DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label औरैया. Show all posts
Showing posts with label औरैया. Show all posts

Thursday, June 25, 2026

RTI में देरी और भ्रामक सूचना देने पर औरैया में BSA रहे तीन शिक्षाधिकारियों पर 25 हजार का जुर्माना

RTI में देरी और भ्रामक सूचना देने पर औरैया में BSA रहे तीन शिक्षाधिकारियों पर 25 हजार का जुर्माना

औरैया के दो पूर्व व वर्तमान बीएसए पर लगाया जुर्माना, वेतन से जुर्माना राशि काटने का आदेश


लखनऊ। राज्य सूचना आयोग ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के प्रावधानों की अनदेखी और भ्रामक सूचना देने के मामले में तीन बीएसए पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने यह कार्रवाई औरैया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जुड़े एक प्रकरण में की है।


आयोग में कुलदीप कुमार चतुर्वेदी की शिकायत पर सुनवाई हुई। शिकायतकर्ता ने 24 जून 2022 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, औरैया कार्यालय में सूचना के लिए आवेदन दिया था। आयोग के अनुसार निर्धारित समय सीमा में सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। करीब एक वर्ष की देरी के बाद 26 जुलाई 2023 को सूचना दी गई। सुनवाई के दौरान आयोग ने पाया कि सूचना देने में हुई देरी का अधिकारियों ने कोई संतोषजनक कारण नहीं बताया। आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर कई अवसर दिए, लेकिन अधिकारियों की ओर से उचित जवाब नहीं मिला।


सूचना देने में बेवजह देरी और भ्रामक जानकारी देना अधिनियम की भावना के विपरीत

आयोग ने यह भी माना कि सूचना देने से इनकार करने के लिए आरटीआई अधिनियम की धारा 8 (1) का अनुचित आधार लिया गया। राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने अपने आदेश में कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। सूचना देने में बेवजह देरी और भ्रामक जानकारी देना अधिनियम की भावना के विपरीत है। आयोग ने तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जीएस राजपूत, तत्कालीन बीएसए अनिल कुमार और वर्तमान बीएसए संजीव कुमार पर संयुक्त रूप से 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। यह राशि तीनों अधिकारियों के वेतन से समान रूप से वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।

Saturday, December 14, 2024

बीएसए औरैया के खिलाफ हाईकोर्ट से जमानती वारंट जारी कर किया तलब , निलंबन को लेकर अदालत के आदेश का पालन नहीं करना पड़ा भारी


बीएसए औरैया के खिलाफ हाईकोर्ट से जमानती वारंट जारी कर किया तलब , निलंबन को लेकर अदालत के आदेश का पालन नहीं करना पड़ा भारी   


प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा अधिकारी औरैया के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर उनको स्पष्टीकरण के साथ तलब किया है। कोर्ट ने सीजेएम औरैया को निर्देश दिया है कि 7 जनवरी को वह बीएसए की अदालत में उपस्थिति सुनिश्चित कराए। सहायक अध्यापिका सुनीता द्विवेदी की अवमानना याचिका पर न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय ने यह आदेश दिया।


याची के अधिवक्ता के मुताबिक बीएसए ने याची को 15 जून 2024 को निलंबित कर दिया था। इस आदेश को उसने हाईकोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने बीएसए को याची के विरुद्ध चल रही विभागीय कार्रवाई दो माह में पूरी करने का निर्देश देते हुए याचिका निस्तारित कर दी।


बीएसए ने इस आदेश का पालन नहीं किया तो याची ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की। जिस पर कोर्ट ने बीएसए को आदेश का पालन कर अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने अथवा स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया था । मगर बीएसए ने न तो आदेश का अनुपालन किया और ना ही स्वयं अदालत में उपस्थित हुए । उनका पक्ष रखने कोई अधिवक्ता भी नहीं आया । इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी करते हुए 7 जनवरी को तलब कर लिया है।

Saturday, December 17, 2022

बीएसए दफ्तर औरैया में पसरा रहा सन्नाटा, रिश्वत लेते पकड़े गए बीएसए भेजे गए जेल

बीएसए दफ्तर औरैया में पसरा रहा सन्नाटा, रिश्वत लेते पकड़े गए बीएसए भेजे गए जेल


सेवानिवृत्त शिक्षक से एरियर भुगतान के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए औरैया के बीएसए विपिन कुमार को शनिवार मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया। बीएसए को कानपुर विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा हरी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामशरण से एरियर भुगतान को लेकर बीएसए विपिन कुमार द्वारा दे लाख रुपये मांगे गए थे। एरियर भुगतान को लेकर अधिकारी से लेकर पटल सहायक तक ने उनसे चक्कर लगवाए लेकिन काम नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने पिछले दिनों विजिलेंस कानपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार शाम छह बजे सेवानिवृत्त शिक्षक को 50 हजार रुपये देकर ककोर स्थित बीएसए कार्यालय भेजा गया। विजिलेंस टीम ने बीएसए विपिन कुमार को नकदी समेत पकड़ लिया।

विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक शनिवार को इस मामले में आरोपित बीएसए के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं में कानपुर स्थित भ्रष्टाचार निवारण अधिष्ठान थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। शनिवार को आरोपित बीएसए को लखनऊ स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपित की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। एसपी विजिलेंस पी. राम ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया है और मामले की जांच की जा जाएगी कि रिटायर्ड शिक्षक कब से एरियर के लिए परेशान हो रहा था और इसमें अन्य कौन से विभागीय कर्मचारी बाधा बने हुए थे।


औरैया। सेवानिवृत शिक्षक के एरियर का भुगतान कराने के नाम पर शुक्रवार को रिश्वत लेते बेसिक शिक्षा अधिकारी को विजिलेंस टीम ने पकड़ लिया था। शनिवार को बीएसए कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालय में कर्मचारी तो पहुंचे, लेकिन अधिकारी के न होने से कामकाज ठप रहा।

बीएसए कार्यालय में शनिवार को दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का फरियादी ही कार्यालय पहुंचे। सुबह अपने निधारित समय पर कार्यालय रोज की तरह खुला। ज्यादातर कर्मचारी उपस्थित रहे, लेकिन अधिकारी के न होने से कामकाज नहीं हो सका। कर्मचारियों ने बताया कि सवा छह बजे जिस समय विजलेंस विभाग की कार्रवाई हुई। उस समय ज्यादातर कर्मचारी घर लौट चुके थे।

दोपहर बाद ट्रेजरी ऑफिसर / प्रभारी लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग प्रदीप कुमार ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर विभागीय लिपिकों के साथ बैठक की। उन्होंने लंबित पड़े एरियर, भत्ते आदि के प्रकरण की जानकारी ली और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में एरियर, पेंशन, भत्ते आदि से संबंधित प्रकरण किसी भी दशा में लंबित न रहें और उनका तत्काल निस्तारण करवाएं।


सैकड़ों की संख्या में लंबित एरियर व भत्ते

औरैया। बीएसए कार्यालय में अवशेष एरियर व भत्ते के लिए करीब 200 से अधिक मामले लंबित पड़े हुए हैं। शिक्षक नेताओं का आरोप है कि लेखा व बीएसए विभाग में एरियर व भत्ते के नाम पर रेट फिक्स हैं, जो शिक्षक सुविधा शुल्क दे देता है। उसका काम तो आसानी से हो जाता है। बाकी को कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। ब्लॉक अजीतमल में करीब 32 शिक्षकों के एरियर करीब चार माह से लंबित पड़े हैं। औरैया, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार ब्लॉक व नगर क्षेत्र में करीब 200 सैकड़ा से अधिक मामले लंबित पड़े हैं। शनिवार को भी ब्लॉक भाग्यनगर में तैनात शिक्षिका दीप्तिी मिश्रा के पति बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का एरियर करीब सात माह से बकाया है। 


पटल पर गड़ी नजर, हो सकता बड़ा बदलाव

औरैया :  बेसिक शिक्षा में जिला स्तर पर महकमे के मुखिया को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़े जाने से जमकर किरकिरी हुई है। शुक्रवार को विजिलेंस की कार्रवाई के बाद कइयों के फोन स्विच आफ हो गए। शनिवार को ज्यादातर के चेहरे का रंग उड़ा हुआ नजर आया।

 खासतौर पर एरियर भुगतान से लेकर विभाग के महत्वपूर्ण पटल को संभाल रहे बाबूओं का क्योंकि, अब नजरें पटल पर होने वाले कार्यों पर है। दूसरी ओर 48 घंटे बाद विजिलेंस की रिपोर्ट बाद निलंबन या क्खास्तगी पर शासन कोई फैसला लेगा। निलंबन तय माना जा रहा।

 शुक्रवार को बीएसए को रंगे हाथी रिश्वत लेते पकड़े जाने की खबर आग की तरह फैली। कोतवाली में काफी देर तक बीएसए से पूछताछ की गई। इसके बाद कागजी कार्यवाही को पूर्ण करते हुए विजिलेंस विपिन कुमार को अपने साथ ले गई। पूरे मामले को लेकर एडी बेसिक कानपुर का कहना है कि जांच रिपोर्ट के बाद शासन स्तर से कोई निर्देश प्राप्त होंगे।


शर्मनाक : औरैया में बीएसए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एरियर निकालने के नाम पर रिटायर शिक्षक से 50 हजार रुपये की घूस लेना पड़ा भारी 


औरैया : एरियर निकालने के नाम पर शुक्रवार को रिटायर्ड शिक्षक से पचास हजार रुपये की घूस लेते औरैया बीएसए को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। टीम देर शाम बीएसए को कोतवाली ले गई, जहां उनसे पूछताछ जारी है।


2020 में सेवानिवृत्त हुए महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के शिक्षक रामशरण राजपूत का करीब 50 लाख एरियर बकाया था। उनसे एरियर निकालने के नाम पर दो लाख रुपए मांगे जा रहे थे।


एरियर निकालने के नाम पर शुक्रवार को रिटायर शिक्षक से 50 हजार रुपये की घूस लेते औरैया बीएसए को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। देर शाम कोतवाली ले जाकर उनसे पूछताछ की गई है।


जानकारी के मुताबिक, 2020 में सेवानिवृत्त हुए महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के शिक्षक रामशरण राजपूत का करीब 50 लाख रुपये एरियर बकाया था। इसको लेकर वह काफी समय से बीएसए कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। उनसे एरियर निकालने के नाम पर दो लाख मांगे जा रहे थे। 


उन्होंने विजिलेंस टीम को सूचना दी और शुक्रवार शाम रामशरण ककोर स्थित बीएसए कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान विजिलेंस टीम कार्यालय परिसर के बाहर खड़ी रही। जो रुपये रिश्वत के रूप में रामशरण ले गए उसमें पाउडर लगा था। योजनाबद्ध तरीके से रामशरण दफ्तर के अंदर चले गए। इसके कुछ ही देर बाद विजिलेंस टीम के अफसर अचानक कक्ष में दाखिल हुए और 50 हजार घूस लेते बीएसए विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने बताया कि कार्रवाई के लिए शासन से अनुमति ली गई थी।



विजिलेंस ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते बीएसए को पकड़ा

औरैया : सेवानिवृत्त : शिक्षक से एरियर भुगतान के एवज में 50 हजार रिश्वत लेते बीएसए विपिन कुमार को विजिलेंस की टीम ने पकड़ लिया। उन्हें सदर कोतवाली लाया गया, जहां पूछताछ जारी है । भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे बीएसए कौशांबी के ब्लाक सिराथू गंभीरा पूरबा के रहने वाले हैं और महज छह माह पहले तैनाती मिली थी।


कानपुर से आई 12 सदस्यीय विजिलेंस टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर प्रदीप यादव के मुताबिक, अयाना थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा हरी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामशरण से एरियर भुगतान को लेकर दो लाख रुपये मांगे थे। वह भाग्यनगर के बगियापुर सिंह स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक रहे हैं। एरियर भुगतान को लेकर अधिकारी से लेकर पटल सहायक तक ने उनसे चक्कर लगवाए। थक-हारकर विजिलेंस कानपुर को जानकारी दी। 


शुक्रवार शाम छह बजे सेवानिवृत्त शिक्षक को 50 हजार रुपये देकर ककोर स्थित बीएसए कार्यालय भेजा गया। पीछे से टीम पहुंची और बीएसए विपिन कुमार को नकदी समेत पकड़ लिया। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल व क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार भी कोतवाली सदर पहुंच गए। पूछताछ के बाद देर रात विजिलेंस टीम बीएसए को साथ लेकर कानपुर चली गई। एसपी चारु निगम ने बताया कि कानपुर में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Wednesday, August 10, 2022

औरैया के BEO पर फर्जी विकलांगता प्रमाणपत्र से नौकरी पाने का आरोप, महानिदेशक ने दिए जांच के आदेश

औरैया के BEO पर फर्जी विकलांगता प्रमाणपत्र से नौकरी पाने का आरोप, महानिदेशक ने दिए जांच के आदेश 


औरैया। खंड शिक्षा अधिकारी अछल्दा अवनीश यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कभी छात्रों के अभिभावकों से आधार कार्ड बनवाने की एवज में वसूली करने तो कभी विभागीय कार्यो में लापरवाही करने के कारण विवादों में रहे खंड शिक्षा अधिकारी पर अब फर्जी दिव्यांग पत्र लगाकर नौकरी पाने के आरोप लगे हैं। इस मामले की हुई शिकायत के बाद महानिदेशक विजय किरण आनंद ने जांच कराने के आदेश दिए हैं।


अछल्दा के माखनपुर अघासी निवासी भाजपा नेत्री मनु ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद से शिकायत की थी कि जिले में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा के कार्यालय में सांठगांठ कर 75 प्रतिशत दिव्यांग होने का प्रमाणपत्र बनवा लिया है और इस प्रमाणपत्र का प्रयोग कर लोक सेवा आयोग व बेसिक शिक्षा विभाग के साथ धोखाधड़ी कर बतौर बीईओ नौकरी पा ली है। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में यह भी दावा किया है कि अवनीश यादव बमुश्किल 20 प्रतिशत दिव्यांग है।


शिकायती पत्र में कु. मनु ने मेडिकल बोर्ड गठित कर अवनीश यादव की विकलांगता की भौतिक जांच कराकर सेवा से बर्खास्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 


महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनन्द ने शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 15 दिन में जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए विपिन कुमार तिवारी ने बताया कि शासन से जांच के संबंध में पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है, मेडिकल बोर्ड के माध्यम से रिपोर्ट ली जाएगी, जो तथ्य सामने आएंगे उसकी रिपोर्ट कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।



Saturday, March 13, 2021

औरैया : फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने वाले सात शिक्षक बर्खास्त

औरैया : फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने वाले सात शिक्षक बर्खास्त

औरैया : फर्जी शैक्षिक अभिलेख लगाकर परिषदीय विद्यालयों में नौकरी पाने वाले सात शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। शासन की ओर से वर्ष 2010 के बाद नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के अभिलेखों की जांच के बाद टास्क फोर्स की अध्यक्ष एडीएम के निर्देश पर बीएसए ने ये कार्रवाई की है।


शासन के निर्देश पर डीएम के निर्देशन में एडीएम रेखा एस चौहान की अध्यक्षता में एएसपी शिष्य पाल सिंह व बीएसए की तीन सदस्यीय टास्क फोर्स गठित की गई थी। मामले की जांच के बाद सहार ब्लॉक के प्राथमिक विद्या वृत झाल गोविंद भदौरिया, प्राथमिक विद्यालय निवाजपुर के रितेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय मधवापुर के आशुतोष दीक्षित, अछल्दा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गौतला के विनोद कुमार, प्राथमिक विद्यालय लहटौरिया के राहुल सिंह, अजीतमल के नवीन नगर प्राथमिक विद्यालय के लाली, एरवाकटरा के प्राथमिक विद्यालय एरवा के गौरव के विश्वविद्यालय के अंक पत्रों के रोल नंबर आदि में भिन्नता मिली। संबंधित शिक्षकों को कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का नोटिस दिया गया, लेकिन जवाब दाखिल नहीं किया। इस पर टास्क फोर्स बेसिक की अध्यक्ष शिक्षा अधिकारी कार्रवाई के निर्देश ने को दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदना राम इकबाल ने बताया कि शुक्रवार को सातों शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है।


Wednesday, January 27, 2021

औरैया : 69000 शिक्षक भर्ती के सापेक्ष नवनियुक्त 36590 शिक्षकों के स्कूल आवंटन हेतु आदेश / विज्ञप्ति जारी

औरैया :  69000 शिक्षक भर्ती के सापेक्ष नवनियुक्त 36590 शिक्षकों के स्कूल आवंटन हेतु आदेश / विज्ञप्ति जारी


Saturday, November 21, 2020

पूर्व बीएसए को सूचना न देना पड़ा महंगा, 25 हजार रुपये का लगा जुर्माना

पूर्व बीएसए को सूचना न देना पड़ा महंगा, 25 हजार रुपये का लगा जुर्माना


औरैया : सूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी मुहैया न कराना पूर्व बीएसए को भारी पड़ गया। राज्य सूचना आयोग के रजिस्ट्रार ने 25 हजार का जुर्माना किया है। साथ ही रजिस्ट्रार ने सहायक मंडली शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर बीएसए जुर्माने की धनराशि की वसूली कराने का निर्देश दिया है।


बेसिक शिक्षा विभाग के जन सूचना अधिकारी से वर्ष 2014 और वर्ष 2015 में पदोन्नति प्रक्रिया के संबंध में कुछ सूचनाएं सूचना अधिकार के तहत मांगी गई थीं। जन सूचना अधिकारी तत्कालीन बीएसए के स्तर से सूचना देने में लगातार हीला हवाली की गई। जिले स्तर पर सूचनाएं न दिए जाने पर पीड़ित धर्मेंद्र कुमार ने राज्य सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया। 


राज्य सूचना आयोग ने मामले की सुनवाई की गई। तब भी तत्कालीन बीएसए जन सूचना अधिकारी एसपी सिंह ने मांगी गई सूचनाएं मुहैया नहीं कराई। राज्य सूचना आयोग के रजिस्ट्रार ने तत्कालीन बीएसए एसपी सिंह पर सूचनाएं देने में लापरवाही मानते हुए 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। रजिस्ट्रार ने जुर्माने की धनराशि वसूल करने के लिए सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल को इस बाबत पत्र भी लिखा है। जिससे बीएसए के खाते से जुर्माने की धनराशि का भुगतान वसूला जा सके।


 मालूम हो कि वर्ष 2014 और 2015 में कई बिदुओं पर बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने ही सूचनाएं मांगी थी। सूचना मांगने वाला शिक्षक शहर के आर्य नगर मोहल्ले का निवासी है। सूचना मिलने पर लगातार उसने मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया। जिससे पदोन्नति प्रक्रिया में की गई खामियों को उजागर किया जा सके। लेकिन विभागीय स्तर पर खामियों को दबाने के लिए सूचनाएं नहीं दी गई। 


इसको लेकर राज्य सूचना आयोग में सुनवाई लगातार जारी रही। फिर भी पीड़ित को सूचनाएं मुहैया कराना बीएसए ने जरूरी नहीं समझा और उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई कर दी गई। सूचना अधिकार के तहत जानकारी मुहैया न कराने वाले बीएसए एसपी सिंह का जिले से तबादला भी हो चुका है।

Thursday, September 24, 2020

औरैया : जिलाधिकारी ने टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने के दिए निर्देश, स्वेटर वितरण की शर्त में खामियों पर की गई कार्रवाई

औरैया : जिलाधिकारी ने टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने के दिए निर्देश, स्वेटर वितरण की शर्त में खामियों पर की गई कार्रवाई।

औरैया : स्वेटर खरीद के लिए बेसिक शिक्षा विभाग पर मनचाही फर्म को टेंडर देने के लिए गड़बड़ियों को लेकर जिलाधिकारी ने टेंडर निरस्त कर दिया है। इसमें कुल 32 फर्मों ने आवेदन किए थे। कई फर्म संचालकों का आरोप था कि टेंडर खुलने के समय उनको जानकारी भी नहीं दी गई थी। गौरतलब है कि समय से स्कूली बच्चों को स्वेटर मुहैया कराने के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निविदाएं मांगी गई थी। 


जिसमें ललितपुर, हाथरस, लुधियाना, भटिंडा (पंजाब), सीतापुर, बस्ती, कानपुर नगर, मऊ, औरैया, शिवपुरी (एमपी), इटावा, लखीमपुर, बनारस, रायबरेली,बरेली,रांची, बहराइच, मुरादाबाद, बस्ती, लखनऊ, बलरामपुर, औरैया, फरीदाबाद (हरियाणा) आदि 32 फर्मों ने जेम पोर्टल पर टेंडर डाले थे। फार्मों का आरोप था कि स्वेटर खरीद में जेम पोर्टल में विभाग ने सरिया सप्लाई किए जाने की शर्तों में बिड डाली है जिसको लेकर फर्मों ने आपत्ति जताई थी। वहीं कई फर्मों का यह भी आरोप था कि फर्मों के टेंडर खोलते समय उन्हें जानकारी भी  नहीं दी गई और मनमाने ढंग से टेंडर खोल लिए गए। फर्म संचालकों द्वारा डीएम अभिषेक सिंह से मामले की शिकायत की गई। जिस पर डीएम ने टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने के निर्देश दिए। तथा बीएसए को नई सिरे  से प्रक्रिया पूरे करने के निर्देश दिए।


औरैया : खरीदने हैं बच्चों के स्वेटर और शर्त सरिया खरीद की, मनचाही फर्म को टेंडर देने के लिए की गई गड़बड़ी।

औरैया : घोटालेबाजों के कई पैतरे हैं, यह एक बानगी ही है। सर्दी का सीजन आने वाला है जिसको लेकर परिषदीय स्कूलों के बच्चों को लिए स्वेटर सप्लाई को लेकर टेंडर दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जेम पोर्टल में स्वेटर खरीद की शर्त की जगह सरिया खरीद की शर्त डाल दी गई। स्वेटर खरीद में घोटाला करने के उद्देश्य से जेम पोर्टल में जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने सरिया सप्लाई किए जाने की शर्ते में बिड डाली है। जिसको लेकर जो फर्म है वह भ्रमित है कि स्वेटर खरीद के लिए सरिया खरीद की शर्ते क्यूं डाल दी गई हैं। आवेदन की अंतिम तिथि निकल गई है। 


32 फर्मों ने आवेदन भी कर दिया है। डीएम अध्यक्षता में गठित की गई जांच कमेटी की जांच के बाद मनचाही फर्म को टेंडर दिए जाने की तैयारी है। 

कोरोना काल में घोटालेबाज आपदा में अवसर ढूढ़ने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। जिससे जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने सार्वजनिक खरीददारी के लिए बनाए गए गवर्नमेंट ई- मार्केट प्लेस (जेम) के माध्यम से बिड डाली है। जिसमें कई राज्यों ने आवेदन किया है जिसमें यूपी के साथ मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा की भी फर्मों ने आवेदन किया है। स्वेटर खरीद में मनचाही फर्म को टेंडर देने के लिए नियम शर्त सरिया खरीद की डाल दी गई है। जिसमें मनचाही फर्म से रुपये ऐंठकर अफसरों को जेब भरकर उसे टेंडर देने की तैयारी है। 


सूत्र बताते हैं इसमें जिले के कई सफेदपोश नेताओं व अफसरों की जेब भरी जाएगी। इन जिलों की फर्म ने किए आवेदन जेम पोर्टल के माध्यम से रजिस्टर्ड 32 फर्मों ने आवेदन किए हैं। जिसमें ललितपुर, हाथरस, लुधियाना और भटिंडा (पंजाब) सीतापुर, बस्ती, कानपुर नगर, मऊ, औरैया, शिवपुरी (एमपी), इटावा, लखीमपुर, बनारस, रायबरेली, रांची, बहराइच, बरेली, मुरादाबाद, बस्ती लखनऊ, बलरामपुर, और फरीदाबाद(हरियाणा) से आवेदन किए गए हैं।

Monday, September 14, 2020

औरैया : दिव्यांग शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत, जांच पर मिला स्टे, हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील करेगा बेसिक शिक्षा विभाग

औरैया : दिव्यांग शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत, जांच पर मिला स्टे, हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील करेगा बेसिक शिक्षा विभाग।

औरैया : बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड से जांच कराने पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इस मामले में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी हाईकोर्ट के इस निर्णय के खिलाफ डबल बेंच में अपील करने की बात कह रहे हैं।





शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात दिव्यांग शिक्षकों की जांच मेडिकल बोर्ड कानपुर से कराने के निर्देश दिए थे। इसमें जिले के करीब 256 दिव्यांग शिक्षकों में बमुश्किल 35 से 40 दिव्यांग शिक्षकों ने ही जांच कराई थी, जिसमें इनका तर्क था कि मेडिकल बोर्ड के अधिकारी सहयोग नहीं कर रहे थे, जब वह लोग जाते हैं तो वह लोग टरका देते हैं। जबकि मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों का कहना था कि शिक्षक वहां नहीं पहुंच रहे हैं। इस पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर सभी दिव्यांग शिक्षकों का वेतन रोक दिया था।


करीब आठ माह तक वेतन रुका रहा। बाद में दिव्यांग शिक्षकों के हाईकोर्ट जाने पर सशर्त वेतन बहाल किया गया था कि जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड की जांच में सहयोग करेंगे। बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह का कहना है कि सीएमओ की अध्यक्षता में मेडिकल बोर्ड का गठन हो चुका था। नौ सितंबर व 14 सितंबर को कैंप में दिव्यांग शिविर का आयोजन भी होना था। हाईकोर्ट से स्टे के चलते प्रक्रिया रोक दी गई है। इस मामले में विभाग हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील कर अपना पक्ष रखेगा।

 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Tuesday, February 25, 2020

औरैया : दिव्यांग शिक्षकों को फिर देनी होगी अग्निपरीक्षा, जिले में डीएम के आदेश पर गठित मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

औरैया : दिव्यांग शिक्षकों को फिर देनी होगी अग्निपरीक्षा, जिले में डीएम के आदेश पर गठित मेडिकल बोर्ड करेगा जांच।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Wednesday, December 18, 2019

औरैया : शीतलहर के कारण 19/12/19 को अवकाश घोषित, आदेश देखें

औरैया : शीतलहर के कारण 19/12/19 को अवकाश घोषित, आदेश देखें

Tuesday, December 17, 2019

औरैया : बकाया एरियर न मिला तो आंदोलन करेंगे शिक्षक, एक सप्ताह में समस्या दूर नहीं हुई तो शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

औरैया : बकाया एरियर न मिला तो आंदोलन करेंगे शिक्षक, एक सप्ताह में समस्या दूर नहीं हुई तो शिक्षक करेंगे प्रदर्शन।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Monday, December 16, 2019

औरैया : शिक्षकों को नहीं भा रही एआरपी की गाइड लाइन, शिक्षक संगठन भी चयन प्रक्रिया का कर रहे विरोध

औरैया : शिक्षकों को नहीं भा रही एआरपी की गाइड लाइन, शिक्षक संगठन भी चयन प्रक्रिया का कर रहे विरोध।






 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

औरैया : शिक्षकों ने मांगे पूरी नहीं होने पर जताई नाराजगी, 18 दिसम्बर को होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की बनाई रणनीति

औरैया : शिक्षकों ने मांगे पूरी नहीं होने पर जताई नाराजगी, 18 दिसम्बर को होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की बनाई रणनीति।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Friday, December 13, 2019

औरैया : ARP चयन हेतु बढ़ी आवेदन करने की तिथि, देखें विज्ञप्ति

औरैया : ARP चयन हेतु बढ़ी आवेदन करने की तिथि, देखें विज्ञप्ति।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Tuesday, December 10, 2019

औरैया : अंशकालिक अनुदेशकों के जनपद के अन्दर विद्यालय परिवर्तन सम्बन्धी विज्ञप्ति/ दिशा-निर्देश जारी, देखें

औरैया : अंशकालिक अनुदेशकों के जनपद के अन्दर विद्यालय परिवर्तन सम्बन्धी विज्ञप्ति जारी, देखें।


👉🏻 यहां नीली लाइन में क्लिक करके देखें शासनादेश





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

औरैया : शिक्षक नेताओं ने डीएम पर अपमानित करने का लगाया आरोप, शिक्षक संगठनों ने सीएम और शिक्षामंत्री को भेजा ज्ञापन

औरैया : शिक्षक नेताओं ने डीएम पर लगाया आरोप, शिक्षक संगठनों ने सीएम और शिक्षामंत्री को भेजा ज्ञापन।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Monday, December 9, 2019

औरैया : प्रेरणा एप पर हाजिरी का दावा फेल, जनपद के हेडमास्टरों को महकमा अभी तक नहीं मुहैया करा सका टेबलेट

औरैया : प्रेरणा एप पर हाजिरी का दावा फेल, जनपद के हेडमास्टरों को महकमा अभी तक नहीं मुहैया करा सका टेबलेट।






 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Sunday, November 24, 2019

औरैया : मेडिकल बोर्ड से जांच न कराने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश, विभाग ने सख्त रुख किया अख्तियार

औरैया : मेडिकल बोर्ड से जांच न कराने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश, विभाग ने सख्त रुख किया अख्तियार।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

औरैया : शिक्षक को साथ लेकर बीईओ कर रहे निरीक्षण, परिषदीय शिक्षकों में बीईओ की कार्यशैली से बढ़ रही नाराजगी

औरैया : शिक्षक को साथ लेकर बीईओ कर रहे निरीक्षण, परिषदीय शिक्षकों में बीईओ की कार्यशैली से बढ़ रही नाराजगी।






 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।