DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label बीटीसी. Show all posts
Showing posts with label बीटीसी. Show all posts

Saturday, June 20, 2026

लेखपाल व अन्य नौकरी संग किया डीएलएड-बीटीसी प्रमाणपत्र निरस्त, शिकायत पर कराई गई जांच के बाद PNP ने उठाए सख्त कदम

लेखपाल व अन्य नौकरी संग किया डीएलएड-बीटीसी प्रमाणपत्र निरस्त, शिकायत पर कराई गई जांच के बाद PNP ने उठाए सख्त कदम


प्रयागराज : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए आवश्यक डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) / बीटीसी प्रशिक्षण के साथ कहीं और रेगुलर पढ़ाई या कोई नौकरी नहीं की जा सकती, लेकिन छह जिलों में ऐसा किए जाने का मामला सामने आया है। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया डीएलएड/बीटीसी प्रमाणपत्र उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने शिकायत की जांच कराने के बाद निरस्त कर दिया है।


डीएलएड प्रशिक्षण दो वर्षीय रेगुलर पढ़ाई का डिप्लोमा कार्यक्रम है। इसमें अभ्यर्थियों की निर्धारित प्रशिक्षण संस्थान (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट/निजी प्रशिक्षण संस्थान) में नियमित उपस्थिति अनिवार्य है। इसके विपरीत कुछ अभ्यर्थियों ने सरकारी कार्यालयों में किसी न किसी पद पर सेवा देते हुए डीएलएड/बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूर्ण हो जाने के कई वर्ष बाद कुछ अभ्यर्थियों के विरुद्ध पीएनपी कार्यालय में अलग-अलग शिकायतें की गईं, जिसकी तत्कालीन पीएनपी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने जांच कराई। इसमें एक प्रकरण एटा जिले का है। 


एटा के अभ्यर्थी ने लेखपाल के पद पर कार्यरत रहते हुए वर्ष 2014 बैच में बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसी तरह वर्ष 2013 के बैच में बीटीसी प्रशिक्षण के समय गाजीपुर के एक अभ्यर्थी अनुदेशक के रूप में कार्यरत रहे। इसके अतिरिक्त चंदौली के अभ्यर्थी ने बीटीसी प्रशिक्षण बैच 2015 के दौरान चिकित्सा विभाग में डाटा आपरेटर के पद पर ड्यूटी की, जबकि कौशांबी के अभ्यर्थी ने पंचायत सहायक के रूप में कार्यरत रहने के दौरान डीएलएड प्रशिक्षण बैच-2022 पूरा किया। मेरठ और कासगंज में भी ऐसे मामले सामने आए हैं। शिकायत सही मिलने पर पीएनपी ने इनके प्रमाणपत्र निरस्त कर सूचना संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों को भेजी है।

Monday, March 23, 2026

बिना भर्ती के अवसर की मांग करने की बीटीसी अभ्यर्थियों की याचिका खारिज

बिना भर्ती के अवसर की मांग करने की बीटीसी अभ्यर्थियों की याचिका खारिज

बेसिक शिक्षा की जब भी निकले भर्ती, उनके अभ्यर्थन पर विचार करने की थी मांग 

कोर्ट ने कहा, बिना विज्ञापन भविष्य की भर्ती के लिए निर्देश मांगना न्यायोचित नहीं

प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति को लेकर दाखिल बीटीसी अभ्यर्थियों की याचिका खारिज कर दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने सुनवाई के बाद दिया है। 


राजेश कुमार श्रीवास्तव व 23 अन्य याचियों की ओर से याचिका में यह प्रार्थना की गई थी कि जब भी बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा सहायक शिक्षक के पदों पर रिक्तियां निकाली जाएं, तब उनकी अभ्यर्थिता पर विचार करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया जाए। 

सुनवाई के दौरान विपक्षी के अधिवक्ता ने कोर्ट को अवगत कराया कि बीटीसी प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की पात्रता, शिक्षण अनुभव के आधार पर वरीयता और आयु में छूट जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल विशेष अनुमति याचिका में विचाराधीन हैं। इसके अलावा अब तक किसी भी प्रकार की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।

याचियों की ओर से इस पर कोई ठोस प्रतिवाद नहीं किया गया। कोर्ट ने कहा कि बिना किसी विज्ञापन के भविष्य की संभावित भर्ती के लिए इस प्रकार का निर्देश मांगना न्यायोचित नहीं है। साथ ही याचिका पूरी तरह भ्रांतिपूर्ण है। कोर्ट ने इन्हीं आधारों पर याचिका को खारिज कर दिया।

Monday, August 25, 2025

सेमेस्टर परीक्षाएं नहीं होने से डीएलएड प्रशिक्षु परेशान

सेमेस्टर परीक्षाएं नहीं होने से डीएलएड प्रशिक्षु परेशान


प्रयागराज। डीएलएड 2024 बैच के प्रथम सेमेस्टर और 2023 बैच के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं न होने से ढाई लाख से अधिक प्रशिक्षु परेशान हैं। प्रशिक्षुओं का कहना है कि डीएलएड 2023 बैच का दो वर्ष का जाएगा, प्रशिक्षण नवंबर 2025 में पूरा हो लेकिन अभी तक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा नहीं कराई है। 


वर्ष 2023 बैच के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा अप्रैल में हुई थी और परिणाम नौ जुलाई को घोषित हुआ था। 2023 बैच के द्वितीय सेमेस्टर में पंजीकृत 160405 प्रशिक्षुओं में से 160159 परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं 2024 बैच के प्रथम सेमेस्टर का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है, लेकिन परीक्षा नहीं हो सकी है।

Tuesday, October 1, 2024

यूपी डीएलएडः हाईकोर्ट के फैसले से 12वीं पास को मौका तो भर सकेंगी सीटें

यूपी डीएलएडः हाईकोर्ट के फैसले से 12वीं पास को मौका तो भर सकेंगी सीटें


■ पिछले साल डीएलएड की 70,100 सीटें खाली रह गई थीं

■ शिक्षक भर्ती नहीं आने के कारण कम हुआ पाठ्यक्रम में रुझान

प्रयागराज । हाईकोर्ट के आदेश पर यदि डीएलएड में प्रवेश की न्यूनतम अर्हता इंटर पास होती है तो सभी सीटें भरने की उम्मीद बढ़ जाएगी। छह साल से कोई शिक्षक भर्ती नहीं आने के कारण डीएलएड पाठ्यक्रम के प्रति रुझान कम हुआ है। यही कारण है कि पिछले साल बीएड अभ्यर्थियों को प्राथमिक शिक्षक भर्ती में अनर्ह करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद उत्तर प्रदेश में डीएलएड की 70,100 सीटें खाली रह गई थीं। जबकि डीएलएड पाठ्यक्रम चला रहे कॉलेज के प्रबंधकों को सीटें फुल होने की उम्मीद थी।


पिछले साल प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 व 2974 निजी कॉलेजों की 2,22,750 सीटें मिलाकर कुल 2,33,350 सीटों पर प्रवेश के लिए 3,36,187 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 1,63,250 अभ्यर्थियों ने ही प्रवेश लिया था। यही कारण है कि इस साल दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों को भी प्रवेश में मौका दिया गया है ताकि सीटें खाली न रह जाएं। डीएलएड प्रशिक्षण वर्ष 2024-25 सत्र के लिए 18 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए हैं और अभ्यर्थी नौ अक्तूबर तक फॉर्म भर सकते हैं।

Saturday, January 13, 2024

बीटीसी प्रशिक्षण मानदेय भुगतान नहीं किया तो मार्च से अधिकारियों के भी वेतन पर रोक – हाईकोर्ट

बीटीसी प्रशिक्षण मानदेय भुगतान नहीं किया तो मार्च से अधिकारियों के भी वेतन पर रोक – हाईकोर्ट 

कोर्ट आर्डर 👇

प्रयागराज। हाईकोर्ट ने अलीगढ़ के कार्यरत सहायक अध्यापकों को बीटीसी प्रशिक्षण अवधि मई 2005 से दिसंबर 2005 तक का मानदेय भुगतान न करने को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने कहा है कि यदि चार हफ्ते में मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो सभी विपक्षी अधिकारियों का मार्च 24 से वेतन का तब तक भुगतान नहीं किया जाएगा जब तक याचियों के मानदेय का भुगतान नहीं कर दिया जाता।


यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने सुरेंद्र सिंह व 61 अन्य सहायक अध्यापकों की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है ।याचियों ने 2004-05 में बीटीसी प्रशिक्षण लिया। इस दौरान मई पांच से दिसंबर 2005 तक का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, तो हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। कोर्ट ने सकारण आदेश पारित करने का आदेश जारी कर याचिका निस्तारित कर दी। 


इसके बाद डिप्टी डायरेक्टर/प्राचार्य डायट अलीगढ़ ने 28 जून 23 को आदेश दिया कि याचीगण मानदेय पाने के हकदार हैं और डायरेक्टर एससीई आरटीयूपी से बजट की मांग की। ताकि, मानदेय का भुगतान किया जा सके। 

Sunday, September 10, 2023

नर्सरी टीचर ट्रेनिंग, डीपीएड, विशिष्ट बीटीसी, सेवारत अध्यापक सहित कुछ अन्य परीक्षाओं के कई सत्रों का परिणाम पीएनपी ने किया घोषित

नर्सरी टीचर ट्रेनिंग, डीपीएड, विशिष्ट बीटीसी,  सेवारत अध्यापक सहित कुछ अन्य परीक्षाओं के कई सत्रों का परिणाम पीएनपी ने किया घोषित 


• पीएनपी सचिव ने बैठक के बाद जारी किया परिणाम

• द्वितीय सेमेस्टर में शामिल 74 में से 32 अभ्यर्थी हो गए फेल

• नर्सरी टीचर ट्रेनिंग और विशिष्ट बीटीसी में 50 अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण



प्रयागराज :  नर्सरी टीचर ट्रेनिंग, डीपीएड, विशिष्ट बीटीसी. सेवारत अध्यापक सहित कुछ अन्य परीक्षाओं का परिणाम उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने घोषित कर दिया है। इसमें कई सत्रों के अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।


इस परिणाम में 50 अभ्यर्थी उत्तीर्ण नहीं हो सके। सचिव के मुताबिक नर्सरी टीचर ट्रेनिंग- 2021 के प्रथम सेमेस्टर में पंजीकृत सात में दो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। उपस्थित सभी पांच अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हो गए हैं। द्वितीय सेमेस्टर में सम्मिलित 74 में से 32 अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हो गए गए हैं। 42 अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।


इसके अलावा नर्सरी टीचर ट्रेनिंग 2016 के तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर में सम्मिलित 83 अभ्यर्थियों में से 73 उत्तीर्ण हुए हैं। शेष 10 सफल नहीं हो सके। इसी तरह नर्सरी टीचर ट्रेनिंग- 2014 तृतीय सेमेस्टर, 2015 के तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर, डिप्लोमा इन फिजिकल एजूकेशन (डीपीएड) 2021 के प्रथम वर्ष, 2016 के द्वितीय वर्ष, विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण 2004 व 2008 सामान्य चयन वर्ष 2023, सेवारत अध्यापक (बेसिक पत्राचार प्रशिक्षण - 1996 ), अप्रशिक्षित व स्नातक शिक्षामित्रों का पत्राचार एवं समाज कल्याण द्वारा अनुदानित, अप्रशिक्षित व स्नातक शिक्षामित्रों का पत्राचार बीटीसी द्विवर्षीय पाठ्यक्रम का परिणाम पीएनपी समिति के बैठक के बाद शुक्रवार को घोषित किया गया।

Saturday, August 12, 2023

डीएलएड (बीटीसी) के पक्ष में फैसला आने के बाद बढ़ेगा दाखिला, डीएलएड 2023 के लिए चल रहे हैं आवेदन, दो बार मौका, फिर भी 1.33 लाख सीटें खाली

प्राइमरी से बीएड बाहर होने से डीएलएड और बीटीसी को मिलेगी संजीवनी


प्रयागराज : प्राइमरी शिक्षक भर्ती में जून 2018 को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा गजट जारी कर बीएड को भी शामिल करने के निर्णय का राजस्थान बीएसटीसी अभ्यर्थियों ने विरोध कर हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी। कोर्ट ने याचियों के पक्ष में निर्णय दिया था। इस निर्णय के विरोध में सुप्रीम कोर्ट गए बीएड अभ्यर्थियों की याचिका खारिज हो गई। इसी के साथ एनसीटीई का गजट रद हो गया।


 इधर, एनसीटीई के आदेश पर उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती में बीएड को शामिल कर लिया था। उत्तर प्रदेश में प्राइमरी में 69000 शिक्षक भर्ती में बीएड प्रशिक्षित चयनित भी हुए। अब मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने से डीएलएड/बीटीसी, बीएसटीसी अभ्यर्थियों में खुशी है।


इस निर्णय से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षितों को राहत मिली है। प्राइमरी भर्ती में बीएड को भी शामिल कर लिए जाने से डीएलएड प्रशिक्षितों के चयनित होने के अवसर घट गए थे, जिसके कारण डीएलएड का महत्व घटने लगा था। अब डीएलएड प्रशिक्षितों के समक्ष प्राइमरी भर्ती के सभी पदों पर चयनित होने का अवसर रहेगा।


डीएलएड (बीटीसी) के पक्ष में फैसला आने के बाद बढ़ेगा दाखिला, डीएलएड 2023 के लिए चल रहे हैं आवेदन, दो बार मौका, फिर भी 1.33 लाख सीटें खाली



प्रयागराज । कक्षा एक से पांच तक की शिक्षक भर्ती में डीएलएड के पक्ष में फैसला आने के बाद डीएलएड प्रशिक्षण 2023 में प्रवेश बढ़ना तय है। 28 जून 2018 में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने अधिसूचना जारी कर बीएड को भी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में मान्य कर दिया था। उसके बाद से साल दर साल डीएलएड का क्रेज घटता गया क्योंकि बीएड करने के बाद कक्षा एक से 12 तक की भर्ती के अर्हता मिलने लगी जबकि डीएलएड करने के बाद कक्षा एक से आठ तक की भर्ती में आवेदन कर सकते थे।


इस साल दो बार मौका देने के बावजूद प्रदेशभर के सरकारी और निजी कॉलेजों में डीएलएड की कुल 2,33,350 सीटों में से 133603 सीटें खाली हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने पंजीकरण के लिए 21 अगस्त तक मौका दिया है।


 अभी गौरतलब है कि इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई तक 121246 अभ्यर्थियों ने डीएलएड में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया था। इस बार प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) व सीटीई की 10600 और 2974 निजी कॉलेजों की 222750 कुल 233350 सीटों पर प्रवेश होने हैं। यानी आधे से अधिक 1,33,603 सीटें खाली हैं।




Tuesday, January 31, 2023

डीएलएड (बीटीसी) स्क्रूटनी के 20370 आवेदन में 175 हुए पास, परिणाम जारी

डीएलएड (बीटीसी) स्क्रूटनी के 20370 आवेदन में 175 हुए पास, परिणाम जारी





प्रयागराज। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने डीएलएड (बीटीसी) के परीक्षा वर्ष 2022 की स्क्रूटनी (अंकानुसंधान) का परिणाम जारी कर दिया है।


बीटीसी 2015, डीएलएड 2017, 2018, 2019 व 2021 के विभिन्न सेमेस्टर के कुल 20370 प्रशिक्षुओं ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था। इनमें से 18677 के परिणाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। 


केंद्रों से उत्तरपुस्तिका नहीं मिलने के कारण 21 प्रशिक्षुओं के परिणाम घोषित नहीं हो सके जबकि 1672 प्रशिक्षुओं के प्राप्तांक में परिवर्तन हुआ है। इनमें से मात्र 175 पास हुए हैं।

Wednesday, June 1, 2022

शिक्षामित्रों-अनुदेशकों को बताया शिक्षक, डीएलएड व बीटीसी बेरोजगारों में आक्रोश

शिक्षामित्रों-अनुदेशकों को बताया शिक्षक, डीएलएड व बीटीसी बेरोजगारों में आक्रोश

 

प्रयागराज : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के जवाब से नई शिक्षक भर्ती आंदोलन को झटका लगा है। विधानसभा में डॉ. मुकेश वर्मा के सवाल पर संदीप सिंह ने जो जवाब दिया है उसमें परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत 3,32,734 नियमित शिक्षकों के साथ 1,47,766 शिक्षामित्रों को भी शिक्षक माना है। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत 1,20,860 नियमित शिक्षकों के साथ 27,555 अंशकालिक अनुदेशकों को भी शिक्षक माना है।



नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के अनुसार शिक्षक-छात्र अनुपात पूरा होने के कारण नई भर्ती की उम्मीद भी कम दिखाई पड़ रही है। शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को शामिल करने के कारण भर्ती की उम्मीद धूमिल होने से डीएलएड व बीटीसी बेरोजगारों में आक्रोश है। डीएलएड प्रशिक्षित पंकज मिश्र का कहना है कि जब शिक्षामित्रों का समायोजन सुप्रीम कोर्ट से रद्द हो चुका है तो उन्हें शिक्षक-छात्र अनुपात की गणना में शामिल करना अनुचित है। योगी सरकार ने ही सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर स्वीकार किया है कि अभी 51112 पद रिक्त हैं।

Thursday, May 26, 2022

डीएलएड और बीटीसी प्रशिक्षितों ने मांगा मौका, मंत्री को लिखा आगामी TGT भर्ती के लिए पत्र

डीएलएड और बीटीसी प्रशिक्षितों ने मांगा मौका, मंत्री को लिखा आगामी TGT भर्ती के लिए पत्र


प्रयागराज : प्रदेश के समस्त बीटीसी/डीएलएड प्रशिक्षितों ने आगामी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। 


डिप्लोमा इन एलीमंट्री एजूकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षित पंकज मिश्रा के मुताबिक जिस प्रकार 69000 शिक्षक भर्ती में ब्रिज कोर्स कराकर बीएड प्रशिक्षितों को शामिल किया गया, उसी प्रकार इसी कोर्स को कराकर समस्त बीटीसी/डीएलएड प्रशिक्षितों को टीजीटी भर्ती में शामिल किया जाए। 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए बीएड, बीटीसी, डीएलएड जैसे कोर्सों का संचालन कराया जाता है। टीजीटी भर्ती में केवल बीएडधारी ही मान्य हैं, जबकि बीटीसी, डीएलएड, बीएड आदि सभी कोर्सों की न्यूनतम शैक्षिक अर्हता स्नातक है।

Sunday, August 22, 2021

बीटीसी पुनर्परीक्षा (बैकपेपर) में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के मामले में जवाब तलब, 69000 भर्ती में अभ्यर्थन निरस्त करने का मामला

बीटीसी पुनर्परीक्षा (बैकपेपर) में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के मामले में जवाब तलब, 69000 भर्ती में अभ्यर्थन निरस्त करने का मामला



इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीटीसी पुनर्परीक्षा (बैक पेपर) में उत्तीर्ण उन अभ्यर्थियों की याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है, जिनका अभ्यर्थन 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि पर बीटीसी डिग्री न होने के आधार पर निरस्त कर दिया गया है।


यह आदेश न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र ने पवन कुमार की याचिका पर  अधिवक्ता तरुण अग्रवाल व प्रशांत मिश्र को सुनकर दिया है। याचिका के अनुसार याची 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थी हैं। उन्हें अंततः इसी क्रम में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। याचियों को पक्ष रखने का मौका दिए बगैर इस आधार पर उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया कि सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 की आवेदन की अंतिम तिथि पर उनके पास बीटीसी डिग्री नहीं थी।


इसके अलावा याचियों को पांच मार्च 2021 के शासनादेश का भी लाभ नहीं दिया गया जबकि याचियों के समान अन्य अभ्यर्थियों को उसी शासनादेश के अनुपालन में विभिन्न जनपदों में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। इस कारण याचियों के समानता के अधिकार का हनन हुआ है। कहा गया है कि याचियों के अभ्यर्थन  निरस्त करने का निर्णय इस विधि व्यवस्था के भी विरुद्ध है कि सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा मात्र योग्यता निर्धारण परीक्षा है। अहर्ता के लिए सुसंगत तिथि भर्ती प्रक्रिया के आवेदन की अंतिम तिथि होगी, न कि योग्यता परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार अहर्ता का आगणन किया जाएगा।

Saturday, August 21, 2021

UP DElEd BTC : यूपी डीएलएड 2019 बैच के 72 हजार प्रशिक्षुओं का भविष्य अधर में

UP DElEd BTC : यूपी डीएलएड 2019 बैच के 72 हजार प्रशिक्षुओं का भविष्य अधर में


उत्तर प्रदेश में डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड या पूर्व में बीटीसी) 2019 बैच के 72 हजार प्रशिक्षुओं का भविष्य अंधकार में है। 28 जनवरी 2021 को घोषित द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम में सफल लगभग 96 हजार अभ्यर्थियों को तो सरकार ने तृतीय सेमेस्टर में प्रमोट कर दिया है। लेकिन द्वितीय सेमेस्टर में फेल तकरीबन 72 हजार प्रशिक्षुओं को कोर्स पूरा करने में कम से कम छह महीने का समय और लगने का अनुमान है।



2019 बैच का सत्र 6 अगस्त-19 को शुरू हुआ था। कोरोना की पहली लहर में लिखित परीक्षा नहीं होने से प्रदेश सरकार ने इन प्रशिक्षुओं को दूसरे सेमेस्टर में प्रोन्नत करने का निर्णय लिया था। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 अक्टूबर से 11 नवंबर 2020 तक कराई गई थी। जिसका परिणाम 28 जनवरी को घोषित हुआ। दूसरे सेमेस्टर में पंजीकृत 172738 प्रशिक्षुओं में से 169812 शामिल हुए। 


UP DElEd : यूपी डीएलएड थर्ड सेमेस्टर के 96000 प्रशिक्षु प्रमोट

इनमें से 95934 प्रशिक्षु पास थे और 71668 फेल हो गए। सफल अभ्यर्थियों को सरकार ने तृतीय सेमेस्टर में प्रमोट कर दिया और अब वे सीधे चौथे सेमेस्टर की परीक्षा देंगे जबकि फेल प्रशिक्षुओं को फिर से दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। नियामक प्राधिकारी कार्यालय सितंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। परीक्षा के एक-दो महीने में बाद परिणाम घोषित होगा। दूसरे सेमेस्टर में सफल प्रशिक्षुओं को वर्तमान नीति के अनुसार प्रमोट किया जाता है तो फिर चौथे सेमेस्टर में शामिल होने का मौका मिलेगा। फिर परीक्षा व परिणाम में तीन महीने का और समय लगना तय है। ये स्थिति तब है जबकि उनकी दो साल की प्रशिक्षण अवधि 6 अगस्त को ही पूरी हो चुकी है।



फेल प्रशिक्षुओं ने प्रमोट करने को किया प्रदर्शन
दूसरे सेमेस्टर में फेल 2019 बैच के प्रशिक्षुओं ने प्रमोट करने की मांग को लेकर गुरुवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सचिव संजय कुमार उपाध्याय की गाड़ी रोककर अपनी मांग पर अड़े रहे। नीरज सिंह ने बताया कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो जल्द एससीईआरटी लखनऊ का बड़े स्तर पर घेराव करेंगे। प्रशांत, अविनाश, सुधीर, नवनीत, रंजीत, प्रखर, निशा, मंजिली, वैशाली आदि रहीं।

Wednesday, August 4, 2021

डीएलएड से अभ्यर्थियों का मोहभंग, सीटें भरना होगा बहुत मुश्किल

डीएलएड से अभ्यर्थियों का मोहभंग, सीटें भरना होगा बहुत मुश्किल


प्रयागराज : दो वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के आवेदन करने की रफ्तार बेहद धीमी है। 20 जुलाई से आवेदन लिए जा रहे हैं और अब तक मुश्किल से 50 हजार का आकड़ा पार हो सका है। प्रदेश में करीब 2,40,200 सीटों के लिए 10 अगस्त तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।


इस तरह शेष बचे करीब एक सप्ताह में सीटों के मुताबिक आवेदन आना मुश्किल है। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते प्रवेश नहीं हुआ था। उसके पहले के दो वर्षो की भी स्थिति चिंताजनक ही रही है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय उपाध्याय का मानना है कि इसका प्रमुख कारण कोरोना महामारी के चलते विश्वविद्यालयों का रिजल्ट प्रभावित होना है।

Monday, May 31, 2021

बेसिक शिक्षकों की नई भर्ती के लिए डीएलएड, बीटीसी व बीएड लामबंद, 2 जून को मनाएंगे काला दिवस

बेसिक शिक्षकों की नई भर्ती के लिए डीएलएड, बीटीसी व बीएड लामबंद, 2 जून को मनाएंगे काला दिवस


प्रयागराज : प्रदेश भर के डीएलएड, बीटीसी व बीएड के लाखों प्रशिक्षु लंबे समय से प्राथमिक स्कूल की नई शिक्षक भर्ती निकालने की मांग कर रहे हैं। बेरोजगारों ने निर्णय लिया है कि सरकार की अनसुनी के खिलाफ दो जून को वे काला दिवस मनाएंगे। 


प्राथमिक शिक्षक पद की नई भर्ती के लिए शनिवार को आल बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की वर्चुअल माध्यम से गूगल मीट एप पर कार्यकारिणी के सदस्यों और अन्य सदस्यों की बैठक हुई। तय हुआ कि सभी जिलों में दो जून को बेरोजगार काला दिवस के रूप में मनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजपूत विकास सिंह ने दो जून को काली पट्टी बांधकर फोटो इंटरनेट मीडिया में शेयर करके भर्ती की मांग करने का अनुरोध किया जाएगा। 

Tuesday, May 25, 2021

अपने भविष्य के लिए बीटीसी / डीएलएड के 3.5 लाख छात्रों ने ट्विटर पर छेड़ा अभियान

अपने भविष्य के लिए बीटीसी / डीएलएड के 3.5 लाख छात्रों ने ट्विटर पर छेड़ा अभियान


लखनऊ। बीटीसी 2019 (डीएलएड ) के तृतीय सेमेस्टर के छात्रों का भविष्य परीक्षा व प्रोमोशन रणनीति के बीच फंस कर रह गया है। फरवरी में इनका सेशन खत्म हो गया था लेकिन परीक्षा को लेकर अभी तक निर्णय नहीं लिया गया। इससे करीब तृतीय सेमेस्टर के 3.5 लाख छात्र प्रभावित हो रहे हैं। अब प्रमोट करने की मांग को लेकर छात्रों ने ट्विटर पर अभियान छेड़ा है। डीएलएड 2019 बैच के तृतीय सेमेस्टर के छात्रों का सेशन गत 6 फरवरी को समाप्त हो गया।



तीन माह से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन परीक्षा के संबंध में कोई निर्णय हुआ है। इसी के विरोध में डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष रवि कान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रशिक्षु रमेश मौर्य, आलोक यादव, अवनीश शर्मा, गिरिराज सिंह आदि ने अभियान शुरू किया है। अवनीश शर्मा ने बताया कि 27 मई को भी अभियान को ट्विटर पर ट्रेंड कराया जाएगा।

Monday, April 12, 2021

रोजगार की मांग को लेकर बीटीसी - डीएलएड और टेट परीक्षा पास प्रशिक्षुओं ने चलाया पोस्टर अभियान

रोजगार की मांग को लेकर बीटीसी - डीएलएड और टेट परीक्षा पास प्रशिक्षुओं ने चलाया पोस्टर अभियान


कौशांबी : बीटीसी व डीएलएड और टेट परीक्षा पास करने के बाद भी युवकों को अब तक रोजगार नहीं मिला। सरकार जल्द भर्ती निकाले इसकी मांग लगातार हो रही है। इसके बाद भी शिक्षक भर्ती को लेकर सरकार सचेत नहीं है। इसके विरोध में रविवार को डीएलएड संयुक्त मोर्चा संघ ने पोस्टर अभियान चलाया। मुख्यालय में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर अपना विरोध दर्ज कराया।


डीएलएड संयुक्त मोर्चा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनंत प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंझनपुर में पोस्टर अभियान चलाया गया। इस दौरान डायट समेत अन्य स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर बेरोजगार युवकों ने अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में अभी लाखों की संख्या में शिक्षक के पद रिक्त हैं। बीटीसी, डीएलएड व टेट पास लाखों युवक बेरोजगार बैठे हैं। सरकार को इनकी चिंता नहीं है। 

सरकार का ध्यान इस ओर लाने के लिए बेरोजगार पोस्टर अभियान चला रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित गुप्ता ने बताया कि यह पोस्टर अभियान प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, कानपुर, लखनऊ जैसे शहरों में भी चलाया गया है। इसका मकसद सिर्फ सरकार को जगाना है।

Wednesday, February 17, 2021

बीएड, बीटीसी सहित सभी पाठ्यक्रमों की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की होगी जांच

बीएड, बीटीसी सहित सभी पाठ्यक्रमों की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की होगी जांच


लखनऊ : प्रदेश सरकार छात्रवृत्ति में होने वाले घपले को देखते हुए बीएड व बीटीसी सहित सभी पाठ्यक्रमों की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की जांच कराने जा रही है। इसके लिए सरकार ने सभी जिलों में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। जांच समिति को पांच मार्च तक अपनी रिपोर्ट समाज कल्याण निदेशालय को देनी होगी। वहीं, समाज कल्याण निदेशालय को 10 मार्च तक सरकार को रिपोर्ट देनी है।


छात्रवृत्ति में होने वाले घपलों पर अंकुश लगाने के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई उच्चस्तरीय बैठक में जिला स्तर पर जांच समिति गठित करने का फैसला हुआ। इसी के तहत समाज कल्याण विभाग ने मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी।

इसमें संबंधित उप जिलाधिकारी व समाज कल्याण अधिकारी/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। इस समिति को कॉलेजों व संस्थानों में आठ ¨बदुओं पर अपनी जांच रिपोर्ट देनी है।

इसमें पहले ¨बदु के तहत सॉफ्टवेयर के जरिये समान नाम, समान पिता का नाम और समान जन्मतिथि वाले मामलों की जांच करते हुए छात्रवृत्ति की धनराशि का दुरुपयोग रोकने और दूसरे जांच ¨बदु में दूसरे प्रदेशों के हाईस्कूल बोर्ड से पास छात्रों को अत्यधिक संख्या में प्रवेश कराके उनकी छात्रवृत्ति का दुरुपयोग रोकना है। तीसरे जांच ¨बदु में आवेदन पत्र में यूपी बोर्ड को चयनित करने के स्थान पर यूपी बोर्ड के हाईस्कूल रोल नंबर/अंक पत्र को कई बार प्रयोग करते हुए फार्म भरवाने के मामले और चौथे ¨बदु में स्वीकृत सीटों से अधिक संख्या में प्रवेश दिलाने व छात्रवृत्ति की धनराशि का गबन करने की जांच होगी।

पांचवें ¨बदु में पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेकर छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों द्वारा प्रथम वर्ष की परीक्षा में न बैठने तथा द्वितीय वर्ष में काफी संख्या में पढ़ाई छोड़ देने के मामले होंगे, जबकि छठे ¨बदु में संस्थानों में पाठ्यक्रम की मान्यता व स्वीकृत सीटों की संख्या आदि की जांच करनी है। सातवें ¨बदु में एनआइसी के समक्ष पोर्टल पर बैक एंड डाटा का भी सत्यापन किया जाएगा। फर्जी व संदिग्ध डाटा की जांच जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित दूसरी समिति करेगी। आठवें ¨बदु के तहत जांच समिति छात्रों की पात्रता के साथ माता-पिता की वास्तविक आय की भी जांच करेगी।

Thursday, February 4, 2021

NCTE ने बीटीसी, बीएड व डीएलएड कॉलेजों से मांगी जानकारी

एनसीटीई ने बीटीसी, बीएड कॉलेजों से मांगी जानकारी

प्रयागराज। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने प्रदेश के सभी बीएड, बीटीसी एवं एमएड कॉलेजों को मान्यता संबंधी प्रपत्र उनके पास नहीं भेजने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। एनसीटीई ने कॉलेजों से महीने भर के भीतर मान्यता संबंधी प्रपत्र जमा करने का निर्देश दिया है। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विवि से जुड़े प्रयागराज मंडल के प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर एवं प्रयागराज जिले के बीएड, एमएड को भी रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके साथ ही हाल के वर्षों में खुले बीटीसी कॉलेजों को रिपोर्ट देनी होगी।


एनसीटीई की ओर से देशभर के राज्य विश्वविद्यालयों एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित बीएड,बीएड और बीटीसी पाठ्यक्रम का संचालन करने वाले कॉलेजों के सभी प्रपत्रों की जांच कराने का निर्णय के बाद कॉलेज प्रबंधन में खलबली है। जांच के दौरान जो कॉलेज प्रपत्र नहीं दिखा सकेंगे, उन कॉलेजों मान्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी जाएगी। कॉलेज संचालकों का कहना है कि वह मान्यता से संबंधित प्रपत्र जमा कर चुके हैं। राज्य विवि के कुलपति प्रो. केएन सिंह ने कहा कि एनसीटीई की तरफ से अभी ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है।

Friday, January 1, 2021

जल्द जारी होंगे डीएलएड (बीटीसी) परीक्षाओं के परिणाम

जल्द जारी होंगे डीएलएड (बीटीसी) परीक्षाओं के परिणाम।

 
प्रयागराज : आल बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रशिक्षुओं ने गुरुवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव से मिलकर। डीएलएड परीक्षाओं का परिणाम और 2017 बैच का अंक व प्रमाणपत्र मांगा। सचिव ने कहा कि जल्द ही परिणाम जारी होंेगे और प्रमाणपत्र भी जनवरी के अंत तक मिलने की उम्मीद है।



डीएलएड प्रशिक्षुओं ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी से कहा कि 2017 बैच प्रशिक्षण पूर्ण करके नई भर्ती की प्रतीक्षा कर रहा है। टीईटी का विज्ञापन शीघ्र घोषित करने की मांग की। मौके पर अमित कुमार, तुषार शुक्ल, अंकित सिंह पटेल, अवनीश यादव, रामानुज दुबे, हिमांशु, रवि सिंह, आनंद दुबे, अखंड प्रताप सिंह, ब्रजेश वर्मा, विजय, शुभम व अभिषेक सहित अन्य प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Tuesday, December 15, 2020

शिक्षकों की नई भर्ती के इंतजार में डीएलएड / बीटीसी व टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षु, भर्ती के लिए दबाव बनाने को 21 दिसम्बर को देंगे धरना

शिक्षकों की नई भर्ती के इंतजार में डीएलएड / बीटीसी व टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षु, भर्ती के लिए दबाव बनाने को 21 दिसम्बर को देंगे धरना


डीएलएड/बीटीसी व टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षु नई भर्ती की आस में एक साल से बैठे हैं। अभी तक बेसिक में 69,000 भर्ती चल रही है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कई बार आश्वासन दिया कि 69,000 भर्ती पूर्ण होने के बाद नई भर्ती जारी करेंगे। 2019 प्रशिक्षुओं के लिए निराशाजनक रहा है। 


सोमवार को डीएलएड/बीटीसी के सभी संगठनों ने मिलकर प्रयागराज में बैठक कर निर्णय लिया कि 21 दिसंबर को लखनऊ में विशाल धरना देंगे, ताकि प्रदेश सरकार एक और भर्ती जारी करे। कहा गया कि बेसिक शिक्षा में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं, तब भी सरकार आनाकानी कर रही है।