DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label विज्ञप्ति. Show all posts
Showing posts with label विज्ञप्ति. Show all posts

Friday, October 2, 2026

कक्षा 9 और 11 में लेटरल एंट्री के जरिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे

कक्षा 9 और 11 में लेटरल एंट्री के जरिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे

02 अक्टूबर 2026
नई दिल्ली/नोएडा। नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षिक सत्र 2027-28 में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाले लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST)-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

समिति की ओर से 1 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, LEST-2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल 1 सितंबर 2026 को शुरू किया गया था। अब अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।

नवोदय विद्यालय समिति के अनुसार, कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश के इच्छुक पात्र विद्यार्थी निर्धारित पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए समिति ने कक्षा के अनुसार अलग-अलग लिंक उपलब्ध कराए हैं।

कक्षा 9 के लिए आवेदन पोर्टल:

कक्षा 11 के लिए आवेदन पोर्टल:

समिति ने अभ्यर्थियों से निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।




नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9 व 11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित

2 सितम्बर 2026
नोएडा। नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 में कक्षा 9 एवं 11 की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लेटेरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST)-2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।


समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के लिए निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा संबंधी विस्तृत विवरण (प्रॉस्पेक्टस) भी पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है।

कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए अलग-अलग ऑनलाइन पोर्टल निर्धारित किए गए हैं। प्रवेश रिक्त सीटों के सापेक्ष लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट के माध्यम से होगा। समिति ने अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।

Sunday, September 20, 2026

प्रदेश में 14429 स्मार्ट स्कूल के लिए 300 करोड़ रुपये जारी

प्रदेश में 14429 स्मार्ट स्कूल के लिए 300 करोड़ रुपये जारी 

लखनऊ। प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी के बाद 14429 परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। शुक्रवार को शासनादेश जारी होने के बाद कार्य जल्द शुरू होंगे। प्रत्येक विद्यालय को 2.07 लाख रुपये मिलेंगे।

 बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी के आदेशानुसार, श्रीट्रॉन इंडिया लिमिटेड कार्यदायी संस्था है। स्मार्ट क्लास में 65 इंच का इंटरेक्टिव फ्लैट पैनल, पावर बैकअप और ऑडियो-विजुअल सामग्री होगी। कक्षा एक से पांच तक का पूरा डिजिटल कंटेंट भी इसमें शामिल है। 

लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (ई-दीक्षा व ई-विद्या), इंटरेक्टिव वीडियो और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध रहेंगे। शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग मॉड्यूल भी इन स्कूलों में रहेगा। इन स्मार्ट क्लास के संचालन व समस्या समाधान के लिए राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट भी स्थापित की जाएगी। 



14429 प्राथमिक स्कूल बनेंगे स्मार्ट, परिषदीय विद्यालयों में ऑडियो-विजुअल माध्यम से हो सकेगी पढ़ाई, बेसिक शिक्षा विभाग 300 करोड़ के प्रस्ताव को कैबिनेट की हरी झंडी


लखनऊ। प्रदेश के 14429 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग इस परियोजना पर 300 करोड़ रुपये खर्च करेगा। हर स्कूल में 2.07 लाख रुपये से डिजिटल संसाधन लगाए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी।


प्रस्ताव के अनुसार परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल में तब्दील कर बच्चों को रोचक ढंग से पढ़ाई कराई जाएगी। स्कूलों में स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित होने से ऑडियो-विजुअल से छात्र बेहतर ढंग से पढ़ाई कर सकेंगे। वह कठिन से कठिन पाठ को आसानी से समझ सकेंगे। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित करने के लिए श्रीट्रॉन इंडिया लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। 

संस्था विद्यालयों में 65 इंच की इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल, ओपीएस स्लॉट, पॉवर बैकअप सिस्टम, ऑडियो-विजुअल सहायक सामग्री, कक्षा एक से पांच तक के पूरे पाठ्यक्रम का डिजिटल कंटेंट, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम जिसमें ई-दीक्षा व ई-विद्या भी मौजूद रहेंगी, की सुविधा विकसित करेगी। स्मार्ट क्लास का क्रय व क्रियान्वयन एकीकृत मॉडल के रूप में किया जाएगा। इसमें हार्डवेयर, साफ्टवेयर और पाठ्यक्रम आधारित डिजिटल कंटेंट उपलब्ध रहेगा।


बनाई गई समिति : बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा, संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक (कैंप कार्यालय) व बेसिक शिक्षा के वित्त नियंत्रक की एक समिति गठित की गई है। जो परियोजना के निविदा, चयन, संचालन आदि का काम देखेगी। स्मार्ट क्लास को बेहतर ढंग से स्थापित करने, उसके संचालन और किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट भी स्थापित की जाएगी। नोडल एजेंसी श्रीट्रॉन इंडिया लिमिटेड हेल्प डेस्क, डिवाइस मैनेजमेंट सिस्टम और व्यापक अनुरक्षण की व्यवस्था करेगी।


Tuesday, September 1, 2026

यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों की APAAR ID बनाने पर जोर, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की विज्ञप्ति

यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों की APAAR ID बनाने पर जोर, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की विज्ञप्ति

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण तथा कक्षा 10 एवं 12 के परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया के बीच विद्यार्थियों की APAAR ID (वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी) बनाने को लेकर विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं।

परिषद ने कहा है कि APAAR ID विद्यार्थियों की 12 अंकों की स्थायी डिजिटल पहचान है, जिसमें उनकी पूरी शैक्षणिक यात्रा के क्रेडिट और रिपोर्ट कार्ड एक स्थान पर सुरक्षित रहेंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के मार्कशीट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट आदि प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने तथा छात्रवृत्ति, कल्याणकारी योजनाओं और शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

विज्ञप्ति के अनुसार पंजीकरण एवं परीक्षा आवेदन पत्र भरते समय APAAR ID का विवरण देना अनिवार्य नहीं है, लेकिन विद्यार्थियों के व्यापक हित और उनके डिजिटल शैक्षणिक भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए परिषद ने सभी विद्यालय प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों से विशेष अनुरोध किया है कि अभिभावक की सहमति से विद्यार्थियों की APAAR ID बनवाकर आगामी पंजीकरण एवं परीक्षा फॉर्म में उसका विवरण दर्ज कराएं।

परिषद ने स्पष्ट किया है कि APAAR ID बनवाने की प्रक्रिया सरल और सुरक्षित है तथा यह अभिभावक की सहमति से पूरी की जाती है। प्रधानाचार्यों से आग्रह किया गया है कि अंतिम पंजीकरण तिथि से पूर्व अधिकतम विद्यार्थियों की APAAR ID बनवाते हुए उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त एवं उनके शैक्षणिक भविष्य को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।

यह विज्ञप्ति माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की सचिव भगवती सिंह द्वारा 27 अगस्त 2026 को जारी की गई है।


Friday, August 28, 2026

छात्रों की जन्मतिथि संशोधन को लेकर यूपी बोर्ड गंभीर, प्रमाणपत्र में जन्मतिथि संशोधन के लिए मान्य अभिलेख जरूरी

छात्रों की जन्मतिथि संशोधन को लेकर यूपी बोर्ड गंभीर, प्रमाणपत्र में जन्मतिथि संशोधन के लिए मान्य अभिलेख जरूरी

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किए निर्देश, सत्यापित टीसी में सावधानी बरतने की हिदायत


प्रयागराज । यूपी बोर्ड छात्राओं की जन्म तिथि संशोधन को लेकर मिलने वाले आवेदन पर खासा गंभीर है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह का कहना है कि क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से मुख्यालय पर छात्र-छात्राओं की जन्मतिथि संशोधन सम्बन्धी प्रकरण प्राप्त होते रहते हैं। सही जन्मतिथि के साक्ष्य के रूप में प्राथमिक या उच्च प्राथमिक कक्षाओं की सत्यापित टीसी संलग्न की जाती है। बहुत से प्रकरणों में यह देखा जाता है कि बच्चे की आयु प्रवेश के समय आरटीई में निर्धारित आयु से कम होती है।

 यह भी देखा जाता है कि जन्मतिथि के अंकन में प्रधानाध्यापक उस अभिलेख का उल्लेख नहीं करते जिसके आधार पर बच्चों के प्रवेश के समय उनकी जन्मतिथि का अंकन किया जाता है। इससे अभिलेखों के प्रति संदेह पैदा होता है। लिहाजा जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध न होने पर अस्पताल या सहायक नर्स एवं मिडवाइफ पंजीकरण अभिलेख, आंगनबाड़ी का अभिलेख, जन्म एवं मृत्यु सम्बन्धी ग्राम पंजीकरण या फिर माता-पिता या अभिभावक द्वारा बालक की आयु की शपथ-पत्र के माध्यम से घोषणा ही मान्य होगी।


Tuesday, June 2, 2026

समग्र शिक्षा (माध्यमिक) में प्रतिनियुक्ति पर विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, देखें विज्ञप्ति


समग्र शिक्षा (माध्यमिक) में प्रतिनियुक्ति पर विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, देखें विज्ञप्ति


लखनऊ। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञप्ति के अनुसार संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, सहायक निदेशक, वित्त एवं लेखाधिकारी, सांख्यिकीय सहायक, विषय विशेषज्ञ, वरिष्ठ सहायक तथा सहायक लेखाकार सहित कुल 10 रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरा जाएगा।


जारी सूचना के अनुसार इन पदों पर केवल उत्तर प्रदेश सरकार अथवा भारत सरकार के अधीन कार्यरत नियमित अधिकारी एवं कर्मचारी ही आवेदन कर सकेंगे। विभिन्न पदों के लिए निर्धारित वेतनमान, शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव की शर्तें भी तय की गई हैं। विशेष रूप से विषय विशेषज्ञ पद के लिए संबंधित विभाग में न्यूनतम पांच वर्ष की सतत एवं संतोषजनक सेवा अनिवार्य रखी गई है।


विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रतिनियुक्ति की सामान्य अवधि तीन वर्ष होगी, जिसे विशेष परिस्थितियों में बढ़ाकर पांच वर्ष तक किया जा सकता है। चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी प्रतिनियुक्ति संबंधी नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।


आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 1 जुलाई 2026 को 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही आवेदन संबंधित विभागाध्यक्ष की संस्तुति के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। जिन अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय अथवा सतर्कता संबंधी जांच लंबित है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।


विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा (माध्यमिक), 18 पार्क रोड, लखनऊ को भेजना होगा। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 सायं 5 बजे निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।


समग्र शिक्षा (माध्यमिक) विभाग का मानना है कि इन नियुक्तियों के माध्यम से राज्य स्तर पर योजनाओं के संचालन, वित्तीय प्रबंधन, शैक्षिक अनुश्रवण एवं प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। विभाग ने योग्य एवं इच्छुक अधिकारियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया है।



Sunday, February 15, 2026

यूपी बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी कर छात्रों और अभिभावकों को दी महत्वपूर्ण सलाहें, देखें विज्ञप्ति

यूपी बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी कर छात्रों और अभिभावकों को दी महत्वपूर्ण सलाहें, 18 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल-इंटर की परीक्षाएं


प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों के नाम महत्वपूर्ण अपील जारी की है। परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 18 फरवरी से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं, जो विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। ऐसे में छात्रों से सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और नियमित परिश्रम के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि विद्यार्थियों को अब अपने पाठ्यक्रम का व्यवस्थित पुनरावलोकन करना चाहिए और अपनी अध्ययन शैली के अनुरूप समय-सारणी बनानी चाहिए। परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध मॉडल प्रश्नपत्रों का उपयोग भी तैयारी के लिए किया जा सकता है। यदि पढ़ाई के दौरान किसी विषय में कठिनाई या जिज्ञासा हो तो उसे नोट कर संबंधित अध्यापक से समाधान प्राप्त करने की सलाह दी गई है। साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 1800-180-5310 तथा 1800-180-5312 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

परिषद ने इंटरनेट के सीमित और उपयोगी प्रयोग की भी सलाह दी है। विद्यार्थियों से कहा गया है कि वे अनावश्यक सामग्री से दूरी बनाकर शैक्षिक वीडियो और आधिकारिक यूट्यूब चैनल का उपयोग करें। नियमित दिनचर्या, संतुलित भोजन और पर्याप्त विश्राम को भी परीक्षा की तैयारी का अहम हिस्सा बताया गया है। पढ़ाई के बीच-बीच में अल्प विश्राम लेने की भी सलाह दी गई है ताकि मानसिक थकान से बचा जा सके।

परीक्षा के दौरान तनाव को नियंत्रित रखने पर विशेष बल दिया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि यदि किसी प्रकार की चिंता या दबाव महसूस हो तो विद्यार्थी अपने माता-पिता, गुरुजनों या परिजनों से खुलकर बात करें। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए टेलीमानस हेल्पलाइन सेवा के टोल फ्री नंबर 14416 और 800-891-4416 का उल्लेख किया गया है, जो 24 घंटे उपलब्ध है।

अभिभावकों से भी अपेक्षा की गई है कि वे इस संवेदनशील समय में अपने बच्चों को भावनात्मक सहयोग दें, उनकी तुलना अन्य छात्रों से न करें और सकारात्मक वातावरण प्रदान करें। परिषद ने कहा है कि अब परीक्षा में कुछ ही दिन शेष हैं, इसलिए विद्यार्थी आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हों। अंत में सभी परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।



Friday, February 6, 2026

योग्य शिक्षकों को मिलेगा अवसर, SCERT शुरू कर रहा है कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए रिकॉर्डेड मॉडल ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम, देखें जारी विज्ञप्ति


कक्षा छह से 12 के छात्र छात्राओं को अब ऑनलाइन क्लास की भी सुविधा, योग्य शिक्षकों को मिलेगा अवसर

लखनऊ। प्रदेश में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को डिजिटल पठन-पाठन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में अब कक्षा छह से 12 के छात्रों को ऑनलाइन क्लास की भी सुविधा मिलेगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से छात्रों को शिक्षकों के रिकॉर्डेड लेक्चर उपलब्ध कराए जाएंगे। 

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की पहल पर एससीईआरटी ने यह कवायद शुरू की है। ताकि छात्र कक्षाओं से खाली समय में या फिर शाम को घर में भी इनको सुनकर भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान और गणित की तैयारी कर सकेंगे। यह पूरी तरह निःशुल्क होगा। यह एससीईआरटी की वेबसाइट, समग्र शिक्षा की वेबसाइट के साथ-साथ दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध होगा। आगे चलकर इसे पीएम ई-विद्या चैनल पर भी चलाया जाएगा।

एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान ने बताया कि इस शैक्षिक पहल का उद्देश्य कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों में विषय की समझ को और बेहतर किया जाए। उनके अधिगम स्तर में निरंतर सुधार किया जाए। साथ ही कठिन चीजों को सरल, रोचक और प्रभावी शिक्षण विधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाए। 


योग्य शिक्षकों को मिलेगा अवसर, SCERT शुरू कर रहा है कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए रिकॉर्डेड मॉडल ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम, देखें जारी विज्ञप्ति

प्रदेश के विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने की दिशा में SCERT का डिजिटल कदम, भौतिक, रसायन, गणित और जीव विज्ञान के लिए रिकॉर्डेड ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करेगा SCERT


लखनऊ । राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तर प्रदेश ने कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण शैक्षिक पहल की घोषणा की है। इसके तहत प्रदेश के परिषदीय, माध्यमिक एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित एवं जीव विज्ञान विषयों में रिकॉर्डेड मॉडल ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

SCERT द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विषयगत समझ को गहरा करना, अधिगम स्तर में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना तथा कठिन अवधारणाओं को सरल, रोचक और प्रभावी शिक्षण विधियों के माध्यम से प्रस्तुत करना है। यह पहल विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शैक्षिक संसाधनों तक समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस कार्यक्रम के लिए राज्य के परिषदीय, माध्यमिक एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक कार्यरत हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के इच्छुक और योग्य शिक्षक स्वयं नामांकन (सेल्फ-नॉमिनेशन) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया गूगल फॉर्म के जरिए पूरी की जाएगी। चयनित शिक्षक रिकॉर्डेड मॉडल ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करेंगे, जिससे न केवल विषयवस्तु की स्पष्ट समझ विकसित होगी, बल्कि नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों, डिजिटल टूल्स और प्रभावी शैक्षिक रणनीतियों से भी शिक्षक और विद्यार्थी परिचित हो सकेंगे।

SCERT ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षण प्रदान करने वाले चयनित शिक्षकों को निर्धारित मानदेय प्रदान किया जाएगा। यह पहल शिक्षकों की अकादमिक दक्षता, अनुभव और समर्पण को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी एक अहम प्रयास है।

कार्यक्रम से संबंधित पात्रता मानदंड, नामांकन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया तथा कक्षावार एवं विषयवार समय सारिणी की विस्तृत जानकारी SCERT उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। परिषद ने यह भी बताया कि चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र के साथ निर्धारित मानदेय प्रदान किया जाएगा।

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक ठोस कदम साबित हो सकती है।



Thursday, September 25, 2025

नवोदय विद्यालयों में 9वीं व 11वीं में प्रवेश हेतु अब 7 अक्टूबर कर सकेंगे आवेदन

नवोदय विद्यालयों में 9वीं व 11वीं में प्रवेश हेतु अब 7 अक्टूबर कर सकेंगे आवेदन


सत्र 2025-26 के लिए जवाहर नवोदय स्कूल समिति ने कक्षा 9वीं व 11वीं में खाली सीटों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तिथि 23 सितंबर थी।  अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं





जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं और 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 23 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। नवोदय विद्यालय समिति ने दोनों कक्षाओं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।


प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं में आवेदन के लिए विद्यार्थी वर्तमान सत्र 2025-26 में कक्षा 8वीं मे जिले के किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए। साथ ही उनकी जन्मतिथि 1 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 तक (दोनों तारीख शामिल) के बीच होनी चाहिए। 

कक्षा 11वीं में आवेदन के लिए विद्यार्थी वर्तमान सत्र 2025-26में कक्षा 10वीं में आपके जिले के किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।



जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2026-27 में रिक्त स्थानों के सापेक्ष कक्षा IX व XI में प्रवेश हेतु अधिसूचना जारी, 23 सितंबर तक आवेदन का मौका 


जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2026-27 में पार्श्व प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कक्षा IX व XI में रिक्त स्थानों के सापेक्ष प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।


🔴 आवेदन करने की अंतिम तिथि: 23.09.2025
🔴 चयन परीक्षा की तिथि: 07.02.2026


Monday, July 28, 2025

Academic Resource Person (ARP) : देखें एआरपी चयन हेतु निकली विज्ञप्ति

Academic Resource Person (ARP) : देखें एआरपी चयन हेतु में निकली विज्ञप्ति

(सभी जनपदों से निकलने वाली अन्य चरण की ARP भर्ती विज्ञप्तियां इसी पोस्ट में अपडेट की जाएंगी।)


सम्भल

अम्बेडकरनगर 

बाराबंकी 
अयोध्या 


बलरामपुर

महोबा 

औरैया 

अम्बेडकरनगर 

चित्रकूट 

जालौन 

जौनपुर 

गोरखपुर 

फतेहपुर

सीतापुर
प्रयागराज 
लखनऊ 

Sunday, July 20, 2025

माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-9 एवं 11 के छात्र/छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण हेतु सार्वजनिक विज्ञप्ति जारी

पांच अगस्त तक भरे जाएंगे यूपी बोर्ड के फार्म, निर्धारित शुल्क जमा कर पूरी करनी होगी फार्म आवेदन की प्रक्रिया

यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए पांच अगस्त तक पंजीकरण, एक से 10 सितंबर तक आवेदन की त्रुटियों में होगा सुधार



यूपी बोर्ड के स्कूलों में पांच अगस्त तक होंगे दाखिले, बोर्ड के सचिव ने कक्षा नौ और 11 में दाखिले के लिए जारी किए दिशा-निर्देश


प्रयागराज। यूपी बोर्ड के स्कूलों में 9वीं और 11वीं में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अगस्त निर्धारित की गई है, जबकि हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा व स्क्रूटनी में उत्तीर्ण विद्यार्थी 11वीं में 20 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। बोर्ड के सचिव भगवती ने बोर्ड से जुड़े तकरीबन 28 हजार स्कूलों में प्रवेश के लिए बुधवार को दिशा-निर्देश जारी किए।

सचिव के अनुसार, 9वीं और 11वीं में 50 रुपये प्रति छात्र की दर से अग्ग्रिम पंजीकरण शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में 25 अगस्त तक एकमुश्त जमा किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क के साथ छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि भी 25 अगस्त निर्धारित की गई है।

प्रधानाचार्यों को 26 अगस्त से पांच सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड छात्र-छात्राओं के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर उनके विवरणों (नाम, माता/पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, विषय, फोटो आदि) की जांच पूरी कर लेनी है।

इस अवधि वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अपडेशन प्रतिबंधित रहेगा। जांच के बाद यदि किसी प्रकार का संशोधन जरूरी है तो उसे प्रधानाचार्य छह से 20 सितंबर तक वेबसाइट पर सकेंगे।

हालांकि, इस अवधि में किसी नए छात्र का विवरण अपलोड नहीं किया जाएगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र की एक प्रति बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 30 सितंबर तक जमा करनी होगी।



माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-9 एवं 11 के छात्र/छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण हेतु सार्वजनिक विज्ञप्ति जारी 


Thursday, March 6, 2025

Academic Resource Person (ARP) : देखें एआरपी चयन विज्ञप्ति, देखें एआरपी चयन प्रक्रिया-FAQ

Academic Resource Person (ARP) : देखें एआरपी चयन विज्ञप्ति

(सभी जनपदों से निकलने वाली आगामी ARP भर्ती विज्ञप्तियां इसी पोस्ट में अपडेट की जाएंगी।)


🔴 जरूरी शासनादेश देखें 



🔵 एआरपी चयन प्रक्रिया-FAQ


परीक्षा कब होगी?
आपको परीक्षा से 3 दिन पहले सूचित किया जाएगा। संभावना है कि परीक्षा फरवरी के मध्य में आयोजित होगी।

परीक्षा की अवधि कितनी होगी?
परीक्षा 2 घंटे की होगी।

परीक्षा का पाठ्यक्रम क्या होगा?
परीक्षा में कई अनुभाग होंगे प्रमुख अनुभाग में आपके चुने हुए विषय से संबंधित प्रश्न होंगे। अन्य अनुभागों में NIPUN मिशन और संदर्शिका आधारित शिक्षण से जुड़े प्रश्न होंगे।

प्रश्नों का स्तर क्या होगा?
विषय से संबंधित प्रश्न कक्षा 10 तक के स्तर के होंगे।

माइक्रो-टीचिंग के लिए हमें विषय दिए जाएंगे या हम अपनी पसंद का विषय चुन सकते हैं?
आपको स्वतंत्रता होगी कि संदर्शिका/पाठ्यपुस्तक के किसी भी कक्षा के दिन और कालांश का चयन करें और उसमें दिए गए पाठ योजना के अनुसार गतिविधियों को क्रियान्वित करें।



फॉर्म 





कौशाम्बी 

बाराबंकी



सोनभद्र 

प्रतापगढ़ 

रायबरेली 

बहराइच 

मीरजापुर 

आजमगढ़ 

संभल 




कानपुर नगर 

अयोध्या 

प्रयागराज 

महराजगंज 

सहारनपुर 

अमरोहा

श्रावस्ती 

देवरिया

वाराणसी 

हरदोई

भदोही




फतेहपुर 

अम्बेडकरनगर

सोनभद्र 


औरैया 

इटावा 

बरेली

जौनपुर 


अमेठी 



संतकबीरनगर

लखनऊ 



कुशीनगर 

बलरामपुर 

जनपद:  झांसी

जनपद :गोरखपुर

जनपद: एटा

जालौन

सुल्तानपुर