुमार साहू का एक वीडियो बुधवार को सोशल साइट पर वायरल हो गया। उसकी आवाज किसी के साथ बात करते हुए सुनाई पड़ रही है आडियो में वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, भाजपा नेता धर्मराज मौर्या के साथ ही स्थानीय कई सत्ताधारी दल के नेताओं का नाम लेते हुए अपशब्द कह रहा है। इस मामले की तहरीर भाजपा नेता धर्मराज मौर्या ने कड़ा कोतवाली में दी। पुलिस ने तहरीर व वायरल आडियो के आधार पर गुरुवार को आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल राकेश तिवारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ वायरल आडियो और एफआईआर को आधार मानकर बीएसएफ राजकुमार पंडित ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि तक शिक्षक को सरसवां ब्लॉक के बरौला प्राइमरी स्कूल से संबद्ध करने के साथ ही बीएसए ने प्रकरण की जांच के लिए दो खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम गठित कर दी है।
जालसाजी में पकड़ी गई एक और शिक्षिका, रोका वेतन
मंझनपुर : परिषदीय स्कूलों में जालसाजी कर नौकरी करने वाले शिक्षकों की फेहरिश्त बढ़ती जा रही है। जिले के मूरतगंज विकासखंड क्षेत्र में एक और जालसाज शिक्षिका पकड़ी गई। भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से जारी बीएड की फेंक डिग्री लगाकर नौकरी करने वाली इस शिक्षिका के वेतन आहरण पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही संबंधित शिक्षण संस्थाओं को इसके अभिलेखों को सत्यापन कराने के लिए भेज दिया गया है।

Saturday, July 4, 2020

कौशाम्बी : फर्जीवाड़े में महिला समेत दो शिक्षक बर्खास्त, होगी वेतन रिकवरी
कौशाम्बी : फर्जीवाड़े में महिला समेत दो शिक्षक बर्खास्त, होगी वेतन रिकवरी।
मंझनपुर : फर्जी मार्कशीट पर नौकरी करने वाले शिक्षकों पर लगातार गाज गिर रही है। दो और शिक्षकों को बीएसए ने शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया। इनमें एक महिला शिक्षक भी शामिल है दोनों पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात हैं। अब इस रिकवरी की तैयारी हो रही है। चाय के हमीरपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात सीमा यादव की मार्कशीट संदिग्ध थी। इनके मूल अभिलेखों की जांच चल रही थी। एसआईटी जांच में खुलासा हुआ कि सीमा यादव की बीएड की डिग्री फर्जी है। सीमा यादव ने भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की बीएड की डिग्री लगाई थी। इसी तरह कौशाम्बी ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सचवारा में तैनात राजेश शुक्ला की भी डिग्री फर्जी मिली है। इनकी भी बीएड की डिग्री आगरा विवि की थी। आरोप तय होने पर बीएसए राजकुमार पंडित ने दोनों को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही रिकवरी की कार्रवाई शुरू करा दी है।
चार अध्यापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
कोरांव : प्रदेश में फर्जी शिक्षिका की चल रही जांच के क्रम में शुक्रवार को कोरांव के भी चार अध्यापक ऐसे पाये गये जिन्होंने अभिलेखों में हेराफेरी कर परिषदीय अध्यापक की नौकरी प्राप्त कर ली। बीएसएफ के आदेश पर बीईओ कोरांव ने चारों अध्यापकों के खिलाफ कोरांव थाने में तहरीर दी है। बीईओ सीताराम यादव के अनुसार जिन चार अध्यापकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, उनमें प्रधानाध्यापक पीयूष कुमार तिवारी, महेश कुमार सिंह प्रावि सिपौवा निवासी रेही कला अरैल, विजय कुमार प्रावि खजुरी प्रथम शामिल है।

Saturday, January 11, 2020
Monday, January 6, 2020
Friday, December 20, 2019
Wednesday, December 18, 2019
Sunday, November 10, 2019
Wednesday, August 28, 2019
Sunday, August 4, 2019
Saturday, July 27, 2019
Monday, July 15, 2019
Saturday, April 27, 2019
Monday, March 25, 2019
Thursday, February 14, 2019
Monday, February 11, 2019
Subscribe to:
Posts (Atom)