DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label नवीनीकरण. Show all posts
Showing posts with label नवीनीकरण. Show all posts

Thursday, May 7, 2026

नवीनीकरण न करना मनमाना व न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध, स्कूलों में छात्रों की संख्या में गिरावट के लिए सिर्फ अनुदेशक जिम्मेदार नहीं : हाईकोर्ट

नवीनीकरण न करना मनमाना व न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध, स्कूलों में छात्रों की संख्या में गिरावट के लिए सिर्फ अनुदेशक जिम्मेदार नहीं : हाईकोर्ट

देखें हाईकोर्ट ऑर्डर 

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि किसी विद्यालय में छात्रों की संख्या में कमी के लिए केवल अंशकालिक अनुदेशकों को जिम्मेदार ठहराना अनुचित है। अगर किसी स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या कम हो जाती है तो इसके लिए सभी सभी शिक्षकों को जिम्मेदार माना जा सकता है, सिर्फ अनुदेशकों को नहीं। ऐसे में छात्रों की संख्या में कमी के आधार पर अंशकालिक अनुदेशकों की सेवा का नवीनीकरण न करना मनमाना और न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है। यह आदेश न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की पीठ ने कानपुर देहात निवासी मनोज कुमार व 57 अन्य की याचिका पर दिया है। 

यह मामला विभिन्न जिलों में कार्यरत उन अंशकालिक अनुदेशकों से जुड़ा है जिनकी नियुक्ति शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कला, स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों के लिए की गई थी।

वर्ष 2013 के शासनादेश के तहत नियुक्त इन अनुदेशकों की सेवाओं को विभाग ने इस आधार पर समाप्त कर दिया था कि संबंधित विद्यालयों में छात्र संख्या 100 के निर्धारित मानक से कम हो गई है। याचिकाकर्ताओं ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। याची अधिवक्ता ने दलील दी कि 31 जनवरी 2013 के मूल शासनादेश में नवीनीकरण के लिए छात्र संख्या की कोई अनिवार्य शर्त नहीं जोड़ी गई और संतोषजनक सेवा के बावजूद अनुदेशकों हटाना गलत है। 


हाईकोर्ट ऑर्डर 👇 


Thursday, June 15, 2023

2852 अंशकालिक अनुदेशकों के समायोजन का फरमान, दो बिन्दुओं पर स्थिति अभी साफ नहीं

2852 अंशकालिक अनुदेशकों के समायोजन का फरमान, दो बिन्दुओं पर स्थिति अभी साफ नहीं




प्रयागराज : शैक्षणिक सत्र 2023-24 की प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हुई और प्रदेशभर के उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत 2852 अंशकालिक अनुदेशकों के समायोजन का फरमान आ गया। महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद ने 31 अगस्त 2022 की छात्रसंख्या के आधार पर चिह्नित कला, कार्य शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा के सरप्लस अनुदेशकों का समायोजन दूसरे स्कूलों में करने के आदेश दिए हैं। इसमें दो बिन्दुओं पर विवाद की स्थिति है।


एक तो पुरानी छात्रसंख्या के आधार पर वर्तमान में समायोजन का औचित्य क्या है। या तो नया सत्र शुरू होने से पहले समायोजन कर देना चाहिए था या फिर वर्तमान सत्र में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 सितंबर की छात्रसंख्या के आधार पर समायोजन की कार्रवाई की जाती। 


दूसरी बात है कि शासनादेश में यह साफ नहीं है कि दूसरे स्कूलों में वांछित अनुदेशकों से अधिक संख्या सरप्लस की होती है तो अतिरिक्त अनुदेशक कहा जाएंगे। उदाहरण के तौर पर किसी जिले में शारीरिक शिक्षा के सरप्लस अनुदेशक दस हैं और छह स्कूलों में ही अनुदेशकों की आवश्यकता है तो बचे हुए चार अनुदेशकों का क्या होगा। उनके अनुबंध का नवीनीकरण होगा या नहीं। चिह्नित सूची के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में 647 कार्य शिक्षा, एक हजार कला और 1205 अनुदेशक सरप्लस हैं।


छात्रसंख्या 100 से कम होने पर केवल अनुदेशकों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें दूसरे स्कूलों में जबरन भेजना अनुचित और एकतरफा है। इसके लिए अन्य स्टाफ की भी जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाए। भोलानाथ पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष, उच्च प्राथमिक अनुदेशक कल्याण समिति

Friday, June 9, 2023

बेसिक शिक्षा : अनुदेशकों की स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू

बेसिक शिक्षा : अनुदेशकों की स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू


प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अनुदेशकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा के निर्देश पर अनुदेशकों के स्कूल बदले जाने हैं। इसके लिए आवेदन शुरू हो चुका है। स्थानांतरण का काम सॉफ्टवेयर के जरिए एनआईसी करेगा।


🔴 ऑनलाइन आवेदन साइट हुई लाइव 

👉 http://samagrashikshaup.upsdc.gov.in/ApplicantLogin_intra.aspx



🔴 क्लिक करके अनुदेशक ट्रांसफर और नवीनीकरण से जुड़े सभी जरूरी आदेश देखें।


पहले चरण की स्थानांतरण प्रक्रिया में 100 से कम बच्चों वाले उच्च प्राथमिक स्कूलों के अनुदेशकों का स्थानांतरण होगा। 10 जून तक होने वाले आवेदन में इन्हें पांच स्कूलों का विकल्प भरना है। एनआईसी की तरफ से 15 जून तक इनके अनुबंध नवीनीकरण और स्कूल में नियुक्ति की सूची जारी की जाएगी। 


दूसरे चरण में 18 से 21 जून तक 100 से ज्यादा बच्चों वाले स्कूल के अनुदेशकों का अनुबंध नवीनीकरण और स्थानांतरण होगा। इनकी सूची 25 जून को जारी होगी। 


आपसी सहमति के आधार पर अनुदेशकों का स्थानांतरण तीसरे चरण में कराया जाएगा। इसके लिए 26 से 28 जून तक आवेदन और 30 जून को अनुबंध और स्थानांतरण सूची जारी होगी।


Saturday, May 29, 2021

महराजगंज : शैक्षिक सत्र 2021-22 हेतु अंशकालिक अनुदेशकों के नवीनीकरण के सम्बन्ध में बीएसए ने गत वर्ष नवीनीकृत अनुदेशकों के सम्बन्ध में मांगी सूचना

महराजगंज : शैक्षिक सत्र 2021-22 हेतु अंशकालिक अनुदेशकों के नवीनीकरण के सम्बन्ध में बीएसए ने गत वर्ष नवीनीकृत अनुदेशकों के सम्बन्ध में मांगी सूचना।




Saturday, February 13, 2021

न्यूनतम प्रशिक्षण योग्यता न रखने के कारण नवीनीकरण से इंकार करने के बीएसए के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

न्यूनतम प्रशिक्षण योग्यता न रखने के कारण नवीनीकरण से इंकार करने के बीएसए के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बड़ोखर खुर्द बांदा की संगीत की अध्यापिका का न्यूनतम प्रशिक्षण योग्यता न रखने के कारण नवीनीकरण से इंकार करने के आदेश पर रोक लगा दी है और राज्य सरकार व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा से जवाब मांगा है। याचिका की अगली सुनवाई चार मई को होगी।




यह आदेश न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल ने संगीता देवी की याचिका पर दिया है। याची का कहना है कि वह प्रयाग संगीत समिति से संगीत प्रभाकर है। ऐसे में उसे प्रशिक्षण डिग्री की आवश्यकता नहीं है। उसकी नियुक्ति नियमानुसार 15 सितंबर 12 को हुई है। तब से वह कार्यरत है। अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उसका नवीनीकरण करने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि वह प्रशिक्षण प्राप्त नहीं है। 18 दिसंबर 20 को जारी इस आदेश पर कोर्ट ने रोक लगा दी है।

Thursday, November 26, 2020

अनुदेशकों के नवीनीकरण मामले में गोरखपुर के डीएम व BSA को अवमानना का नोटिस

अनुदेशकों के नवीनीकरण मामले में गोरखपुर के डीएम व BSA को अवमानना का नोटिस


प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी गोरखपुर के विजयेन्द्र पांडियन और BSA को अबमानना का नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उनको अदालत के आदेश का पालन करने के लिए एक और अवसर देते हुए कहा कि यदि एक माह में आदेश का पालन कर हलफनामा नहीं देते हैं तो उनको तलब कर अवमानना का आरोप निर्मित किया जाएगा। 


कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया अवमानना का केस बनता है। यह आदेश न्यायमूर्ति वी के बिड़ला ने अनुदेशक प्रभु शंकर व छह अन्य की अवमानना याचिका पर दिया है। इससे पहले कोर्ट ने डीएम व बीएसए को याचीगण को अनुदेशक पद पर कार्य करने देने तथा मानदेय देने का निर्देश दिया था। याचियों का कहना है कि अंशकालिक अनुदेशक  पर आठ साल कार्य करने के बाद यह कहते हुए नवीनीकरण करने से इंकार कर दिया गया कि स्कूल में 100 से कम बच्चे होने के कारण जरूरत नहीं है। कोर्ट ने निर्धारित मानदेय से कम भुगतान करने को चपरासी के न्यूनतम बेतन से कम भुगतान को शोषण माना था और सरकार से जवाब मांगा है। याचिका लंबित हैं।

Thursday, October 3, 2019

फतेहपुर : रसोईयों का नवीनीकरण एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में

फतेहपुर : रसोईयों का नवीनीकरण एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में।

👉🏻 यहां क्लिक करके देखें विशेष सचिव द्वारा निर्गत आदेश













 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Friday, September 13, 2019

महराजगंज : डीएम द्वारा नवीनीकरण अनुमोदन प्राप्त अंशकालिक अनुदेशकों का अनुबंध पत्र एवं उपस्थिति पत्र प्रेषण के सम्बन्ध में बीएसए ने जारी किया स्मरण पत्र, आदेश देखें

महराजगंज : पूर्व माध्यमिक विद्यालयों पर कार्यरत डीएम द्वारा नवीनीकरण अनुमोदन प्राप्त अंशकालिक अनुदेशकों का अनुबंध पत्र एवं उपस्थिति पत्र प्रेषण के सम्बन्ध में बीएसए ने जारी किया स्मरण पत्र

Wednesday, August 7, 2019

महराजगंज : पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के बैनर तले अंशकालिक अनुदेशकों ने नवीनीकरण के लिए साक्षात्कार का किया विरोध

महराजगंज : पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के बैनर तले अंशकालिक अनुदेशकों ने नवीनीकरण के लिए साक्षात्कार का किया विरोध।

Friday, August 2, 2019

महराजगंज : अंशकालिक अनुदेशकों के नवीनीकरण हेतु उपस्थिति के लिए अंतिम अवसर के रूप में बीएसए ने ब्लॉकवार कार्यक्रम का किया निर्धारण, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में कोई भी अनुदेशक नहीं हुआ था उपस्थित

महराजगंज : अंशकालिक अनुदेशकों के नवीनीकरण हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में किसी भी अनुदेशक के उपस्थित न होने पर बीएसए ने पुनः अंतिम अवसर प्रदान करते हुए ब्लॉकवार कार्यक्रम का किया निर्धारण।

Tuesday, July 30, 2019

महराजगंज : डीएम के इंटरव्यू में फेल 17 इंटीनरेंट शिक्षकों का नवीनीकरण रुका, इंटरव्यू में सफल 12 शिक्षकों में आठ का पूरे सत्र के लिए नवीनीकरण नहीं

महराजगंज : डीएम के इंटरव्यू में फेल 17 इंटीनरेंट शिक्षकों का नवीनीकरण नहीं, इंटरव्यू में सफल 12 शिक्षकों में से केवल चार का ही हुआ पूरे सत्र के लिए नवीनीकरण

Sunday, July 28, 2019

उन्नाव : अनुदेशकों के नवीनीकरण संबंधी अनुबन्ध पत्रों को सूचीबद्ध कर उपलब्ध कराने हेतु सभी बीईओ को निर्देश, देखें

उन्नाव : अनुदेशकों के नवीनीकरण संबंधी अनुबन्ध पत्रों को सूचीबद्ध कर उपलब्ध कराने हेतु सभी बीईओ को निर्देश, देखें।

Friday, July 12, 2019

कुशीनगर : अनुदेशकों के नवीनीकरण हेतु आवश्यक सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने का निर्देश, देखें

कुशीनगर : कार्यरत अनुदेशकों के नवीनीकरण हेतु आवश्यक सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने का निर्देश, देखें।


Saturday, June 29, 2019

फतेहपुर : सत्र 2019-20 हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के नवीनीकरण उपरांत कार्यभार ग्रहण कराने सम्बन्धी आदेश जारी, क्लिक करके देखें सूची सह आदेश

फतेहपुर : सत्र 2019-20 हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के नवीनीकरण उपरांत कार्यभार ग्रहण कराने सम्बन्धी आदेश जारी, क्लिक करके देखें सूची सह आदेश।












































 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Thursday, May 16, 2019

फतेहपुर : सत्र 2018-19 में कार्यरत अनुदेशकों के नवीनीकरण हेतु आख्या निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने हेतु आदेश जारी, क्लिक करके देखें आदेश सह प्रारूप

फतेहपुर : सत्र 2018-19 में कार्यरत अनुदेशकों के नवीनीकरण हेतु आख्या निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने हेतु आदेश जारी, क्लिक करके देखें आदेश सह प्रारूप।









 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Monday, October 15, 2018

प्रतापगढ़ : उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 14 अनुदेशकों का नहीं हुआ नवीनीकरण, 100 बच्चों के नामांकन की बाध्यता बनी काल, नौकरी पर बना संकट

14 अनुदेशकों का रुका नवीनीकरण

संसू, प्रतापगढ़ : जिले के पूर्व माध्यमिक स्कूलों के 14 अनुदेशकों का नवीनीकरण नहीं हो सका। वह अपने स्कूलों में 100 बच्चों का नामांकन नहीं करा सके। जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में 449 अनुदेशकों की नियुक्ति की गई थी। इन्हें प्रतिमाह 8470 रुपये मानदेय दिया जाता है। इनका नवीनीकरण हर वर्ष सितंबर माह में बच्चों की संख्या के आधार पर किया जाता है। स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने पर इनका नवीनीकरण रोक दिया जाता है। छात्र संख्या पूरी होने पर संबंधित अनुदेशक जब इसकी सूचना बीएसए कार्यालय में देता है तो खंड शिक्षा अधिकारी से इसकी जांच कराने के उपरांत डीएम की अनुमति से नवीनीकरण किया जाता है। अनुदेशकों का अनुबंध 31 मई को समाप्त हो जाता है। इस बार अभी तक 435 अनुदेशकों का नवीनीकरण बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जा चुका है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 14 ऐसे अनुदेशक हैं जिनके विद्यालयों में छात्र संख्या नियमानुसार पूरी नहीं हो सकी। इस कारण उनका नवीनीकरण रोक दिया गया है।

Tuesday, August 28, 2018

महराजगंज : पू० मा० अनुदेशक कल्याण समिति के बैनर तले अनुदेशकों के विरोध-प्रदर्शन के बाद टली नवीनीकरण हेतु पात्रता परीक्षण की व्यवस्था, नव गठित समिति द्वारा अनुदेशकों के कार्य-व्यवहार संस्तुति पर होगा नवीनीकरण

महराजगंज : पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति ने जिले में अनुदेशकों के नवीनीकरण के नाम पर जबरिया थोपी जा रही पात्रता परीक्षण के विरोध में सोमवार को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पात्रता परीक्षा को लेकर बीएसए व अनुदेशकों में बहस भी हुई। नाराज अनुदेशकों ने कार्यालय का घेराव कर दिया। घेराव की सूचना पर सीओ सदर व कोतवाल वहां पहुंचे तथा दोनो पक्ष को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। अनुदेशकों ने बीएसए कार्यालय पर नारेबाजी प्रारंभ कर दी जिस पर बीएसए ने समिति के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। बीएसए की बात सुन पदाधिकारी आक्रोशित हो गए, उन्होंने कार्यालय गेट को घेर धरना प्रारंभ कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने दोनो पक्षों में वार्ता कराई। बीएसए द्वारा दोपहर तीन बजे स्थिति स्पष्ट किए जाने के आश्वासन के बाद अनुदेशक जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पहुंच गए व धरना प्रारंभ कर दिया। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों में जून में ही नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी करा ली गई, जबकि यहां नवीनीकरण को लेकर विभाग ने शिथिलता दिखाई। जिलाध्यक्ष वरुण पटेल ने कहा कि नवीनीकरण को लेकर किसी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समिति की संस्तुति पर होगा अनुदेशकों का नवीनीकरण :
अनुदेशकों द्वारा पात्रता परीक्षण को लेकर जताए गए विरोध के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने नवीनीकरण संबंधी प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया है। अब अनुदेशकों को पात्रता परीक्षण से तो नहीं गुजरना होगा, लेकिन प्रशासन द्वारा गठित समिति द्वारा ब्लाक स्तर पर अनुदेशकों के कार्य व व्यवहार की स्थिति का पता लगा जाएगा। इसके बाद उनके नवीनीकरण पर मुहर लगाई जाएगी। जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कुल 352 अनुदेशक तैनात हैं। नवीनीकरण कराने को लेकर अनुदेशकों की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने 28 व 29 अगस्त को तिथि निर्धारित कर छह-छह ब्लाकों के अनुदेशकों को पात्रता परीक्षण के लिए बुलाया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा गठित समिति अनुदेशकों के कार्य व व्यवहार की जांच करेगी तथा अपनी रिपोर्ट देगी। समिति के रिपोर्ट के मुताबिक अनुदेशकों का नवीनीकरण कराया जाएगा।



Wednesday, July 4, 2018

फतेहपुर : पहली बार समय से जारी हुआ अनुदेशकों का नवीनीकरण, 100 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के 17 अनुदेशकों को सशर्त दी गई तैनाती

फतेहपुर : पहली बार समय से  जारी हुआ अनुदेशकों का नवीनीकरण, 100 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के 17 अनुदेशकों को सशर्त दी गई तैनाती

Saturday, June 30, 2018

फतेहपुर : सत्र 2018-19 हेतु जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदन उपरांत कार्यरत इंटिनरेंट टीचर और रिसोर्स टीचर की नवीन अनुबंध उपरांत सूची जारी, देखें क्लिक करके सूची


फतेहपुर : सत्र 2018-19 हेतु जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदन उपरांत कार्यरत इंटिनरेंट टीचर और रिसोर्स टीचर की नवीन अनुबंध उपरांत सूची जारी, देखें क्लिक करके सूची।