
Tuesday, February 23, 2016
Tuesday, February 9, 2016
Sunday, February 7, 2016

गोरखपुर : 1668 समायोजित शिक्षको में 1335 का सत्यापन पूरा 333 शिक्षको का सत्यापन 8 फरवरी तक ,सेवा पुस्तिका के लिए खंड शिक्षा अधिकारियो को किया गया निर्देशित
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर समायोजित शिक्षामित्रों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें जल्द ही वेतन मिलना शुरू हो जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने जोर-शोर से प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल, 1668 समायोजित शिक्षामित्रों में से 1335 का सत्यापन पूरा हो चुका है। शेष 333 शिक्षामित्रों का सत्यापन भी 8 फरवरी तक पूरा हो जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को समायोजित शिक्षामित्रों की सेवा पुस्तिका तैयार करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे 9 फरवरी तक हर हाल में सेवा पुस्तिका तैयार कर विभाग को उपलब्ध करा दें, ताकि सत्यापित शिक्षकों को वेतन उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को सत्यापित शिक्षामित्रों की सूची भी उपलब्ध करा दी गई है। समायोजित शिक्षामित्रों का वेतन सितंबर से ही नहीं मिल रहा है। 12 सितंबर को न्यायालय ने उनका समायोजन निरस्त कर दिया था। इसके बाद वे सड़क पर आ गए और दिल्ली तक आंदोलन किया। फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट ने समायोजन रद के आदेश पर अगली सुनवाई तक स्टे दिया है, सुनवाई 24 फरवरी को है। इसी बीच प्रदेश सरकार ने समायोजित शिक्षामित्रों को वेतन देने का शासनादेश जारी कर दिया है।
---
Thursday, February 4, 2016
Tuesday, February 2, 2016
Saturday, January 30, 2016

महराजगंज : समायोजित शिक्षकों के वेतन, अवशेष देयकों के भुगतान हेतु वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा महराजगंज ने सभी बीईओ से ऐसे शिक्षकों का उपस्थिति / कार्य प्रमाणन की प्रमाणित प्रति भेजने का निर्देश दिया
महराजगंज : समायोजित शिक्षकों के वेतन, अवशेष देयकों के भुगतान हेतु वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा महराजगंज ने सभी बीईओ से ऐसे शिक्षकों का उपस्थिति/ कार्य प्रमाणन की प्रमाणित प्रति दिनांक 02-02-2016 तक अपने कार्यालय में भेजने का निर्देश दिया। अन्यथा की स्थित में बिना कार्य प्रमाणन के वेतन अवशेष देयकों का भुगतान कर दिया जाएगा। किसी प्रकार की कोई विसंगति होने पर सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी की सम्पूर्ण जिम्मेदारी होगी।
Thursday, January 28, 2016

देवरिया : समायोजित शिक्षकों को बीएसए ने 31 जनवरी तक के वेतन व एरियर शीघ्र भुगतान कराने का दिलाया भरोसा
समायोजित शिक्षकों के वेतन व एरियर का भुगतान शीघ्र : बीएसए
देवरिया: समायोजित शिक्षकों के वेतन व एरियर भुगतान की कार्रवाई तेजी से चल रही है। इसके लिए शिक्षकों को कार्यालय का चक्कर लगाने व किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।
यह बातें जिला बेसिक शिक्षाधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने कही। वह बुधवार को कार्यालय सभागार में उप्र दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में समायोजित शिक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा। प्रथम बैच के चयनित समायोजित शिक्षक जिनका भुगतान अब तक नहीं हुआ है, उनके वेतन भुगतान का आदेश गुरुवार को जारी कर दिया जाएगा, जबकि दूसरे बैच में 1153 लोगों के वेतन का आदेश जारी हो चुका है। उन्होंने शिक्षकों से शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने की अपील की।
Monday, January 25, 2016
Friday, January 22, 2016

रामपुर : समायोजित शिक्षकों ने बीएसए को भेजा ज्ञापन , वेतन व एरियर दिलाने के लिए की माँग
समायोजित शिक्षकों ने बीएसए को भेजा ज्ञापन
बिलासपुर। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजकर समायोजित शिक्षकों का वेतन व एरियर दिलवाए जाने की मांग की है। इसमें कहा गया है कि स्पष्ट शासनादेश होने के बावजूद उन्हें निर्धारित तिथि तक अपना अवशेष वेतन व एरियर मिलने की कोई सूरत दिखाई नहीं दे रही है, जिससे उनमें रोष व्याप्त है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष सैय्यद जावेद मियां, खालिद मोहम्मद, नासिर अली, हरीश कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।
Thursday, January 21, 2016
















